बजाज फाइनांस कम्पनी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

बजाज फाइनांस कंपनी के माध्यम से 1 वर्ष पूर्व ग्राहकों के लिए ऑफर घोषित किया गया था. जिसमें बजाज फाइनांस कम्पनी द्वारा मोबाइल फाइनांस कराने पर ग्राहक को 6 महीने में कैश बैक देने की बात कही गई थी.
Bajaj Finance Compny Fraud
Published on: 
Updated on: 

गोंदिया. मोबाइल, टीवी, फ्रिज, मिक्सर, लैपटॉप जैसे उपकरणों पर तत्काल कर्ज उपलब्ध कराने वाली बजाज फायनांस कम्पनी के खिलाफ शहर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. इतना ही नहीं इसके पूर्व 50 से अधिक युवाओं ने बाबा बागडे व एनएसयूआई अध्यक्ष हरीश तुलसकर के नेतृत्व में बजाज फाइनांस कंपनी के पुरानी जयश्री टॉकीज परिसर में स्थित कार्यालय में 24 अगस्त को पहुंचकर कंपनी को ताला लगाने का प्रयास किया. इस समय उन्हें बजाज फाइनांस कंपनी के जिला मैनेजर यशपाल बुरडे ने उन्हें समझाने का प्रयास किया.

लोगों का मिला था खासा प्रतिसाद बताया जा रहा है कि बजाज फाइनांस कंपनी के माध्यम से 1 वर्ष पूर्व ग्राहकों के लिए ऑफर घोषित किया गया था. जिसमें बजाज फाइनांस कम्पनी द्वारा मोबाइल फाइनांस कराने पर ग्राहक को 6 महीने में कैश बैक देने की बात कही गई थी. इस ऑफर को जिले के नागरिकों ने अच्छा प्रतिसाद देते हुए इस स्किम का लाभ उठाया है. लेकिन कम्पनी ने उन ग्राहकों को अब तक कोई कैश बैक नहीं दिया है. जिससे नागरिकों ने बजाज फाइनांस कम्पनी के खिलाफ रोष व्याप्त है.

अधिकारियों तक पहुंचाई शिकायत : मैनेजर कम्पनी के मैनेजर का कहना है कि नागरिकों की बात उन्होंने कम्पनी के मुख्य कार्यालय पुणे के अधिकारियों को पहुंचा दी है. नियाज शेख, संतोष बोरकर, सुरेंद्र सिंघल, राकेश अग्रवाल, राकेश लांजेवार, सुरेंद्रसिंह गिल, मनदीप भाटिया, आयुष बग्गा, गणेश राणे, आदित्य पडोले आदि उपस्थित थे. इस प्रकरण की जांच थानेदार बबन आव्हाड के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक विवेक नार्वेकर कर रहे हैं.

Navbharat Live
navbharatlive.com