-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- 5 Tips Can Save Your Car Or Bike From Becoming A Ball Of Fire In Summer
गर्मियों में इन 5 बातों का रखें खास ध्यान, वरना आग का गोला बन सकती है कार-बाइक
- Written By: अक्षय साहू
गर्मी के मौसम में कई बार तेज धूप के कारण कार या बाइक में आग लग जाती है। लेकिन आप पांच तरीकों का उपयोग करके अपने वाहन को आग से बचाने के साथ ही किसी भी बड़ी दुर्घटना से बच सकते हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो- सोशल मीडिया)
भारत में गर्मी का कहर जारी है। तापमान हर दिन 40 डिग्री के पार जा रहा है और तेज धूप ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। गर्मी का मौसम सिर्फ आपके लिए ही नहीं, बल्कि आपके वाहन के लिए भी परेशानी खड़ी कर सकता है। एक गलती और आपकी कार या बाइक आग के गोले में तब्दील हो सकती है। गर्मी के मौसम में अक्सर वाहनों में आग लगने की खबर सामने आती रहती है। आज हम आपको पांच ऐसे टिप्स बताएंगे जिनका उपयोग करके आप अपने वाहन में आग लगने से बचा सकते हैं।
फ्यूल लीकेज का रखें ध्यान
गर्मी के मौसम में फ्यूल पाइपलाइन में छोटी सी लीकेज भी गाड़ी को आग के हवाले कर सकती है। इसलिए यदि आपको पेट्रोल या डीजल की गंध महसूस हो, तो तुरंत गाड़ी को मैकेनिक को दिखाएं। फ्यूल टैंक और पाइपलाइन की नियमित जांच करवाएं और टैंक को जरूरत से ज्यादा न भरवाएं। साफ, मजबूत और सही तरीके से फिट पाइपलाइन सुरक्षित ड्राइविंग के लिए बेहद जरूरी है।
इंजन ओवरहीट बन सकता है खतरा
गर्मियों में इंजन के ओवरहीट होने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे आग लगने का खतरा बना रहता है। ऐसे में इंजन कूलेंट का स्तर समय-समय पर जांचना जरूरी है। इंजन ऑयल या ट्रांसमिशन ऑयल में कोई लीकेज न हो, इसका भी ध्यान रखें। साथ ही, कूलिंग सिस्टम ठीक से काम कर रहा है या नहीं, इसकी जांच जरूर करें। ठंडा इंजन ही सुरक्षित ड्राइविंग की गारंटी देता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘कुछ लेते क्यों नहीं? विक्स की गोली लो’, अखिलेश के नोटिस पर BJP सांसद ने कसा तंज, बोले- क्या हाल बना रखा है?
Wayanad Landslide: वायनाड भूस्खलन में अब तक 5 लोगों की हुई मौत; 3 अभी भी लापता, रेस्क्यू अभियान जारी
काबा-मदीना वाली सायोनी घोष को देखते ही लगे ‘गद्दार-बेइमान’ के नारे, लोगों ने पूछा- कितने में बिकी? देखें VIDEO
धीरज धर्म मित्र अरु नारी…चंदा चोरी मामले में चंपत राय का पहला बयान, कहा- मौन धारण किया है, सच सामने आएगा
वायरिंग की जांच
कार या बाइक में आग लगने की सबसे आम वजह होती है खराब इलेक्ट्रिकल वायरिंग। हमेशा सही एम्पीयर वाला फ्यूज इस्तेमाल करें, क्योंकि गलत फ्यूज ओवरलोडिंग और शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकता है। इसके साथ ही कटे-फटे, घिसे या ढीले तारों को कभी नजरअंदाज न करें। गलत वायरिंग शॉर्ट सर्किट और आग जैसी गंभीर घटनाओं का कारण बन सकती है।
बैटरी को करते रहें चेक
अक्सर लोग गाड़ी की बैटरी पर तब तक अधिक ध्यान नहीं देते जब तक उन्हें इसे लेकर कोई परेशानी न हो। बैटरी के ढीले कनेक्शन और गंदगी की वजह से भी गाड़ी में आग लग सकती है। बैटरी टर्मिनल साफ रखें। कनेक्शन की जांच करते रहें। बैटरी में कोई लीकेज नजर आने पर तुरंत बदलवाएं।
दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में मिल रही है इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर सबसे बड़ी छूट, जानें पूरी डिटेल
पार्किंग का ध्यान रखें
गर्मियों में पार्किंग की जगह का खास ध्यान रखें। अपनी गाड़ी को ऐसी जगह पार्क करने से बचें जहां धूप सीधी आ रही हो। साथ ही, संभव हो तो एक छोटी सी फायर एक्सटिंग्विशर अपने पास रखें।
5 tips can save your car or bike from becoming a ball of fire in summer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














