नई कार लेने का सोच रहे हैं? 13 जनवरी को आ रही है 2026 Tata Punch, फीचर्स देख चौंक जाएंगे आप

Tata Punch Facelift Booking: टाटा मोटर्स अपनी सबसे किफायती SUV Tata Punch के फेसलिफ्ट अवतार को 13 जनवरी को लॉन्च करने जा रही है। 2026 Tata Punch Facelift में कंपनी ने कॉस्मेटिक बदलावों किए है।
2026 Tata Punch is coming on January 13th, and you'll be amazed by its features!
Tata Punch (Source. Tata)
Published on
Updated on

2026 Tata Punch Launch Date: टाटा मोटर्स अपनी सबसे किफायती SUV Tata Punch के फेसलिफ्ट अवतार को 13 जनवरी को लॉन्च करने जा रही है। 2026 Tata Punch Facelift में कंपनी ने कॉस्मेटिक बदलावों के साथ-साथ कई नए फीचर्स जोड़े हैं। इतना ही नहीं, इस बार Punch में नया टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है, जिससे यह SUV पहले से ज्यादा दमदार बन सकती है।

नए अवतार में कितने वेरिएंट होंगे?

नई Tata Punch Facelift को कुल 6 ट्रिम्स में पेश किए जाने की संभावना है। इनमें Smart (नया), Pure, Pure+, Adventure, Accomplished और Accomplished+ शामिल होंगे। इससे ग्राहकों को अपने बजट और जरूरत के हिसाब से ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

2026 Tata Punch के इंजन ऑप्शन

इंजन के मोर्चे पर Tata Punch Facelift में बड़ा अपडेट देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि इसमें Nexon से लिया गया 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 110PS की पावर और 140Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। हालांकि Punch के लिए इसके फाइनल पावर फिगर्स अभी सामने नहीं आए हैं। इसके अलावा मौजूदा 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी जारी रहेगा, जिसे 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा।

फीचर्स में मिलेगा बड़ा अपग्रेड

  • लॉन्च से पहले ही Tata Motors ने Punch Facelift के फीचर्स का खुलासा कर दिया है। इसमें LED हेडलैंप, LED DRLs, LED फॉग लैंप, 16-इंच अलॉय व्हील्स, रियर वाइपर-वॉशर, रेन सेंसिंग वाइपर्स और ऑटो एसी जैसे फीचर्स मिलेंगे।
  • सुरक्षा के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस फीचर्स दिए जाएंगे।
  • इसके अलावा 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वायरलेस चार्जिंग, रियर AC वेंट्स, क्रूज़ कंट्रोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वॉयस असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ भी शामिल है।

किससे होगा मुकाबला और कितनी होगी कीमत?

नई Tata Punch का मुकाबला Hyundai Exter, Maruti Fronx और Citroen C3 से होगा। कीमत की बात करें तो फेसलिफ्ट मॉडल में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। मौजूदा Tata Punch की एक्स-शोरूम कीमत ₹5.50 लाख से ₹9.30 लाख के बीच है, और नई Punch भी इसी रेंज के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com