महापौर उम्मीदवार पर BJP का मंथन, मंत्री बावनकुले का ऐलान: बाहर का नहीं, पार्टी का ही बनेगा मेयर

Sambhajinagar BJP Mayor Candidate: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि संभाजीनगर के महापौर पद के लिए भाजपा पार्टी के भीतर से अनुभवी नगरसेवक को उतारेगी। नाम पर 2 फरवरी को मुंबई में फैसला होगा।
BJP deliberates on mayoral candidate; Minister Bawankule announces: The mayor will be from within the party, not an outsider.
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Sambhajinagar Mayor Race: छत्रपति संभाजीनगर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि शहर के सर्वांगीण विकास को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी महापौर पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार उतारेगी। शहर के महापौर को लेकर 5-6 नगरसेवकों के नामों की चर्चा है।

मुंबई में 2 फरवरी को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की अध्यक्षता में व ओबीसी कल्याण मंत्री अतुल सावे की मौजूदगी में आहूत बैठक में उम्मीदवार के नाम पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। स्पष्ट किया कि बाहर से आए किसी व्यक्ति को नहीं, बल्कि पार्टी के भीतर के पुराने व कम से कम दो बार नगरसेवक रह चुके नेता को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा।

जिला परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के सिलसिले में शहर में आने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर ओबीसी कल्याण मंत्री अतुल सावे, विधायक अनुराधा चव्हाण, संजय केणेकर, शहर जिलाध्यक्ष किशोर शितोले, जिलाध्यक्ष सुहास शिरसाट, संजय खंबायते, अनिल मकरिये, बसवराज मंगरुले, किरण पाटील, हर्षवर्धन कराड़, डॉ. उज्ज्वला दहिफले संग अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

बावनकुले ने कहा कि जिप व पंस चुनावों में गठबंधन होने के बावजूद कुछ स्थानों पर शिवसेना ने वचन नहीं निभाया व चुनाव के बाद इस पर चर्चा की जाएगी। जहां गठबंधन नहीं है, वहां मुकाबला होगा।

मेयर पद के लिए चर्चित नाम

महेश मालवतकर, समीर राजूरकर, अनिल मकरिये, शिवाजी दांडगे, विजय औताडे, राजगौरव वानखेड़े

विधायक केणेकर की हल्की-फुल्की खिंचाई

संवाददाता सम्मेलन व बाद मंत्री बावनकुले ने पत्रकारों संग नाश्ता किया, इसी दौरान विधायक संजय केणेकर ने राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले व मंत्री सावे के बीच बैठे एक पत्रकार की कुर्सी खीचने की कोशिश की।

पत्रकार ने कुर्सी विधायक को देने की पेशकश की, पर केणेकर ने कहा कि वह तो मजाक कर रहे थे। इस पर बावनकुले ने मुस्कराते हुए कहा कि तुम्हारे इसी मजाक की वजह से लोग तुमसे दूर हो रहे हैं। विधायक की कान खिचाई करते हुए उन्हें हल्के-फुल्के अंदाज में टोका भी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com