व्हॉट्सऐप पर वोटर स्लिप: AI वोटरबोट से क्रांति, संभाजीनगर बना स्मार्ट चुनाव का मॉडल

Sambhajinagar Municipal Elections: छत्रपती संभाजीनगर मनपा चुनाव में एआई व्हॉट्सऐप वोटरबोट से अब तक 1.52 लाख मतदाता अपनी डिजिटल वोटर स्लिप डाउनलोड कर चुके हैं, जिससे प्रक्रिया तेज व पारदर्शी बनी है।
Voter slips on WhatsApp: Revolutionized by AI Voterbot, Sambhaji Nagar becomes a model for smart elections
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Sambhajinagar AI Voter Bot: छत्रपति संभाजीनगर महानगर पालिका चुनाव की पृष्ठभूमि में प्रशासन द्वारा शुरू की गई आधुनिक डिजिटल पहल को नागरिकों का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। छत्रपती संभाजीनगर महानगरपालिका की ओर से शुरू की गई 'एआई व्हॉट्सऐप वोटरबोट' सुविधा के माध्यम से अब तक 1.52 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपनी मतदान पर्चियों डाउनलोड की हैं।

इस अभिनव प्रयोग से चुनावी प्रक्रिया अधिक सरल, तेज और पारदर्शी बन गई है। प्रशासन ने इस चुनाव प्रक्रिया में उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का उपयोग किया है। एआई आधारित चैटबोट मतदाताओं के सवालों को समझकर तुरंत सटीक उत्तर देता है। कुछ ही सेकंड में डिजिटल वोटर स्लिप तैयार हो जाती है, जिससे पारंपरिक मैन्युअल खोज प्रणाली की आवश्यकता समाप्त हो गई है।

नागरिकों के लिए अनुकूल

प्रशासन के इस स्मार्ट और तकनीक आधारित कदम से छवपति संभाजीनगर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया अधिक डिजिटल, सुलभ और नागरिकों के अनुकूल बनी है। नागरिकों का मानना है कि ऐसे नवाचार भविष्य में चुनाव प्रक्रिया को और अधिक सरल और पारदर्शी बनाएंगे,

वोटर स्लिप की जानकारी आसानी से मिली

यह प्रणाली सीधे डाटाबेस से ईपीआईसी नंबर खोजकर व्यक्तिगत पीडीएफ वोटर स्लिप उपलब्ध कराती है। यह महत्वाकाक्षी डिजिटल पहल महानगरपालिका आयुक्त एवं निर्वाचन निर्णय अधिकारी जी. श्रीकात की संकल्पना से शुरू की गई। इसके सफल क्रियान्वयन में उपायुक्त तथा स्मार्ट सिटी परियोजना प्रबंधक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रशासनिक नेतृत्व और टीमवर्क के कारण यह सुविधा बिना किसी तकनीकी बाधा के प्रभावी ढंग से लागू हो सकी मतदाताओं ने जैसे ही अपना वोटर आईडी नंबर शॉट्सऐप पर भेजा, उन्हें न केवल नाम और मतदाता विवरण की जानकारी मिली, बल्कि मतदान केंद्र का सटीक स्थान भी प्राप्त हुआ, इससे मतदान केंद्र खोजने के लिए होने वाली परेशानी और समय की बचत हुई, कई मतदाताओं ने इस सुविधा को बेहद उपयोगी और समय चचाने वाला बताया है।

मनपा चुनाव में मिली इस उल्लेखनीय सफलता के बाद अब यहीं डिजिटल प्रयोग जिला परिषद चुनाव में भी लागू करने का प्रस्ताव है। स्मार्ट सिटी टीम ने जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्ताव रखा है। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं को भी व्हॉट्सहीप के माध्यम से मतदान केंद्र और वोटर स्लिप की जानकारी आसानी से मिल सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com