रेलवे स्टेशन पर समोसे बेच रही अम्मा पर टूट पड़े इंडियन आर्मी के जवान, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Indian Army Viral Video : रेलवे स्टेशन पर समोसे बेच रही एक बुजुर्ग महिला और इंडियन आर्मी के जवानों का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो फौजियों की इंसानियत और सादगी की खूबसूरत मिसाल।
Indian Army jawans won hearts after buying samosas from an elderly woman at a railway station, celebrating humanity in a viral video.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Army Jawans Humanity : भारत की रक्षा में दिन-रात तैनात रहने वाले इंडियन आर्मी के जवान जितने सख्त दुश्मनों के लिए होते हैं, आम लोगों के लिए उनका दिल उतना ही नरम होता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी बात को साबित करता है।

इस वीडियो में रेलवे स्टेशन पर समोसे बेचने आई एक बुजुर्ग अम्मा और आर्मी के जवानों के बीच का भावुक पल देखने को मिल रहा है। वीडियो में दिखता है कि अम्मा स्टील के बर्तन में अपने हाथ से बनाए समोसे लेकर प्लेटफॉर्म पर बैठी होती हैं और रोज की तरह आज भी मेहनत से अपना सामान बेच रही होती हैं।

कोई दिखावा नहीं-बस सादगी और अपनापन

तभी स्टेशन पर इंडियन आर्मी की ट्रेन रुकती है और बड़ी संख्या में जवान नीचे उतरते हैं। जैसे ही जवानों की नजर अम्मा के समोसों पर पड़ती है, वे बच्चों की तरह खुशी से उनकी ओर बढ़ते हैं। जवान एक-एक करके अम्मा से समोसे खरीदते हैं और पूरे पैसे भी देते हैं।

कोई जल्दबाजी नहीं, कोई दिखावा नहीं-बस सादगी और अपनापन। अम्मा भी पूरे प्यार और मुस्कान के साथ जवानों को समोसे देती हैं। यह नजारा ऐसा लगता है मानो कुछ पल के लिए जवान अपने कठिन फौजी जीवन से बाहर आकर आम इंसान बन गए हों।

इंडियन आर्मी के जवानों ने सारे समोसे खरीद लिए

इस दिल छू लेने वाले वीडियो को X (पूर्व में ट्विटर) पर @RanjanSinghh_ नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के साथ यूजर ने लिखा कि एक गरीब अम्मा रेलवे स्टेशन पर समोसे बेच रही थीं और ट्रेन से उतरे इंडियन आर्मी के जवानों ने सारे समोसे खरीद लिए। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की भावनाएं उमड़ पड़ीं।

यूजर्स कमेंट सेक्शन में फौजियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे गर्व का पल बता रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि यही असली भारतीय सेना है, जो बंदूक के साथ-साथ दिल भी संभालना जानती है। यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि हमारे जवान सिर्फ सरहदों के रक्षक नहीं, बल्कि इंसानियत की सबसे खूबसूरत मिसाल भी हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com