-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Earn Huge Money By Setting Up Ev Charging Stations In India Know The Whole Process
भारत में EV चार्जिंग स्टेशन लगाकर करें जबरदस्त कमाई, जानिए पूरी प्रक्रिया
- Written By: सिमरन सिंह
EV चार्जिंग स्टेशन लगाकर कमाई करने का यह बेहतरीन मौका हो सकता है। अगर आप भी EV चार्जिंग स्टेशन लगाना चाहते हैं, तो यहां आपको इसकी पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में समझाई गई है।

ईवी चार्जिंग स्टेशन, (सौ. सोशल मीडिया)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मार्केट तेज़ी से बढ़ रहा है। टाटा और महिंद्रा के बाद अब मारुति और हुंडई भी इस सेगमेंट में कदम बढ़ा रही हैं। साथ ही, टेस्ला भी भारतीय बाजार में एंट्री करने जा रही है। ऐसे में EV चार्जिंग स्टेशन लगाकर कमाई करने का यह बेहतरीन मौका हो सकता है। अगर आप भी EV चार्जिंग स्टेशन लगाना चाहते हैं, तो यहां आपको इसकी पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में समझाई गई है।
1. चार्जिंग स्टेशन के लिए सही जगह का चुनाव
अगर आपके पास ऐसी जमीन है जहां 4-5 गाड़ियों की पार्किंग हो सकती है, तो यह एक सुनहरा अवसर हो सकता है। यदि यह जगह ऑन-रोड स्थित है, तो चार्जिंग स्टेशन के लिए यह एक आदर्श लोकेशन होगी। आप शुरुआत में एक चार्जिंग पॉइंट लगाकर भी कमाई कर सकते हैं, लेकिन 4-5 चार्जिंग पॉइंट लगाने से आपकी आय कई गुना बढ़ सकती है।
2. EV चार्जिंग स्टेशन लगाने में कितनी होगी लागत?
EV चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए आप कई कंपनियों के प्लान और पार्टनरशिप मॉडल का लाभ उठा सकते हैं। कुछ प्रमुख कंपनियां इस प्रकार हैं:
सम्बंधित ख़बरें
Tata vs Mahindra EV: इलेक्ट्रिक कार बाजार में छिड़ी जंग, एक हर घर तक पहुंचगा, दूसरा लाएगा प्रीमियम SUV का दौर
खिड़की पर गीले कपड़े सुखाते समय लगा जोरदार झटका; नागपुर के एमआईडीसी क्षेत्र में युवक की मौके पर ही मौत
TATA EV खरीदने का सबसे बड़ा मौका, Curvv EV पर 3.35 लाख तक की छूट, Harrier, Nexon और Tiago पर भी बंपर ऑफर
क्या यही होगी भारत की सबसे दमदार इलेक्ट्रिक SUV? Tata Sierra EV के फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
- टाटा पावर
- चार्ज+जोन
- प्लगएनगो
- चार्ज माई गड्डी
चार्जिंग स्टेशन की लागत आपके सेटअप के आधार पर अलग-अलग हो सकती है:
- 2-व्हीलर और ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन: ₹25,000 – ₹5 लाख
- फोर-व्हीलर चार्जिंग स्टेशन: ₹1 लाख – ₹10 लाख
- बैटरी स्वैपिंग स्टेशन: पार्टनरशिप बेसिस पर भी उपलब्ध
अलग-अलग EV चार्जर की अनुमानित लागत इस प्रकार है:
- Bharat AC: ₹65,000
- Bharat DC: ₹2,47,000
- Type 2 AC: ₹1,20,000
- CCS: ₹14 लाख (तेज़ चार्जिंग के लिए)
भारत सरकार EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए कई राज्यों में सब्सिडी भी प्रदान कर रही है।
3. चार्जिंग स्टेशन से कैसे होगी कमाई?
चार्जिंग स्टेशन से होने वाली कमाई प्रति यूनिट चार्जिंग पर निर्भर करती है। जब आप किसी कंपनी के चार्जर का उपयोग करते हैं, तो वह आपको प्रति यूनिट चार्ज का एक निश्चित कमीशन देती है।
- आपकी जमीन का किराया, बिजली खर्च और कमीशन जोड़कर प्रति यूनिट रेट तय किया जाता है।
- एक सामान्य EV चार्जिंग स्टेशन से आप ₹2,000 प्रतिदिन तक कमा सकते हैं, जो खर्च हटाने के बाद आपकी शुद्ध आय होगी।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
4. आवश्यक दस्तावेज
EV चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए आपको निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी:
- प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स (मालिकाना हक, लीज या रेंट एग्रीमेंट)
- आधार कार्ड और पैन कार्ड
- GST रजिस्ट्रेशन नंबर
- बैंक अकाउंट डिटेल्स
बिजनेस आइडिया
EV चार्जिंग स्टेशन लगाना एक बेहतरीन बिजनेस आइडिया साबित हो सकता है, खासकर जब भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। अगर आपके पास सही लोकेशन और निवेश क्षमता है, तो यह आपके लिए लंबे समय तक मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है।
Earn huge money by setting up ev charging stations in india know the whole process
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














