-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Celebrating The Womens Cricket Teams Victory Tata Motors Gifted A New Tata Sierra Suv To Each Player
महिला क्रिकेट टीम की जीत का जश्न: Tata Motors ने हर खिलाड़ी को गिफ्ट की नई Tata Sierra SUV
- Written By: सिमरन सिंह
Tata Motors Gift: महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत के बाद Tata Motors ने उन्हें खास अंदाज़ में सम्मान दिया है। कंपनी ने टीम की हर खिलाड़ी को अपनी नई और प्रीमियम Tata Sierra SUV तोहफे में देने वाले है।

Tata का महिला खिलाड़ियों के लिए गिफ्ट। (सौ. X)
Women Cricket Team Gift By Tata: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत के बाद Tata Motors ने उन्हें खास अंदाज़ में सम्मान दिया है। कंपनी ने टीम की हर खिलाड़ी को अपनी नई और प्रीमियम Tata Sierra SUV तोहफे में देने का ऐलान किया है। यह वही SUV है, जिसे कुछ हफ्ते पहले ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था और अब यह धीरे-धीरे डीलरशिप तक पहुंचने लगी है। Tata Motors का यह कदम महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सेलिब्रेट करने और उनके योगदान को सम्मान देने के रूप में देखा जा रहा है।
जनवरी 2026 में मिलेंगी गाड़ियों की चाबियां
Tata Motors के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विवेक श्रीवत्स ने जानकारी दी है कि दिसंबर महीने में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद जनवरी 2026 में सभी खिलाड़ियों को उनकी नई Tata Sierra SUV की चाबियां सौंपी जाएंगी। गौरतलब है कि Tata Sierra भारतीय ऑटोमोबाइल इतिहास का एक अहम नाम रहा है।
इसे भारत की पहली मेड-इन-इंडिया SUV माना जाता है। लंबे इंतजार के बाद अब इस आइकॉनिक नाम की दमदार वापसी हुई है। नई Sierra की बुकिंग शुरू हो चुकी है और ग्राहक इसे कंपनी की वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अब वीकेंड पर भी निपटेंगे Traffic Challan, दिल्ली में शुरू होंगी स्पेशल ट्रैफिक कोर्ट
AI Smart Glasses पहनकर गाड़ी चलाना पड़ सकता है भारी, इस राज्य में बैन की तैयारी
Skoda की सबसे पावरफुल SUV Kodiaq RS की बुकिंग शुरू, 50 लाख से ज्यादा हो सकती है कीमत
IndiGo का बड़ा धमाका, अब फ्लाइट के साथ बुक करें एयरपोर्ट कैब, सिर्फ 49 रुपये से शुरू होगी सुविधा
बिल्कुल नया और दमदार डिजाइन
नई Tata Sierra का डिजाइन पुराने मॉडल से पूरी तरह अलग है। नाम को छोड़ दें तो इसमें पुरानी Sierra जैसा कुछ भी नहीं रखा गया है। यह SUV नए ARGOS प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। इसका बॉक्सी डिजाइन, स्लीक LED हेडलैंप और फ्रंट ग्रिल से जुड़ी LED DRLs इसे मॉडर्न और प्रीमियम लुक देते हैं। सामने दी गई वेलकम लाइट बार और नीचे की तरफ ग्लॉस ब्लैक क्लैडिंग SUV को और ज्यादा बोल्ड बनाती है।
Bombay House welcomed the icons of the Indian Women’s Cricket Team, today. From an engaging interaction with our Chairman to honouring them with the iconic Tata Sierra, we celebrated the skill, the spirit, and the champions who continue to inspire India. Here’s to new journeys,… pic.twitter.com/Q4dartk1gb — Tata Group (@TataCompanies) December 16, 2025
सिग्नेचर विंडो से पुरानी यादों की झलक
नई Sierra के साइड प्रोफाइल में पीछे की खिड़कियों और छत को ब्लैक कलर में फिनिश किया गया है। यह डिजाइन खास तौर पर पुरानी Tata Sierra की मशहूर Alpine Window की याद दिलाने के लिए दिया गया है। खास बात यह है कि यह अपने सेगमेंट की पहली ICE SUV है, जिसमें डैशबोर्ड पर ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप मिलता है।
फीचर्स में सेगमेंट-लीडर SUV
Tata Sierra में सेगमेंट का सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। इसके केबिन में फ्लोटिंग सेंटर कंसोल और डोर आर्मरेस्ट के साथ नया डिजाइन देखने को मिलता है। SUV में सीट वेंटिलेशन, लेवल-2 ADAS, हेड-अप डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और छह एयरबैग जैसे एडवांस फीचर्स मौजूद हैं।
पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प
नई Tata Sierra तीन इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (108 PS, 145 Nm) मैनुअल और DCA गियरबॉक्स के साथ मिलता है। 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 160 PS की पावर और 255 Nm का टॉर्क देता है, जो 6-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ आता है। वहीं, 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन 116 BHP की पावर और 280 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
ये भी पढ़े: अब महंगी कैब से छुटकारा! दिल्ली में शुरू हो रही Bharat Taxi, कम किराया और ड्राइवर्स की बढ़ेगी कमाई
Tata Sierra की कीमत
Tata Sierra की शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 21.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
Celebrating the womens cricket teams victory tata motors gifted a new tata sierra suv to each player
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMउत्तराखंड-गुजरात के बाद अब बंगाल की बारी! UCC बिल लाने की तैयारी में सुवेंदु सरकार, जानें क्या है पूरा प्लान
Jun 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM














