Nikay Chunav प्रचार में बोले आशीष शेलार, ठाणे में विपक्ष उंगलियों पर भी सीट नहीं गिन पाएगा

Maharashtra News: बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार ने दावा किया है कि राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों में महायुति की सूनामी देखने को मिलेगी। ठाणे में जीत ऐतिहासिक होगी।
मंत्री आशीष शेलार (pic credit; social media)
मंत्री आशीष शेलार (pic credit; social media)
Published on: 
Updated on: 

Thane News In Hindi: भाजपा नेता एवं कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि हमने राज्य भर की 29 महानगर पालिकाओं के चुनावों की जानकारी ली है।

कई स्थानों पर मैं खुद गया हूं। इसलिए दावा कर सकता हूं कि लगभग सभी महानगर पालिका चुनावों के नतीजों में महायुति की सूनामी आएगी। उन्होंने विपक्ष की खिल्ली उड़ाते हुए सवाल किया कि क्या ठाणे में विपक्ष की उंगलियों पर गिने जाने लायक संख्या में सीट आएगी? भाजपा नेता शेलार रविवार को ठाणे मनपा चुनावों के लिए प्रचार करने ठाणे आए थे।

उन्होंने घोड़बंदर और मानपाड़ा इलाके में महायुति के उम्मीदवारों के प्रचार कार्यालय का उद्घाटन किया। इस बीच उन्होंने शाम को कुछ इलाकों का दौरा किया। इस मौके पर पार्टी के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष संदीप लेले सहित युति के उम्मीदवार मौजूद थे।

बंधुओं के बयानों की कड़ी आलोचना

पत्रकारों से बातचीत के दौरान शेलार ने ठाकरे बंधुओं के बयानों और हाल ही में किए गए वादों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि 16 तारीख को आने वाले नतीजों से सभी नगर महापालिकाओं में महायुति की जीत की सुनामी आएगी, और ठाणे की जीत ऐतिहासिक होगी, शेलार ने तंज कसते हुये कहा कि क्या विपक्ष अपने नगरसेवकों की 'गिनती उंगलियों पर कर पाएगा? विपक्ष के हंगामे के सवाल पर शेलार ने मनपा चुनाव शुरू होने से पहले ही हथियार डालने के लिए विपक्ष की आलोचना की। विपक्षी नेताओं को पराजय का संकेत मिल चुका है। इसको लेकर विपक्ष पराजय के पहले ही भूमिका बनाने में जुट गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com