- Hindi News »
- Technology »
- China Warns Artificia Intelligence Can Be Misused By Terroists To Make Weapons
चीन की बड़ी चेतावनी: आतंकियों के हाथों में AI से बन सकते हैं तबाही के हथियार
Global AI governance: AI का इस्तेमाल अपने हथियारों और ऑपरेशंस को तेज करता है। ईरान-इजराइल संघर्ष में इजराइल ने AI-संचालित हथियारों का उपयोग किया जिसके बाद चीन ने चिंता जताई है कि ये बुरा है।
- Written By: सिमरन सिंह

China ने दी AI को लेकर चेतावनी। (सौ. AI)
China AI warning: दुनिया भर की सेनाएं आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल अपने हथियारों और ऑपरेशंस को तेज बनाने के लिए कर रही हैं। हाल ही में जून में हुए ईरान-इजराइल संघर्ष में इजराइल ने AI-संचालित हथियारों का उपयोग किया था। लेकिन अब चीन ने जो चेतावनी दी है, वह पूरी दुनिया के लिए गहरी चिंता का विषय बन गई है।
AI से आतंकियों को मिल सकती है खतरनाक ताकत
चीन का कहना है कि AI आतंकवादी संगठनों को ऐसी तकनीक और ज्ञान तक पहुंचा सकता है, जिससे वे न्यूक्लियर मिसाइलों, बायोलॉजिकल और केमिकल वेपन्स जैसे हथियार बना सकते हैं। यह स्थिति वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है। सोमवार को जारी किए गए नए AI सेफ्टी गवर्नेंस डॉक्यूमेंट में चीन के साइबर सिक्योरिटी अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर AI पर सख्त नियंत्रण नहीं रखा गया, तो यह तकनीक गलत हाथों में जाकर दुनिया को तबाह कर सकती है।
जानकारी का रिसाव और बढ़ता खतरा
चीन के मुताबिक, AI की retrieval-augmented generation (RAG) तकनीक इंटरनेट और डेटा बेस से विशाल मात्रा में जानकारी खींचकर उसे आसान भाषा में उपलब्ध करा सकती है। यह सुविधा आतंकियों को भी हथियारों के डिजाइन और निर्माण से जुड़ी जानकारियां आसानी से उपलब्ध करा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Trump China Visit: ईरान संकट के साये में ट्रंप का ऐतिहासिक चीन दौरा, जिनपिंग से करेंगे बड़ी डील
Trump Jinping Meeting: क्या सुलझेंगे वैश्विक विवाद? AI और ताइवान जैसे बड़े मुद्दों पर दुनिया भर की नजरें टिकीं
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
AI ने इंजीनियर्स को किया ब्लैकमेल? Claude AI की हरकत ने मचाई हलचल, कंपनी बोली घबराइए नहीं
चीन का कहना है कि अगर ऐसा हुआ तो मौजूदा सुरक्षा प्रणालियां बेअसर हो जाएंगी और पूरी दुनिया गहरे संकट में फंस सकती है। यह रिपोर्ट पिछले साल आए ग्लोबल AI गवर्नेंस इनिशिएटिव का अपडेट है, जिसे चीन की नेशनल साइबरसिक्योरिटी स्टैंडर्डाइजेशन टेक्निकल कमिटी और नेशनल कंप्यूटर नेटवर्क इमरजेंसी टीम ने मिलकर तैयार किया है।
ये भी पढ़े: AI साड़ी ट्रेंड का डरावना सच, Instagram इंफ्लुएंसर का चौंकाने वाला खुलासा
पहले भी दे चुका है चेतावनी
चीन ने पहले भी 2024 के फ्रेमवर्क में AI की डुअल-यूज टेक्नोलॉजी को खतरनाक करार दिया था। इसका मतलब था कि वही तकनीक जो आम कामों में सहायक होती है, वही हथियार बनाने में भी इस्तेमाल हो सकती है। लेकिन नया दस्तावेज़ इससे आगे बढ़ गया है। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि AI मास डिस्ट्रक्शन वेपन्स (WMDs) बनाने में मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी चिंता जताई गई है कि AI चैटबॉट्स लोगों को लत की तरह बांध सकते हैं, जिससे शिक्षा और नवाचार पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
ध्यान दें
चीन की यह चेतावनी इस बात का स्पष्ट संकेत है कि यदि AI तकनीक पर वैश्विक स्तर पर नियंत्रण और नियम नहीं बनाए गए, तो भविष्य में यह मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकता है।
China warns artificia intelligence can be misused by terroists to make weapons
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोलापुर में 2 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुंबई कनेक्शन की जांच तेज
May 13, 2026 | 03:06 PMApara Ekadashi: एकादशी के दिन चावल खाने से क्यों लगता है पाप? जानिए क्या है मान्यता
May 13, 2026 | 03:06 PMनागपुर में प्रदूषण पर सख्ती, बिना शुद्धिकरण नदी में छोड़ा जा रहा गंदा पानी; दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश
May 13, 2026 | 02:55 PMपुणे जमीन घोटाला: पार्थ पवार की कंपनी को भरना ही होगा 23 करोड़ का भारी जुर्माना; जानें क्या है पूरा मामला
May 13, 2026 | 02:53 PMअकोला में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, बिजली की मांग में 30% का उछाल; ट्रिपिंग और लोड बढ़ने से नागरिक बेहाल
May 13, 2026 | 02:53 PMदिशा पाटनी की वजह से टूटा Mouni Roy और सूरज नांबियार का रिश्ता ! सोशल मीडिया पर तेज हुई अफवाहें
May 13, 2026 | 02:46 PMNEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PMवीडियो गैलरी

कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM














