-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Formula For Relief From Toll Tax The Fastag Annual Pass Otherwise You Will Incur Losses
Toll Tax से राहत का फॉर्मूला, FASTag Annual Pass समझ लें, वरना नुकसान होगा
- Written By: सिमरन सिंह
FASTag Toll Free Travel: हाईवे पर सफर करने वाले आम लोगों के लिए टोल प्लाजा की लंबी लाइनें और बार-बार कटने वाला टोल हमेशा सिरदर्द रहा है। इसी परेशानी को कम करने के लिए NHAI Annual Pass बनाया है।

FASTag Annual Pass (Source. X)
Middle Class Relief By NHAI: हाईवे पर सफर करने वाले आम लोगों के लिए टोल प्लाजा की लंबी लाइनें और बार-बार कटने वाला टोल हमेशा सिरदर्द रहा है। इसी परेशानी को कम करने के लिए 15 अगस्त 2025 से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने FASTag Annual Pass की शुरुआत की। इस फैसले से निजी वाहन चालकों को सीधी राहत मिली है, क्योंकि अब एक तय रकम में सालभर टोल झंझट से छुटकारा मिल सकता है।
FASTag Annual Pass क्या है?
FASTag Annual Pass एक ₹3000 का प्रीपेड पास है, जिसके तहत निजी वाहन चालक एक साल में अधिकतम 200 टोल ट्रिप या पूरे एक साल तक बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर कर सकते हैं। यह सुविधा सिर्फ पर्सनल कार और SUV जैसे गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए लागू है।
200 ट्रिप पूरी हो जाएं तो क्या होगा?
कई यूजर्स के मन में यह सवाल उठ रहा है कि अगर साल पूरा होने से पहले ही 200 टोल ट्रिप खत्म हो जाएं तो आगे क्या करना होगा। इस पर NHAI ने साफ किया है कि ऐसी स्थिति में FASTag Annual Pass को दोबारा री-एक्टिवेट किया जा सकता है। इसके लिए यूजर्स को Rajmargyatra App का सहारा लेना होगा और कुछ आसान स्टेप्स में पास फिर से चालू हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
शून्य दुर्घटना..मेरी जिम्मेदारी: नागपुर में गडकरी का आह्वान, बोले-नागरिकों की भागीदारी बिना सड़क सुरक्षा अधूरी
Photo: अगस्त में घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की इन 8 खूबसूरत जगहों को करें अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल
Amravati News: अमरावती पुलिस का सख्त फैसला, बिना हेलमेट दोपहिया चलाने पर होगी कार्रवाई
NHAI की नई सुविधा, अब घर बैठे बनाएं डिजिटल लोकल टोल पास, महीनेभर करें अनलिमिटेड यात्रा
मिनटों में री-एक्टिवेट करने का तरीका
री-एक्टिवेशन की प्रक्रिया बेहद सरल रखी गई है।
- सबसे पहले Rajmargyatra App खोलें – Add Pass विकल्प पर जाएं – जरूरी डिटेल भरें – पेमेंट करें।
- इतना करते ही आपका FASTag Annual Pass फिर से एक्टिव हो जाएगा और आप दोबारा टोल फ्री सफर कर सकेंगे।
साल खत्म होने से पहले 200 ट्रिप पूरी न हों तो?
अगर एक साल की अवधि में आपकी 200 ट्रिप पूरी नहीं हो पाती हैं, तो भी ये पास अगले साल के लिए मान्य नहीं रहेगा। सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि बची हुई ट्रिप्स अगले साल कैरी फॉरवर्ड नहीं होंगी। यानी साल पूरा होते ही बची हुई ट्रिप्स स्वतः समाप्त हो जाएंगी और नया एनुअल पास लेना जरूरी होगा।
ये भी पढ़े: प्राइवेट प्लेन में सफर करने वालों का भी होता है इंश्योरेंस, जानें कितनी मिलती है रकम
FASTag Annual Pass के बड़े फायदे
FASTag Annual Pass उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो रोज़ या अक्सर हाईवे से सफर करते हैं। इससे टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत कम होती है, समय की बचत होती है और जेब पर भी बोझ नहीं पड़ता। यह पास Rajmargyatra App या NHAI की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है और पेमेंट के करीब 2 घंटे के भीतर एक्टिव हो जाता है।
पहली बार FASTag Annual Pass कैसे बनवाएं?
जो यूजर पहली बार FASTag Annual Pass लेना चाहते हैं, वे घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ऐप या वेबसाइट पर जाकर Annual Pass विकल्प चुनें, वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, वैध FASTag और बैलेंस की जानकारी भरें। सभी स्टेप्स पूरे होते ही पास जनरेट हो जाएगा।
Formula for relief from toll tax the fastag annual pass otherwise you will incur losses
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
2 दिन में होगा बड़ा फैसला! होर्मुज को लेकर ट्रंप ने किया बड़ा दावा, बोले- ईरान रास्ता खोलने को तैयार
Aug 06, 2026 | 08:49 AMNavabharat Nishanebaaz: जांच एजेंसी सोई ओढ़कर शाल, सिर्फ विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल
Aug 06, 2026 | 08:41 AMमुरैना में फूटा किसानों का गुस्सा: खाद वितरण में देरी से हुए नाराज, नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम
Aug 06, 2026 | 08:32 AMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, फाइल मंजूरी सिर्फ 3 स्तर तक सीमित
Aug 06, 2026 | 08:30 AMJPSC Protest: 13 दिन के आंदोलन के बाद झुकी हेमंत सरकार, 4 मंत्रियों की कमेटी तैयार, बंद कमरे में नहीं होगी बात
Aug 06, 2026 | 08:27 AMRTO challan APK फाइल से मोबाइल हैक, 1 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की कोशिश नाकाम, साइबर पुलिस ने किया खाता फ्रीज
Aug 06, 2026 | 08:20 AMनितिन गडकरी पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फटकार
Aug 06, 2026 | 08:13 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














