- Hindi News »
- Automobile »
- What Will Happen If The Challan Is Not Paid Within 60 Days Know Process From Virtual Court To Warrant
60 दिन में नहीं भरा चालान तो क्या होगा? वर्चुअल कोर्ट से वारंट तक की प्रकिया
Online Challan Payment ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर ई-चालान जारी किया जाता है। वहीं 60 दिन में चालान न भरने पर आपके मामले को वर्चुअल कोर्ट में भेजा जाता है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि क्या करें
- Written By: सिमरन सिंह

Virtual Court Process After E-Challan में क्या होगा। (सौ. Freepik)
Virtual Court Process After E-Challan: भारत में अगर आप ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते है, तो आपके खिलाफ ई-चालान जारी किया जाता है। इस चालान को भरने की निर्धारित अवधि 60 दिन की होती है। लेकिन अगर आप इस समयसीमा के भीतर चालान का नहीं भरते, तो यह मामला वर्चुअल कोर्ट में ले जाया जाता है। ऐसे में आइए विस्तार से समझते हैं कि इसके बाद की प्रक्रिया क्या होती है।
वर्चुअल कोर्ट में चालान ट्रांसफर
चालान कटने के 60 दिन की समयसीमा पूरी होने के बाद चालान का भुगतान न हुआ हो तो, मामले को अपने आप वर्चुअल कोर्ट को सौंप दिया जाता है। यह एक डिजिटल अदालत होती है, जहां आप घर बैठे ऑनलाइन चालान भर सकते हैं या फिर चालान को चुनौती भी दे सकते हैं। जिससे अपनी बात साबित करके उसे माफ कराया जा सकें। हालांकि, यदि वर्चुअल कोर्ट में भी 90 दिनों तक चालान का भुगतान न किया जाए, तो मामला और गंभीर माना जाता है। फिर इस चालान के मामले को स्थानीय या फिर कहें फिजिकल अदालत को भेज दिया जाता है।
स्थानीय अदालत में केस पहुंचने के बाद क्या होता है?
स्थानीय अदालत में मामला के पहुंचने पर आपके नाम समन जारी किया जाता है। इसका मतलब है कि आपको एक तय तारीख पर कोर्ट में उपस्थित होना होगा। अगर आप समन को नजरअंदाज करते हैं या निर्धारित तारीख पर अदालत में पेश नहीं होते, तो कोर्ट आपके खिलाफ ग़ैर-जमानती वारंट तक जारी कर सकता है। इस स्थिति कानूनी रूप से बेहद गंभीर और चिंताजनक भी माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
अब सड़क हादसे होंगे कम? भारत में बनी पहली ADAS टेस्ट सिटी, जानिए कैसे बदलेगी ड्राइविंग की तस्वीर
नो पार्किंग से स्कूटी उठाने पर हंगामा, युवक को स्कूटी समेत क्रेन से हवा में लटकाया; वीडियो वायरल
पुराने ट्रैफिक चालान से परेशान? फरवरी में दिल्ली में लगेगी स्पेशल लोक अदालत, कम पैसों में होगा निपटारा
अवैध पार्किंग से जाम, नासिक में ट्रैफिक पर 1500 शिकायतें, व्हाट्सएप हेल्पलाइन हिट; मिनटों में एक्शन
ये भी पढ़े: अब Maruti Suzuki XL6 में मिलेंगे 6 एयरबैग्स, कीमतों में हुआ मामूली इज़ाफ़ा
वाहन की जब्ती और RTO द्वारा ब्लैकलिस्टिंग
अगर किसी भी स्थिति में चालान को लगातार अनदेखा किया जाता है, तो संबंधित RTO आपके वाहन को ब्लैकलिस्ट कर सकता है। इसका सीधा असर वाहन के बीमा, बिक्री, और दूसरे राज्य में रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर पर होगा। साथ ही, ट्रैफिक पुलिस कभी भी आपके वाहन को जब्त कर सकती है।
समाधान क्या है?
- चालान मिलने के बाद 60 दिनों के भीतर भुगतान करें।
- अगर मामला वर्चुअल कोर्ट तक पहुंच चुका है तो https://vcourt.gov.in जैसी वेबसाइट या संबंधित ऐप से ऑनलाइन पेमेंट करें।
- समय पर चालान भरना ही सबसे सुरक्षित, सरल और किफायती तरीका है।
What will happen if the challan is not paid within 60 days know process from virtual court to warrant
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कानपुर लैंबोर्गिनी एक्सीडेंट केस: 7 घंटे के अंदर हवालात से बाहर आया शिवम मिश्रा, जानिए कैसे मिल गई रिहाई?
Feb 12, 2026 | 06:54 PMरोजगार सृजन में अमरावती की बड़ी छलांग, विदर्भ में पहला तो राज्य में मिला तीसरा स्थान
Feb 12, 2026 | 06:51 PMT20 World Cup में जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले भाईयों की पहली जोड़ी बनी
Feb 12, 2026 | 06:50 PMSunny Deol ने खोला राज, ‘बॉर्डर 2’ के बाद 2026 में आ रही दो फिल्में, एक कहानी कर देगी दर्शकों को भावुक
Feb 12, 2026 | 06:48 PMआम आदमी की चांदी! लहसुन, प्याज और दालों की कीमतों में भारी गिरावट; जनवरी में 2.75% रही खुदरा महंगाई
Feb 12, 2026 | 06:47 PMमुंबई लोकल में दिखे ‘जायंट’ टिकट कलेक्टर, हाइट देख यात्रियों ने कहा- टिकट भी करे सैल्यूट
Feb 12, 2026 | 06:44 PMमुंबई एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई: हाइड्रोपोनिक वीड का जखीरा जब्त, 18 करोड़ का ड्रग्स और सोना बरामद
Feb 12, 2026 | 06:43 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में रक्षक बने भक्षक: कारोबारी से ₹6 लाख की लूट और जबरन 4000 USDT कराए ट्रांसफर; 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Feb 12, 2026 | 01:45 PM
Video: सचिन तेंदुलकर के घर गूंजेगी शहनाई, जानें कौन हैं अर्जुन की दुल्हनिया सानिया चंडोक?
Feb 12, 2026 | 01:34 PM
Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO
Feb 11, 2026 | 10:08 PM
खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:35 PM
वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Feb 11, 2026 | 09:25 PM
इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:19 PM














