'भाजपा सबसे बड़ा एनाकोंडा', संजय राउत ने अमित शाह पर बोला हमला, शिंदे को बताया एनाकोंडा का बच्चा

Sanjay Raut: अमित शाह पर उद्धव ठाकरे के बयान के बाद एनाकोंडा विवाद गरमाया। संजय राउत ने भाजपा को “सबसे बड़ा एनाकोंडा” बताया और शिंदे पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली वाला एनाकोंडा का बेटा है।
sanjay-raut-calls-bjp-anaconda-attack-on-amit-shah-shinde
संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Sanjay Raut Called BJP Anaconda: महाराष्ट्र की राजनीति में “एनाकोंडा” शब्द नया राजनीतिक हथियार बन गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर उद्धव ठाकरे द्वारा किए गए हमले के बाद भाजपा और शिवसेना (यूबीटी) के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। ठाकरे गुट के वरिष्ठ सांसद संजय राउत ने भाजपा को “सबसे बड़ा एनाकोंडा” बताते हुए तीखा हमला बोला है।

राउत ने कहा कि भाजपा अब ऐसी पार्टी बन गई है जो कुछ भी निगल सकती है। चाहे वह विधानसभा हो, संसद हो या मरीन लाइन्स का प्लॉट। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि भाजपा विधानसभा निगल जाती है, सुप्रीम कोर्ट निगल जाती है और अब मराठी अस्मिता को भी निगलने पर आमादा है।

 एकनाथ शिंदे पर भी बोला हमला

राउत ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भी तीखा प्रहार करते हुए उन्हें 'एनाकोंडा का बच्चा' बताया। उन्होंने कहा कि शिंदे दिल्ली वाले एनाकोंडा के बेटे हैं। जब पिता एनाकोंडा पैसे से भरे बर्तन निगलता है तो बेटा उसके सुर में सुर मिलाता है।

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया कि भाजपा और शिंदे सरकार मराठी जनभावनाओं को कुचल रही है और मुंबई की पहचान पर खतरा मंडरा रहा है।

इसके साथ ही राउत ने नासिक में होने वाले कुंभ मेले को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला परियोजना में 15 से 20 हजार करोड़ रुपये के ठेके गुजरात के ठेकेदारों को दिए जा रहे हैं, जबकि स्थानीय ठेकेदारों को नजरअंदाज किया गया है।

भाजपा नेताओं ने राउत के इन बयानों को “हताशा का परिणाम” बताते हुए खारिज किया है। लेकिन इतना तय है कि “एनाकोंडा” का यह राजनीतिक रूपक महाराष्ट्र की सियासत में लंबे समय तक गूंजता रहेगा।