-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Which Car Is Easier To Drive Manual Or Automatic Car Which One Is Beneficial
मैनुअल या ऑटोमैटिक कार में किसे चलाना है आसान, जानिए कौन सी है फायदेमंद और किसमें है नुकसान?
- Written By: अभिषेक सिंह
भारत समेत दुनियाभर में मैनुअल कारों की तुलना में ऑटोमैटिक कारों को काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन हम आपको बताएंगे कि आपके लिए ऑटोमैटिक या मैनुअल में से कौन सी कार फायदेमंद है।

मारुति सूजूकी एस-प्रेसो व डैटसन रेडी गो (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: भारत समेत दुनियाभर में लोगों में कारों को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि अब मैनुअल कारों की तुलना में ऑटोमैटिक कारों को काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन हम आपको बताएंगे कि आपके लिए ऑटोमैटिक या मैनुअल में से कौन सी कार फायदेमंद है।
पिछले कुछ सालों में ऑटोमैटिक कारों की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। इसके पीछे की वजह यह है कि ऑटोमैटिक कारों को चलाना आसान होता है। इसके साथ ही ड्राइविंग के दौरान मुश्किल हालातों में भी इनका इंजन बंद नहीं होता। यही वजह है कि लोग मैनुअल की जगह ऑटोमैटिक कारें खरीदना पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें:- आधे दाम में ये कार खरीद उठाए फीचर्स का फायदा, सालों में एक बार मिलाता है कमाल का ऑफर
सम्बंधित ख़बरें
जब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
बच्चियों ने छाते को बनाया माइक, स्कूल से लौटते वक्त रिपोर्टिंग कर खोली PWD की पोल; देखें वायरल वीडियो
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम से मछली तस्करी पर नहीं लग रही लगाम? बारिश में नाव से मछली पकड़ते दिखे लोग
बड़ी राहत मिली है साहब; तीन साल बाद हुई जमीन की पैमाइश तो डीएम को जंगली ककोड़े देने पहुंचा किसान
ऑटोमैटिक कारों को चलाना आसान होता है, जिसकी वजह से ग्राहक इसकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं। हालांकि, इसकी कीमत मैनुअल कारों से काफी ज्यादा होती है। ऐसे में यह आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ की तरह लगती है। यही वजह है कि निम्न-मध्यम वर्ग मैनुअल पर ज्यादा ध्यान देता है।
तीन में से एक कार ऑटोमैटिक
रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 में वाहनों की कुल बिक्री में ऑटोमैटिक की हिस्सेदारी 16 फीसदी थी। जो अब बढ़कर 26 फीसदी हो गई है। जैटो डायनेमिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक 20 बड़े शहरों में बिकने वाली हर 3 में से एक कार ऑटोमैटिक है, जिसे प्रीमियम सेगमेंट में रखा गया है।
भारत की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कारें
देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कार डैटसन रेडी-गो है। इसमें 999 सीसी का इंजन लगा है। कंपनी एक लीटर पेट्रोल में 22 किलोमीटर तक जाने का दावा करती है। यह 5 सीटर कार है, जो 6 कलर ऑप्शन के साथ आती है। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 4.96 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। वहीं इसके मैनुअल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 3.98 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें:- Hero ने अपनी पहली Sports Bike की लॉन्च, कीमत और माइलेज कर देंगी हैरान
दूसरी कार मारुति सुजुकी एस-प्रेसो है, जो मारुति की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कार है। इसमें 998 सीसी का इंजन लगा है। कंपनी का दावा है कि यह एक लीटर पेट्रोल में 21.5 किमी तक का माईलेज निकालती है। इस 5 सीटर कार का ऑटोमैटिक वर्जन 5.4 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है। इसके मैनुअल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 3.85 लाख रुपये है।
Which car is easier to drive manual or automatic car which one is beneficial
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
Aug 09, 2026 | 05:59 PMबच्चियों ने छाते को बनाया माइक, स्कूल से लौटते वक्त रिपोर्टिंग कर खोली PWD की पोल; देखें वायरल वीडियो
Aug 09, 2026 | 05:59 PMभोपाल के हथाईखेड़ा डैम से मछली तस्करी पर नहीं लग रही लगाम? बारिश में नाव से मछली पकड़ते दिखे लोग
Aug 09, 2026 | 05:59 PMबड़ी राहत मिली है साहब; तीन साल बाद हुई जमीन की पैमाइश तो डीएम को जंगली ककोड़े देने पहुंचा किसान
Aug 09, 2026 | 05:53 PMToxic Trailer पर मचा बवाल तो पत्नी के बचाव में उतरे सिद्धार्थ, यश ने भी कियारा के लिए कही बड़ी बात
Aug 09, 2026 | 05:47 PMकॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
Aug 09, 2026 | 05:32 PMशेयर बाजार में बड़ा उलटफेर, टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केटकैप ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा; देखें पूरी लिस्ट
Aug 09, 2026 | 05:28 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM










