- Hindi News »
- Automobile »
- Tvs Sport To Hero Splendor These 5 Affordable Bikes Are Best For Daily Commuting
भारत के टू-व्हीलर बाजार में 100cc बाइक्स की धूम, मिलेगे बढ़िया ऑप्सन
Two-Wheeler Market in India: टू-व्हीलर मार्केट दुनिया में सबसे बड़ा है, लाखों मोटरसाइकिलों की बिक्री होती है। 100cc सेगमेंट भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद माना जाता है।
- Written By: सिमरन सिंह

bike जो आपके लिए होगी सही। (सौ. Freepik)
100cc Bikes In India Market: भारत का टू-व्हीलर मार्केट दुनिया में सबसे बड़ा है, जहां हर महीने लाखों मोटरसाइकिलों की बिक्री होती है। खासतौर पर 100cc सेगमेंट भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद माना जाता है। इसकी वजह है किफायती कीमत, बेहतरीन माइलेज और कम मेंटेनेंस। चाहे ऑफिस जाना हो, कॉलेज की दूरी तय करनी हो या रोज़ाना का मार्केट का सफर 100cc मोटरसाइकिलें भारतीय सड़कों पर सबसे भरोसेमंद साथी साबित होती हैं।
Hero HF Deluxe: भरोसेमंद और किफायती
Hero HF Deluxe भारत की सबसे ज़्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में गिनी जाती है। इसकी शुरुआती कीमत ₹58,020 (एक्स-शोरूम) है। बाइक में 97.2cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 8.02 PS पावर देता है। इसकी खासियत Hero की i3S स्टॉप-स्टार्ट टेक्नोलॉजी है, जो इसे 70 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम बनाती है। साथ ही इसमें ट्यूबलेस टायर, ड्रम ब्रेक्स और 805 mm सीट हाइट दी गई है। छोटे कद के राइडर्स के लिए यह बाइक एकदम परफेक्ट है।
TVS Sport: स्टाइल और परफॉर्मेंस का मेल
TVS Sport को 100cc सेगमेंट की सबसे स्टाइलिश बाइक माना जाता है। ₹58,200 की शुरुआती कीमत के साथ यह बाइक 109.7cc इंजन से लैस है, जो 8.19 PS पावर और 8.3 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। यूजर्स रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बाइक 70 kmpl तक का माइलेज देती है। इसमें एलॉय व्हील्स, ट्यूबलेस टायर और टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन मौजूद हैं। सिर्फ 112 किग्रा वज़न होने की वजह से इसे हैंडल करना बेहद आसान है।
सम्बंधित ख़बरें
इंडिया में जल्द बदलने वाला है ड्राइविंग का स्टाइल! बिना क्लच वाली गाड़ियों का होगा बोलबाला, जानें इसके फायदे
10.99 लाख में Maruti e-Vitara? BaaS मॉडल में कितना सस्ता, कैसा रहेंगा आपकी जेब पर असर
AI Summit 2026: हाईटेक होने वाली है इंडियन कार्स, एक्सीडेंट से बचाएगा AI! चोरी करना होगा असंभव
सिर्फ 65 हजार में दमदार माइलेज वाली बाइक, Splendor से सस्ती Honda Shine 100 बनेगी रोज़ाना सफर की साथी
Bajaj Platina 100: आरामदायक सवारी के लिए मशहूर
Bajaj Platina 100 को 100cc सेगमेंट की सबसे आरामदायक बाइक कहा जाता है। इसकी शुरुआती कीमत ₹65,407 (एक्स-शोरूम) है। इसमें 102cc इंजन दिया गया है, जो 7.9 bhp पावर और 8.3 Nm टॉर्क देता है। प्लेटिना का माइलेज 75 kmpl तक है। इसमें LED DRL, एलॉय व्हील्स और 200mm ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। लंबी यात्राओं के लिए इसका पतला और एरोडायनामिक डिजाइन इसे खास बनाता है।
Honda Shine 100: हल्की और भरोसेमंद
