चोरी करने गया था, एग्जॉस्ट फैन में फंस गया! घुटने लगी सांसें फिर...VIDEO में देखें कैसे पकड़ा गया?

Kota Theft: कोटा में चोरी की वारदात अजीब मोड़ पर पहुंची जब चोर एग्जॉस्ट फैन के छेद में फंस गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी कार से पुलिस स्टिकर भी बरामद किया।
who came to steal in Kota got stuck in the exhaust fan
चोरी करने गया था, एग्जॉस्ट फैन में फंस गया चोर (Image- Social Media)
Published on: 
Updated on: 

Kota News: कोटा में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक चोर चोरी के इरादे से एक घर में घुसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। चोर रसोई में लगे एग्जॉस्ट फैन के छेद से अंदर जाने का प्रयास कर रहा था, तभी वह वहीं अटक गया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित सुभाष कुमार रावत अपनी पत्नी के साथ 3 जनवरी को खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए गए थे। 4 जनवरी की रात जब वे वापस लौटे और मेन गेट का ताला खोला, तो स्कूटी की लाइट में उन्होंने देखा कि रसोई के एग्जॉस्ट फैन के छेद में एक व्यक्ति आधा फंसा हुआ है। यह दृश्य देखकर वे हैरान हो गए और शोर मचाने लगे।

एगजॉस्ट के छेद में फंसा चोर

शोर सुनते ही आसपास के पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान चोर का एक साथी मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरा छेद में फंसा रह गया। पकड़े जाने पर आरोपी ने मकान मालिक और वहां मौजूद लोगों को धमकाया कि उसे छोड़ दें, क्योंकि उसके कई साथी आसपास मौजूद हैं। हालांकि लोगों ने उसे नहीं छोड़ा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने निकाला बाहर

कोटा के बोरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आरोपी को एग्जॉस्ट फैन के छेद से बाहर निकाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी जिस कार से आया था, उस पर पुलिस का स्टिकर लगा हुआ था। पुलिस ने उस कार को भी जब्त कर लिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com