- Hindi News »
- Automobile »
- Indias Ev Charging Infra Grew 5 Times In Last 3 Years But Still Only 1 Public Charging Station For Every 235
भारत में ईवी चार्जिंग नेटवर्क में रिकॉर्ड ग्रोथ, हर 235 गाड़ियों पर एक स्टेशन
भारतीय ऑटोमोबाइल में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है, लेकिन चार्जिंग की सुविधा एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। भारत में देखा जाए तो बीते तीन वर्षों में इसमें पांच गुना से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है
- Written By: सिमरन सिंह

EV की चार्जिग को लेकर देश में परेशानी। (सौ. Freepik)
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है, लेकिन चार्जिंग की सुविधा अब भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। केयरएज रेटिंग्स की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, भारत का ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से विकसित हो रहा है, और बीते तीन वर्षों में इसमें पांच गुना से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
तीन वर्षों में 5 गुना बढ़े चार्जिंग स्टेशन
रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक, देश में सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन (EVPCS) की संख्या कैलेंडर वर्ष 2022 में 5,151 थी, जो 2023 में बढ़कर 11,903 हो गई। 2024 के अंत तक यह संख्या 25,202 तक पहुंच गई और वित्त वर्ष 2025 की शुरुआत में यह 26,367 का आंकड़ा पार कर गई।
चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सालाना 72% की ग्रोथ
रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया है कि वित्त वर्ष 2022 से लेकर वित्त वर्ष 2025 की शुरुआत तक ईवी चार्जिंग नेटवर्क में सालाना 72% की कंपाउंड ग्रोथ रेट (CAGR) दर्ज की गई है। इसमें कहा गया है कि, “चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बेहद तेजी से फैल रहा है और सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन बीते तीन वर्षों में 5 गुना से अधिक बढ़े हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
Honda की बड़ी तैयारी भारत में मचाएगी धूम, 2030 तक लॉन्च होंगी 10 से ज्यादा नई SUV और EV कारें
Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा रहा धूम, 100KM रेंज और कीमत जेब के लिए नहीं पड़ेगी भारी
गर्मियों में कार हो रही Overheat? ये संकेत भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना पड़ सकता है भारी
पेट्रोल में अब मिलेगा ज्यादा Ethanol, सरकार का बड़ा फैसला, आपकी गाड़ी पर पड़ सकता है असर
सरकार की पहल से मिली रफ्तार
यह बढ़ोतरी केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों और सहयोगात्मक पहलों का परिणाम है। सरकार द्वारा चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने और निजी निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि, “भारत सरकार द्वारा चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों ने इस ग्रोथ को संभव बनाया है।”
फिर भी स्टेशन की संख्या जरूरत से कम
हालांकि चार्जिंग स्टेशनों की संख्या में हुई बढ़ोतरी सराहनीय है, लेकिन यह अब भी देश में चल रहे इलेक्ट्रिक वाहनों की तुलना में बेहद कम है। रिपोर्ट के अनुसार, “भारत में सड़क पर हर 235 इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए केवल एक सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन मौजूद है, जो कि मांग के अनुपात में अपर्याप्त है।”
ये भी पढ़े: Komaki ने भारत में लॉन्च की नई क्रूजर इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत 1.30 लाख से शुरू
ध्यान दें
चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में हो रही तेज़ वृद्धि भारत को ईवी युग की ओर ले जा रही है, लेकिन अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना बाकी है। यदि सरकार और उद्योग जगत की पहलें इसी रफ्तार से जारी रहीं, तो जल्द ही देश में ईवी अपनाने की गति और भी तेज हो सकती है।
Indias ev charging infra grew 5 times in last 3 years but still only 1 public charging station for every 235
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भीषण गर्मी में बेघरों के लिए ‘मिशन मुक्ति’, नागपुर में 466 बेघरों को मिला सहारा; 159 का पुनर्वास
May 23, 2026 | 09:42 AMनासिक में महावितरण का सुरक्षा अभियान: 3,175 खुली बिजली पेटियां सुरक्षित, ‘शून्य दुर्घटना’ पर फोकस
May 23, 2026 | 09:39 AMमैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
May 23, 2026 | 09:35 AMYavatmal: हाइवे 44 पर अवैध पशु तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों का माल जब्त, नागपुर के दो आरोपी गिरफ्तार
May 23, 2026 | 09:25 AMमनोज जरांगे से मुलाकात में भावुक हुए प्रसाद लाड, मां के अपमान का जिक्र कर रो पड़े
May 23, 2026 | 09:23 AMनासिक में सरकारी इमारतों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग फेल, हाईकोर्ट निर्देशों के बावजूद जल संरक्षण में लापरवाही
May 23, 2026 | 09:19 AMनागपुर में हीटवेव का कहर? 8 दिन में 26 संदिग्ध मौतों से प्रशासन में हड़कंप; मनपा अलर्ट
May 23, 2026 | 09:14 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