Honda Shine 100 कंपनी की सबसे किफायती बाइक है। ₹63,191 की शुरुआती कीमत वाली इस बाइक में 98.98cc इंजन है, जो 7.38 PS पावर देता है और करीब 67.5 kmpl का माइलेज देती है। Shine 100 में CBS (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम), ब्लैक एलॉय व्हील्स और लंबी सीट दी गई है। इसका वज़न सिर्फ 99 किग्रा है, जो इसे हल्का और स्मूद राइडिंग के लिए बेहतर बनाता है।
ये भी पढ़े: Mahindra Thar Roxx हुई सस्ती, GST 2.0 में कीमतों में भारी कटौती
Hero Splendor: भारतीय बाजार का राजा
Hero Splendor को भारतीय बाइक मार्केट का राजा कहा जाता है। ₹73,764 की शुरुआती कीमत वाली इस बाइक में 97.2cc इंजन है, जो 7.91 bhp पावर देता है। i3S टेक्नोलॉजी के साथ यह 70 kmpl माइलेज देती है। Splendor में USB चार्जिंग पोर्ट, डिजिटल-एनालॉग कंसोल और ट्यूबलेस टायर जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसके वेरिएंट्स में Splendor Plus, i3S और XTEC शामिल हैं। 87 kmph की टॉप स्पीड के साथ यह शहर और हाईवे दोनों पर शानदार प्रदर्शन करती है।
ध्यान दें
भारत में 100cc मोटरसाइकिलें ग्राहकों के लिए सबसे भरोसेमंद और किफायती विकल्प बनी हुई हैं। माइलेज, परफॉर्मेंस और कम कीमत के कारण ये बाइक्स आज भी टू-व्हीलर बाजार की रीढ़ मानी जाती हैं।
Tvs sport to hero splendor these 5 affordable bikes are best for daily commuting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर मनपा में समितियों के गठन पर सियासी सरगर्मी, फरवरी अंत में विशेष बैठक; 16 नामों पर मुहर
Feb 19, 2026 | 01:14 PMMumbai Metro: 20 मिनट रुकी रही मेट्रो, दहशत में यात्री, गुंदवली स्टेशन के पास हुआ टेक्निकल फाल्ट
Feb 19, 2026 | 01:13 PMसावधान नागपुर! एक क्लिक और खाता साफ: शहर के 7 थानों में दर्ज हुई लाखों की ठगी; ठगों ने अपनाए 7 नए तरीके
Feb 19, 2026 | 01:12 PMफुलेरा दूज के दिन भूलकर न करें ये गलतियां, वरना पछताना पड़ सकता है!
Feb 19, 2026 | 01:10 PMराज्य घाटे में चल रहे फिर भी मुफ्त की स्कीमें चल रहीं…फ्रीबीज पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकारों को नसीहत
Feb 19, 2026 | 01:10 PMलाइव स्ट्रीम में हट गया ब्यूटी फिल्टर, चीनी इंफ्लूएंसर का ‘असली चेहरा’ देख 1.4 लाख ने किया अनफॉलो
Feb 19, 2026 | 01:10 PM8th Pay Commission Update: अगर आपभी करते हैं सरकारी नौकरी तो 8वें वेतन आयोग से जुड़ी ये बातें जानना है जरूरी
Feb 19, 2026 | 01:10 PMवीडियो गैलरी

चीनी रोबोट का ‘स्वदेशी’ मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच
Feb 18, 2026 | 10:10 PM
AI Impact Summit 2026: जब रोबोट ने लगाए ठुमके तो थमी रह गईं नजरें, देखें भविष्य की तकनीक का जलवा-VIDEO
Feb 18, 2026 | 10:06 PM
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Feb 18, 2026 | 10:01 PM
रिसर्च के नाम पर खेल! चीनी रोबोट के बाद अब गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर पेटेंट के जरिए करोड़ों कमाने का आरोप-VIDEO
Feb 18, 2026 | 09:57 PM
पटना में मरीज ले जा रही एंबुलेंस को पार्किंग वालों ने रोका, पैसे के लिए ड्राइवर से की बदसलूकी; VIDEO वायरल
Feb 18, 2026 | 09:52 PM
पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार! शाहपुर कंडी बांध बनकर तैयार, अब बूंद-बूंद पानी को तरसेगा पड़ोसी मुल्क-VIDEO
Feb 18, 2026 | 09:47 PM














