-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Ola Ceo Bhavish Aggarwal Statement On Saturday Sunday Holiday
ओला के CEO का सैटरडे सनडे की छुट्टी बंद करने वाला आया भड़काऊ बयान, सोशल मीडिया पर हो रहे जमकर ट्रोल
- Written By: अपूर्वा नायक
ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल की एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। जिसमें वो साफ तौर पर कह रहे है कि वे वर्क लाइफ बैंलेस करने की मॉडर्न सोच को सही नहीं समझते हैं। शनिवार और रविवार की छुट्टी देना ये हमारी भारतीय परंपरा का हिस्सा नहीं है, ये पश्चिमी देशों का सभ्यता है। उनके इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।

भाविश अग्रवाल (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : पिछले काफी दिनों से पुणे की अकाउंटिंग कंपनी ईवाई इंडिया लोगों के निशाने पर है। दरअसल, इस कंपनी में वर्क लाइफ बैंलेस ना कर पाने के कारण एना सेबेस्टियन पेराइल नामक कर्मचारी की मौत हो गई है। जिसके बाद एना की मां अनीता ऑगस्टीन ने इस कंपनी के चेयरमैन को एक भावुक करने वाला ईमेल कर दिया था। जिसके बाद पूरा देश इस घटना को लेकर गुस्से में था। हाल ही में बजाज फाइनेंस के लिए काम करने वाले तरुण सक्सेना ने भी काम के प्रेशर के कारण आत्महत्या कर ली थी। इन दोनों घटनाओं के बाद से वर्क लाइफ बैलेंस का मुद्दा गरमा रहा है।
इसी बीच इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने के लिए मशहूर कंपनी ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल की एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में भाविश शनिवार और रविवार की छुट्टी का कड़ा विरोध कर रहे है। इस वायरल वीडियो के कारण उन्हें जोरदार आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है।
1 या 2 ही छुट्टी की कही बात
इस वायरल वीडियो में ओला के सीईओ भाविश साफ तौर पर कह रहे है कि वे वर्क लाइफ बैंलेस करने की मॉडर्न सोच को सही नहीं समझते हैं। शनिवार और रविवार की छुट्टी देना ये हमारी भारतीय परंपरा का हिस्सा नहीं है, ये पश्चिमी देशों का सभ्यता है। पहले के समय में हमारे देश में शनिवार और रविवार की छुट्टी नहीं दी जाती थी, साथ ही हमारा भारतीय कैलेंडर भी अलग होता था। भारतीय कैलेंडर के अनुसार हमारे देश में एक महीने में करीब 1 या 2 ही छुट्टियां मिलती थी। इंडस्ट्रियल क्रांति के बाद से ही वीकेंड वेकेशन का कॉन्सेप्ट हमारे देश में आया है। हालांकि इस आधुनिक युग में इसकी कोई जरूरत नहीं है। अगर हम कुछ सालों पहले की बात करें तो पहले के समय में लोग हफ्ते में 5 दिन काम करके छुट्टी नहीं मांगते थे।
सम्बंधित ख़बरें
Aryan Khan Viral Video: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ सेल्फी की होड़, भीड़ में गिरा फैन
मोबाइल टॉर्च के सहारे 84 KM दौड़ी सरकारी बस! कर्नाटक में यात्रियों की जान से खिलवाड़। देखें VIDEO
पृथ्वी शॉ ने मंगेतर आकृति अग्रवाल को दिया धोखा! 3 महीने में ही टूट गई सगाई? गर्लफ्रेंड ने कहा- सच है हर अफवाह
तिरुपति से जगन्नाथ मंदिर तक… देश के इन बड़े मंदिरों में सामने आ चुके हैं चोरी के मामले; देखें लिस्ट
ये भी पढ़ें :- निसान ने भारत के लिए तैयार किया मास्टरप्लान, एक्सपोर्ट सेंटर बनाने के लिए जल्द करेगी निवेश
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
ओला सीईओ की इस सोच को सोशल मीडिया पर बिल्कुल पसंद नहीं किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने तंज कसते हुए कहा है कि “हम पश्चिमी भाषा बोलते हैं,पश्चिमी कपड़े पहनते हैं, पश्चिमी टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हैं. ऐसी लोगों की वजह से ही हम विकास नहीं कर पा रहे है, ऐसे लोगों को काम करने के लिए रोबोट चाहिए और हमारी गलती है कि हम इंसान हैं।”
एक और अन्य यूजर ने इसके बारे में लिखा है कि कल को कहीं ऐसा ना हो कि ये सैलरी देने को भी पश्चिमी सभ्यता का हिस्सा बताने लगे और कर्मचारियों से कहने लगे कि ये सैलरी की जगह शाम को दाल रोटी देंगे और कह देगें कि यहीं चादर बिछाकर ओड़कर सो जाओ।”
एक यूजर ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि ये सब पाखंड है, इन्हें क्लाइंट तो विदेश के चाहिए है और हॉलिडे भारत की चाहिए हैं।
Ola ceo bhavish aggarwal statement on saturday sunday holiday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Jul 11, 2026 | 07:30 PMमहाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:21 PMVIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Jul 11, 2026 | 07:17 PMउज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:02 PMइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Jul 11, 2026 | 07:01 PMदर्यापुर टोल नाके पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध परिवहन से दो गायों को मुक्त कराया
Jul 11, 2026 | 07:01 PMKareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














