RailOne Super App: रेलवे यात्रियों के लिए एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं

IRCTC RailOne: RailOne Super App लॉन्च हुआ है जो कई सेवाएं प्रदान करता है। इस ऐप के जरिए टिकट बुकिंग से लेकर प्लेटफॉर्म टिकट और अनरिजर्व्ड टिकट तक सब कुछ हो सकता है।
RailOne Super App: रेलवे यात्रियों के लिए एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं
Railone App में क्या खास है। (सौ. Freepik)
Published on
Updated on

RailOne App: भारतीय रेलवे ने कुछ महीने पहले RailOne Super App लॉन्च किया था, जो यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सेवाएं प्रदान करता है। इस ऐप के जरिए टिकट बुकिंग से लेकर प्लेटफॉर्म टिकट और अनरिजर्व्ड टिकट तक सब कुछ आसानी से घर बैठे किया जा सकता है। खासकर फेस्टिव सीजन में जब ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है, यह ऐप यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक साबित हो रहा है।

RailOne ऐप कैसे करें डाउनलोड?

RailOne ऐप को Android यूजर्स सीधे Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, iPhone यूजर्स इसे Apple App Store से इंस्टॉल कर सकते हैं। ऐप को इंस्टॉल करने के बाद लोकेशन और नोटिफिकेशन जैसी कुछ परमिशन देनी होती हैं।

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

अगर आपका पहले से IRCTC अकाउंट बना हुआ है, तो आप अपने Username और Password से सीधे लॉगिन कर सकते हैं। वहीं, नए यूजर्स को OTP वेरिफिकेशन के जरिए लॉगिन करना होगा।

RailOne ऐप से Reserve टिकट बुकिंग

  • ट्रेन टिकट बुक करने की प्रक्रिया बेहद आसान है।
  • ऐप में लॉगिन करने के बाद Book Tickets पर क्लिक करें।
  • यहां से Reserved Ticket का विकल्प चुनें।
  • अब Source और Destination स्टेशन, क्लास और यात्रा की तारीख चुनें।
  • इसके बाद ट्रेन, उपलब्ध सीट और किराया दिख जाएगा।
  • सीट चुनने के बाद अपनी जानकारी भरकर कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग से भुगतान करें।
  • पेमेंट पूरा होने पर टिकट बुक हो जाएगी, जिसे आप My Bookings सेक्शन में देख सकते हैं।

डिजिटल प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग

RailOne ऐप के जरिए अब डिजिटल प्लेटफॉर्म टिकट भी मिल सकती है। इसके लिए स्टेशन और टिकट की संख्या सेलेक्ट करनी होती है। पेमेंट करने के बाद आपको QR कोड वाला टिकट मिलेगा, जो सीधे ऐप में सेव रहता है।

Unreserved टिकट बुकिंग

जो यात्री जनरल या लोकल कोच में यात्रा करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह ऐप काफी उपयोगी है। ऐप की होम स्क्रीन पर Unreserved Ticket का विकल्प चुनें, यात्रा विवरण भरें और पेमेंट करें। टिकट तुरंत QR कोड के साथ आपके ऐप में सेव हो जाएगा।

टिकट कहां देखें और कैसे करें कैंसिल?

RailOne ऐप में बुक किए गए सभी टिकट My Bookings सेक्शन में मिल जाते हैं। यहां से आप हाल की और पुरानी टिकट देख सकते हैं। अगर किसी कारणवश टिकट रद्द करनी हो, तो कैंसिलेशन की सुविधा भी इसी सेक्शन से उपलब्ध है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com