

MG Electric Car Price Increase: आप भी MG Windsor EV खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो उससे पहले आपको इस नई जानकारी के बारे में पता होना चाहिए। बता दें कि MG Motor India ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार Windsor EV की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया है। देखा जा रहा है कि जुलाई 2026 से कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट महंगे कर दिए हैं। वहीं अलग-अलग मॉडल के हिसाब से ग्राहकों को अब 40,000 से 60,000 रुपये तक ज्यादा कीमत चुकानी होगी। वहीं कंपनी ने इस पर कहा है कि कच्चे माल की बढ़ती कीमत और उत्पादन लागत में इजाफे के कारण यह फैसला लिया गया है। वहीं हाल के दिनों में Kia और Toyota जैसी कई ऑटो कंपनियां भी अपने वाहनों की कीमतें बढ़ा चुकी हैं।
देखा जा रहा है कि नई कीमतों के मुताबिक MG Windsor EV Excite वेरिएंट सबसे ज्यादा महंगा हो गया है। जिसमें पहले इसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.10 लाख थी जो अब बढ़कर 14.70 लाख हो गई है। जिसका सीधा मतलब है कि इस वेरिएंट पर ग्राहकों को 60,000 रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ेगे। इसके साथ ही Exclusive और Essence वेरिएंट की कीमत में 46,900 की बढ़ोतरी देखी गई है। जिसके बाद अब इनकी नई कीमत क्रमशः 16 लाख और 17 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है।
वही आप उन लोगों में से है जो लंबी रेंज वाला Pro मॉडल खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए भी ज्यादा रकम तैयार रखनी पड़ेगी। जिसमें Exclusive Pro अब 52,000 रुपये महंगा होकर 17.90 लाख का हो गया है। वहीं टॉप मॉडल Essence Pro की कीमत में 40,000 रुपये की बढ़ोतरी के बाद एक्स-शोरूम कीमत ₹19 लाख हो गई है। जिसको देखते हुए कुल मिलाकर Windsor EV की कीमतों में 2.15% से 4.26% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि कीमत बढ़ने के बावजूद कार के फीचर्स और बैटरी विकल्प पहले जैसे ही हैं। जिसमें कंपनी इसे 38 kWh और 52.9 kWh बैटरी पैक के साथ बेचती है। वहीं छोटे बैटरी पैक वाले मॉडल 332 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करते हैं जबकि Pro वेरिएंट एक बार फुल चार्ज होने पर 449 किलोमीटर तक चल सकता है। सभी वेरिएंट में 136 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही MG Windsor EV फिलहाल कंपनी की सबसे सफल इलेक्ट्रिक कार बनी हुई है। जो लॉन्च के करीब दो साल के भीतर 75,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। यही वजह है कि बढ़ी हुई कीमतों के बावजूद यह भारतीय EV बाजार में इसकी मजबूत पकड़ बनी हुई है।