FASTag वार्षिक पास: अब बिना टोल झंझट के करें पूरे साल सफर, जानिए पूरी डिटेल

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने FASTag वार्षिक पास अब आधिकारिक रूप से NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
FASTag वार्षिक पास: अब बिना टोल झंझट के करें पूरे साल सफर, जानिए पूरी डिटेल
FasTag में बचा पाएंगे पैसे। (सौ. Design)
Published on
Updated on

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा पिछले महीने घोषित किया गया FASTag वार्षिक पास अब आधिकारिक रूप से NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह पास 15 अगस्त से लॉन्च होगा, जिसकी कीमत ₹3,000 होगी।

यह पास एक वर्ष या 200 ट्रिप (जो पहले पूरा हो) तक वैध रहेगा और केवल राष्ट्रीय राजमार्गों एवं एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर ही मान्य होगा। राज्य राजमार्गों या स्थानीय निकायों के टोल प्लाजा पर इसकी वैधता नहीं होगी।

क्यों जरूरी है FASTag वार्षिक पास?

सरकार के अनुसार, यह नया पास उपयोगकर्ताओं को सालाना ₹6,000 से ₹7,000 तक की बचत करवा सकता है। इससे हर महीने टोल रीचार्ज या अलग-अलग टोल प्लाजा के लिए पास बनवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह पहल टोल प्लाजा पर विवादों को खत्म करने, प्रतीक्षा समय घटाने और ट्रैफिक को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

कैसे करें एक्टिवेट?

  • यह पास केवल निजी गैर-व्यावसायिक वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए उपलब्ध होगा।
  • एक्टिवेशन के लिए राजमार्ग यात्रा ऐप या NHAI की वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है।
  • पास को मौजूदा FASTag पर ही एक्टिवेट किया जाएगा, नया टैग लेने की जरूरत नहीं है।
  • एक्टिवेशन व रिन्यूअल के लिए एक विशेष लिंक जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप व परिवहन मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

किन बातों का रखें ध्यान?

  • FASTag वार्षिक पास ट्रांसफरेबल नहीं होगा, यानी जिस वाहन पर FASTag लगा है, उसी पर पास मान्य रहेगा।
  • जिन टैग्स में सिर्फ चेसिस नंबर अपडेट है, उन पर पास एक्टिवेट नहीं किया जा सकेगा। इसके लिए वाहन का पंजीकरण नंबर (VRN) अपडेट होना आवश्यक है।
  • एक्टिवेशन के बाद डिजिटल पेमेंट सफल होते ही एक कन्फर्मेशन मैसेज आएगा और पास सक्रिय हो जाएगा।

डिजिटल भारत

FASTag वार्षिक पास डिजिटल इंडिया की ओर एक और कदम है, जो यात्रियों को टोल भुगतान में सुविधा, पारदर्शिता और बचत प्रदान करेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com