-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Ola Founder And Kunal Kamra Verbal Spat On X
कॉमेडियन कुणाल कामरा और ओला के सीईओ के बीच क्यों छिड़ी जुबानी जंग, विस्तार से जानें क्या है कारण
- Written By: अपूर्वा नायक
कॉमेडियन कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ओला इलेक्ट्रिक के ईवी स्कूटर्स के सर्विस सेंटर को लेकर एक पोस्ट किया था। जिसके बाद से ही कुणाल और ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल के बीच एक्स पर जंग छिड़ी हुई है।

कुणाल कामरा और भाविश अग्रवाल (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : ओला के फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में इनके सैटरडे और सनडे की छुट्टी नहीं दिए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो चुके हैं। अब कॉमेडियन कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म एक्स पर इनसे नई बहस छेड़ दी है।
दरअसल बात ये है कि कॉमेडियन कुणाल कामरा ने कुछ समय पहले ही एक्स पर ओला इलेक्ट्रिक के ईवी स्कूटर्स के सर्विस सेंटर की खराब हालत को लेकर पोस्ट किया था, जिसपर भाविश ने काफी तिखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर जवाब दिया है।
कैसे शुरू हुई ये जुबानी जंग
कुछ समय पहले ही कॉमेडियन कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म एक्स पर ओला की एक डीलरशिप से जुड़ी एक फोटो पोस्ट की थी। इस फोटो में ओला शोरूम के आगे बहुत सारे इलेक्ट्रिक स्कूटर धूल खाते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन पर कुणाल ने लिखा है कि क्या भारतीय उपभोक्ता के पास आवाज है? क्या वो इन सब चीजों के हकदार है? ये टू-व्हीलर्स कई कामकाजी श्रमिक की जीवन रेखा है। इतना ही नहीं कुणाल ने अपनी इस पोस्ट में ट्रांसपोर्टेशन मंत्री नितिन गडकरी को भी टैग करके लिखा है कि क्या इसी तरह भारतीय इले्क्ट्रिक व्हीकल्स का उपयोग करेंगे? इसके साथ ही कुणाल ने जागो ग्राहक जागो को टैग करते हुए लिखा है कि इस पर आपका क्या कहना है?
सम्बंधित ख़बरें
Do indian consumers have a voice?
Do they deserve this?
Two wheelers are many daily wage workers lifeline…@nitin_gadkari is this how Indians will get to using EV’s? @jagograhakjago any word?
Anyone who has an issue with OLA electric leave your story below tagging all… https://t.co/G2zdIs15wh pic.twitter.com/EhJmAzhCmt — Kunal Kamra (@kunalkamra88) October 6, 2024
कुणाल ने आगे पोस्ट में ये भी लिखा है कि जिन भी कंस्यूमर्स को ओला इलेक्ट्रिक से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वो सभी अपनी कहानी शेयर करे।
ये भी पढ़ें :- ओला के CEO का सैटरडे सनडे की छुट्टी बंद करने वाला आया भड़काऊ बयान, सोशल मीडिया पर हो रहे जमकर ट्रोल
कुणाल की पोस्ट पर भाविश का रिएक्शन
कुणाल की ये पोस्ट देखकर भाविश कैसे शांत रह सकते थे, इस पोस्ट के जवाब में उन्होंने ट्वीट किया कि अगर आप इन बातों को लेकर सचमें चिंतित है तो आकर हमारी मदद कीजिए। इस मदद के लिए मैं आपको पैसे देने के लिए भी तैयार हूं। आपको इस पोस्ट को ट्वीट करने के लिए जितने पैसे मिले है, मैं उससे ज्यादा पैसे आपको देने के लिए तैयार हूं। भाविश यही नहीं रुके उन्होंने आगे ये भी लिखा है कि मैं आपको आपके फेल हो चुके कॉमेडी करियर से भी ज्यादा पैसे देने के लिए तैयार हूं।
भाविश ने आगे ये भी लिखा है कि अगर आप ये भी नहीं कर सकते है, तो चुप बैठिए और हमें अपनी कंपनी की समस्याओं को हल करने दीजिए। हमारी कंपनी अपने सर्विस नेटवर्क को तेजी से आगे बढ़ा रही है, जो भी दिक्कतें आ रही है उसे हम खुद ही सुलझा लेगें।
Since you care so much @kunalkamra88, come and help us out! I’ll even pay more than you earned for this paid tweet or from your failed comedy career. Or else sit quiet and let us focus on fixing the issues for the real customers. We’re expanding service network fast and backlogs… https://t.co/ZQ4nmqjx5q — Bhavish Aggarwal (@bhash) October 6, 2024
इसके बाद कुणाल ने फिर एक ट्वीट किया और उसमें लिखा है कि मेरे फेल हो चुके कॉमेडी करियर का एक वीडियो मैं आपको दिखाता हूं, जिसमें ऑडिएंस काफी गर्मजोशी से कुणाल का स्वागत करती है। भाविश ने कुणाल के इस पोस्टस का भी रिप्लाई देते हुए लिखा है कि चोट लगी? दर्द हुआ? सर्विस सेंटर आ जा। बहुत काम है। मैं तुम्हें तुम्हारे फ्लॉप शो से भी ज्यादा पैसे दूंगा।
Chot lagi? Dard hua? Aaja service center. Bahut kaam hai. I will pay better than your flop shows pay you. Show your audience how much you truly care and whether you’re only gas and BS. https://t.co/yEvxhoGTvR — Bhavish Aggarwal (@bhash) October 6, 2024
Ola founder and kunal kamra verbal spat on x
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Weekly Horoscope 12–18 July 2026: सूर्य राशि परिवर्तन से बदलेगा भाग्य, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य
Jul 11, 2026 | 06:30 PMअनिल अंबानी ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन, 1021 करोड़ रुपये की नई संपत्तियां अटैच
Jul 11, 2026 | 06:30 PMजबलपुर: इंदौर गया परिवार, चोरों ने घर पर किया हाथ साफ; पॉश कॉलोनी में सीरियल चोरियों से दहशत
Jul 11, 2026 | 06:28 PMमहाराष्ट्र में 31 जुलाई तक जारी रहेगा ‘वन स्टेट वन ई-चालान’, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी डिजिटल सख्ती
Jul 11, 2026 | 06:21 PMसबके सामने करेंगे बेनकाब, सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को लगाई भयंकर फटकार, जेल नियमों पर भड़की अदालत
Jul 11, 2026 | 06:21 PMगजकेसरी योग 2026: 14 जुलाई से बनेगा बेहद शुभ संयोग, इन 4 राशियों के जीवन में आ सकते हैं सकारात्मक बदलाव
Jul 11, 2026 | 06:17 PMभोपाल में डाबर ने लॉन्च किया ‘पुदीना– द वंडर हर्ब’ अभियान; स्वास्थ्य जागरूकता और पुदीने के गुणों की दी जानकारी
Jul 11, 2026 | 06:15 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














