80 हजार से कम में लॉन्च हुआ दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, Komaki MG Pro V और MG Pro+ में जाने क्या है खास?

Electric Scooter: Komaki ने अपने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर MG Pro V और MG Pro+ लॉन्च कर दिए हैं। जिसको लेकर कंपनी ने इनकी शुरुआती कीमत क्रमशः 73,999 रुपये और 79,999 रुपये रखी है।
electric scooter launched Komaki MG Pro V and MG Pro+ special.
Komaki (Source. Komaki)
Published on: 
Updated on: 

Komaki New Electric Scooter: भारत के ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बढ़ती मांग के बीच Komaki ने अपने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर MG Pro V और MG Pro+ लॉन्च कर दिए हैं। जिसको लेकर कंपनी ने इनकी शुरुआती कीमत क्रमशः 73,999 रुपये और 79,999 रुपये रखी है। वहीं खास बात यह है कि इस प्राइस रेंज में जहां ज्यादातर कंपनियां फाइबर बॉडी वाले स्कूटर बेच रही हैं। वहीं कोमाकी ने ग्राहकों को ऑल-मेटल बॉडी का विकल्प दिया है। जो मजबूती और लंबी उम्र का दावा करता है।

कम कीमत में मजबूत मेटल बॉडी और लंबी रेंज

Komaki ने इसको लेकर कहा है कि नए MG Pro V और MG Pro+ उन ग्राहकों के लिए तैयार किए गए हैं जो कम बजट में मजबूत और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं। MG Pro V एक बार फुल चार्ज होने पर 90 से 100 किलोमीटर तक की रेंज देता है जबकि MG Pro+ की रेंज 150 किलोमीटर से ज्यादा बताई गई है। दोनों स्कूटर्स में BLDC हब मोटर और LiFePO4 बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। यह बैटरी तकनीक बेहतर परफॉर्मेंस देने के साथ कम मेंटेनेंस और लंबी लाइफ के लिए जानी जाती है।

स्मार्ट फीचर्स से भी है लैस

इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में सिर्फ मजबूत बॉडी ही नहीं बल्कि कई आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं। इनमें मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, फ्रंट डिस्क ब्रेक, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, एंटी-थेफ्ट लॉक, पार्किंग असिस्ट, रिपेयर स्विच और आरामदायक राइडिंग प्लेटफॉर्म जैसी सुविधाएं शामिल हैं। वहीं MG Pro+ में बड़ा बूट स्पेस भी मिलता है, जिससे रोजमर्रा के इस्तेमाल में अतिरिक्त सामान आसानी से रखा जा सकता है।

कंपनी ने क्या कहा?

इस लॉन्च पर कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सह-संस्थापक गुंजन मल्होत्रा ने कहा, "देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है लेकिन कम कीमत का मतलब गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। एमजी प्रो वी और एमजी प्रो+ के जरिए हमारा प्रयास ऐसे फीचर्स ग्राहकों तक पहुँचाना है जो अब तक महँगे व्हीकल्स में ही देखने को मिलते थे। इनमें मजबूत मेटल बॉडी और सुरक्षित लीपो4 बैटरी शामिल हैं। जिनकी उम्र बाजार में उपलब्ध कई इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और पेट्रोल व्हीकल्स में इस्तेमाल होने वाली बैटरीज़ से ज्यादा होती है।

ये ही खूबियाँ ग्राहकों का भरोसा बढ़ाती हैं। हमारा उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों तक प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और आधुनिक तकनीक पहुँचाना है। हमारा मानना है कि ग्राहकों को ऐसे प्रोडक्ट्स मिलने चाहिए, जो सिर्फ देखने में अच्छे न हों, बल्कि भारतीय सड़कों पर रोजाना के इस्तेमाल के लिए भी पूरी तरह मजबूत हों।"

कम कीमत, मेटल बॉडी, लंबी रेंज और एडवांस फीचर्स के साथ Komaki ने किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को और तेज कर दिया है। ऐसे में आने वाले समय में यह मॉडल बजट ईवी खरीदने वालों के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com