-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Money Is Being Stolen Through Fake E Challan Websites Your Bank Account Can Be Emptied With A Single Click
नकली e-Challan वेबसाइट से उड़ रहे हैं पैसे: एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
- Written By: सिमरन सिंह
e-Challan fraud: साइबर सिक्योरिटी कंपनी Cyble की जांच में 36 से ज्यादा ऐसी फर्जी वेबसाइट्स का खुलासा हुआ है, जो दिखने में बिल्कुल असली RTO e-Challan पोर्टल जैसी हैं।

Delhi Traffic Police (सौ. X)
Online Fraud India: भारत में वाहन मालिकों को निशाना बनाकर एक बड़ा और बेहद खतरनाक ऑनलाइन फ्रॉड सामने आया है। साइबर सिक्योरिटी कंपनी Cyble की जांच में 36 से ज्यादा ऐसी फर्जी वेबसाइट्स का खुलासा हुआ है, जो दिखने में बिल्कुल असली RTO e-Challan पोर्टल जैसी हैं। इन वेबसाइट्स को इतनी सफाई से डिजाइन किया गया है कि आम यूजर को लगता है कि वह किसी सरकारी साइट पर मौजूद है। जैसे ही लोग भरोसा करके अपनी पर्सनल और बैंकिंग डिटेल्स दर्ज करते हैं, उनकी पूरी जानकारी सीधे स्कैमर्स तक पहुंच जाती है।
बिना ऐप और वायरस के फैल रहा है नया स्कैम
पहले ऑनलाइन ठगी फर्जी ऐप या मालवेयर के जरिए की जाती थी, लेकिन इस बार तरीका और भी चालाक है। इस फ्रॉड में न तो कोई ऐप डाउनलोड करवाया जाता है और न ही फोन में वायरस डाला जाता है। बस एक SMS में आए लिंक पर क्लिक करते ही यूजर फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाता है। यही वजह है कि यह स्कैम तेजी से फैल रहा है और लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगती।
भरोसा जीतने के लिए असली नंबर और बैंक का सहारा
इस ठगी को विश्वसनीय दिखाने के लिए SMS भारतीय मोबाइल नंबर से भेजा जाता है, जो Reliance Jio पर रजिस्टर्ड होता है। जांच में यह भी सामने आया है कि वही नंबर एक State Bank of India अकाउंट से जुड़ा हुआ पाया गया। Jio और SBI जैसे भरोसेमंद नाम देखकर लोगों को कोई शक नहीं होता और स्कैमर्स इसी भरोसे का फायदा उठाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
चालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
महाराष्ट्र HSRP अभियान में देश में नंबर 1, 95.92 लाख वाहनों पर लगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
ड्राइविंग करते समय कार में स्मोकिंग करना पड़ेगा भारी, कट सकता है मोटा चालान; जानें क्या कहते हैं ट्रैफिक नियम
डर दिखाकर तुरंत पेमेंट के लिए मजबूर करते हैं
फ्रॉड की शुरुआत एक मैसेज से होती है, जिसमें लिखा होता है कि आपके नाम पर ट्रैफिक चालान पेंडिंग है। चालान की रकम जानबूझकर कम रखी जाती है, जैसे करीब 590 रुपये, ताकि यूजर सोचे कि जल्दी भुगतान कर देना ही बेहतर है। मैसेज में 24 घंटे की डेडलाइन और “लाइसेंस सस्पेंड” या “कोर्ट नोटिस” जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर डर पैदा किया जाता है।
सरकारी जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइट
SMS में दिया गया लिंक देखने में बिल्कुल असली e-Challan वेबसाइट जैसा लगता है। कई बार लिंक को शॉर्ट कर दिया जाता है ताकि पूरा URL न दिखे। वेबसाइट पर सरकारी लोगो, रंग, डिजाइन और MoRTH व NIC जैसे नाम दिखते हैं, जिससे शक की कोई गुंजाइश नहीं बचती।
बिना वेरिफिकेशन दिखाया जाता है फर्जी चालान
जैसे ही यूजर गाड़ी का नंबर डालता है, वेबसाइट तुरंत चालान की जानकारी दिखा देती है, चाहे असल में कोई चालान हो या नहीं। कोई बैकएंड जांच नहीं होती, सब कुछ सिर्फ डर पैदा करने के लिए होता है।
पेमेंट पेज पर होती है असली चोरी
इस स्कैम का सबसे खतरनाक हिस्सा पेमेंट पेज है। यहां सिर्फ डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान का विकल्प दिया जाता है। न UPI, न नेट बैंकिंग। जैसे ही कार्ड नंबर, CVV और एक्सपायरी डेट डाली जाती है, सारी जानकारी स्कैमर्स तक पहुंच जाती है। स्क्रीन पर “Payment is being processed by Indian banks” जैसे फर्जी मैसेज दिखाकर भरोसा दिलाया जाता है।
ये भी पढ़े: दिल्ली की सड़कों पर भविष्य: Elesco के हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर ने बढ़ाई EV मार्केट की धड़कन
दूसरे ब्रांड्स और बैंकों को भी बना रहे निशाना
Cyble की रिपोर्ट में सामने आया है कि यही तरीका DTDC, Delhivery और यहां तक कि HSBC बैंक के नाम पर बनी फर्जी वेबसाइट्स में भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
ऐसे रखें खुद को सुरक्षित
अगर ट्रैफिक चालान से जुड़ा कोई SMS आए तो उसमें दिए लिंक पर क्लिक न करें। असली जानकारी के लिए खुद Parivahan या आधिकारिक e-Challan वेबसाइट खोलें। अगर कोई वेबसाइट सिर्फ कार्ड से पेमेंट करने को कहे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं।
Money is being stolen through fake e challan websites your bank account can be emptied with a single click
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMबरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
Jul 02, 2026 | 05:49 PMजिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMनासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














