-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Before Buying A Second Hand Car Be Sure To Know These Things Otherwise You May Incur Huge Losses
सेकंड हैंड कार खरीदने से पहले ज़रूर जानें ये बातें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
- Written By: सिमरन सिंह
Used Car Buying Tips: नई कारों का बाजार बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से सेकंड हैंड कारों की डिमांड भी बढ़ी है। जो लोग नई कार का बजट नहीं जुटा पाते, उनके लिए सेकंड हैंड कार एक बेहतरीन विकल्प होगा।

Second Hand Car जो होगी आपके लिए सही। (सौ. Pixabay)
Second Hand Car Buying Tips: भारत में जितनी तेजी से नई कारों का बाजार बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से सेकंड हैंड कारों (Used Cars) की डिमांड भी बढ़ी है। जो लोग नई कार का बजट नहीं जुटा पाते, उनके लिए सेकंड हैंड कार एक बेहतरीन विकल्प बन चुकी है। आज लोकल डीलरशिप से लेकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक पर सेकंड हैंड कारों का विशाल स्टॉक उपलब्ध है, जहां लोग अपने बजट और पसंद के अनुसार कार चुन सकते हैं। लेकिन किसी भी सेकंड हैंड कार को खरीदने से पहले कुछ अहम बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, वरना सस्ती डील महंगी पड़ सकती है।
-
कार का सर्विस और टेक्निकल रिकॉर्ड जांचें
सेकंड हैंड कार खरीदने से पहले उसका पूरा सर्विस रिकॉर्ड अवश्य देखें। कई बार डीलर कार को कम चला हुआ दिखाने के लिए ओडोमीटर (मीटर) से छेड़छाड़ करते हैं। इससे इंजन की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता और खरीदारी के बाद इंजन की खराबी के चलते हजारों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। इसलिए हर हाल में कार की सर्विस हिस्ट्री और टेक्निकल चेकअप करवाएं।
-
इंजन हेल्थ की अच्छी तरह करें जांच
“हर चमकने वाली चीज़ सोना नहीं होती।” डीलर अक्सर इंजन को चमका कर ग्राहकों को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इंजन अंदर से भी उतना ही फिट हो। इसलिए एक एक्सपर्ट मैकेनिक से इंजन की जांच जरूर करवाएं। कई बार छोटी दिखने वाली खराबी इंजन की गहरी समस्या बन सकती है।
-
टायर की स्थिति पर ध्यान दें
कार की सेफ्टी और माइलेज दोनों का सीधा संबंध टायरों से होता है। सेकंड हैंड कारों के टायर अक्सर घिसे हुए होते हैं, जिन्हें बदलवाने में ₹15,000 से ₹20,000 तक खर्च आ सकता है। अगर टायर पुराने हैं या गंजे हो चुके हैं, तो डील करने से पहले कार मालिक से उन्हें बदलवाने की शर्त रखें।
-
चमकते पेंट से धोखा न खाएं
पुरानी कारों को नया दिखाने के लिए कई डीलर उन्हें रीपेंट करवा देते हैं। रीपेंट आमतौर पर दो स्थितियों में किया जाता है या तो कार एक्सीडेंट में डैमेज हुई हो या उसकी बॉडी पर जंग लगना शुरू हो गया हो। इसलिए गाड़ी के दरवाजों की रबड़ और टेलगेट के अंदरूनी हिस्से की जांच कर पता लगाएं कि कार को दोबारा पेंट किया गया है या नहीं।
ये भी पढ़े: Ford करेगी भारत में नई शुरुआत, तमिलनाडु प्लांट में 3,250 करोड़ का निवेश
-
सर्टिफाइड कार ही खरीदें
कम कीमत के लालच में नकली डील से बचें। हमेशा किसी सर्टिफाइड डीलरशिप या ब्रांडेड आउटलेट से कार खरीदें, जहां इंजन वारंटी और ऑरिजिनल डिटेल्स की गारंटी मिले। आजकल मारुति सुजुकी, महिंद्रा जैसी कंपनियों के अपने सेकंड हैंड कार आउटलेट्स हैं, जो भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकते हैं।
ध्यान दें
सेकंड हैंड कार खरीदना समझदारी का फैसला तभी बनता है जब आप सतर्क रहें और हर पहलू की जांच करें। थोड़ी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
5 लाख से कम में नई कार खरीदने का सुनहरा मौका, ये 4 Maruti कारें देती हैं जबरदस्त माइलेज
क्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
पेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
सिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Before buying a second hand car be sure to know these things otherwise you may incur huge losses
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हैफकिन इंस्टीट्यूट का निजीकरण नहीं होगा, वडेट्टीवार ने मांगा 150 करोड़ का फंड, सरकार ने दिया आश्वासन
Jul 03, 2026 | 05:29 PMसागर BMC में आधी रात बवाल; गोविंद सिंह राजपूत के करीबी बताए जा रहे BJP नेता पर डॉक्टर-नर्स से अभद्रता के आरोप
Jul 03, 2026 | 05:26 PMअकोला जिला परिषद में मनाया कृषि दिवस, जिप CEO ने 21 किसानो को किया सम्मानित
Jul 03, 2026 | 05:23 PMAlpha Review: शानदार एक्शन लेकिन कमजोर कहानी के आगे फीका पड़ा आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म का इमोशन
Jul 03, 2026 | 05:19 PM7000mAh बैटरी वाला Moto G77 Power इस दिन होगा लॉन्च, कीमत जानकर मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
Jul 03, 2026 | 05:18 PMमुरैना: हाईवे पर ‘गुंडा टैक्स’ वसूलने वाले तीन सगे भाई गिरफ्तार, लाठी के दम पर करते थे वसूली, पुलिस ने निकाला
Jul 03, 2026 | 05:17 PMउज्जैन वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तंत्र-मंत्र के नाम पर हठ जोड़ी बेचने वाला गिरफ्तार; मोबाइल से मिले अहम सबूत
Jul 03, 2026 | 05:14 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














