कॉलेज से निकलते ही संभालेंगी 219118722000 का बिजनेस, जानें कौन हैं आनंदमयी बजाज

Anandmayi Bajaj: लगभग 100 साल पुरानी कंपनी बजाज ग्रुप का कारोबार सुगर, इथेनॉल, बिजली और पर्सनल केयर जैसे कई अलग-अलग सेगमेंट में फैला हुआ है। 1930 में जमनालाल बजाजन ने इस कंपनी को शुरू किया था।
Anandamayi Bajaj Appointed As Genral Manager of Bajaj Group
आनंदमयी बजाज, (फाइल फोटो)
Published on
Updated on

 Who is Anandamayi Bajaj: आनंदमयी बजाज की इन दिनों सोशल मीडिया और कॉर्पोरेट वर्ल्ड में काफी चर्चा हो रही है। इसके पीछे की मुख्य वजह है उनकी उम्र। दरअसल, केवल 22 वर्ष की उम्र में उन्हें कंपनी ने बतौर जनरल मैनेजर (स्ट्रैटेजी) नियुक्त किया है। आनंदमयी बजाज ग्रुप के चेयरमैन कुशाग्र बजाज की बेटी हैं। इसके साथ ही अब वह 2.5 अरब डॉलर के अपने परिवारिक कारोबार में हाथ बंटाएंगी। अपने पिता द्वारा सौंपी गई इस नई और बड़ी जिम्मेदारी के साथ आनंदमयी कंपनी के रणनीति विभाग में अपना अहम योगदान देंगी।

आनंदमयी बजाज की मां वासवदत्ता बजाज आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बहन हैं। आनंदमयी ने इसी साल के जून में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स और मैथेमेटिक्स में ग्रैजुएशन की डिग्री पूरी की हैं। अपनी इस नई जिम्मेदारी के साथ आनंदमयी ग्रुप के अलग-अलग बिजनेस की लीडरशिप टीम के साथ मिलकर काम करेंगी और बाद में उन्हें कंपनी के बोर्ड में सदस्यता मिलेगी।

बजाज ग्रुप ने सोशल मीडिया पोस्ट में दी जानकारी

मीडिया में छपी अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक, आनंदमयी बजाज को जानवरों से बहुत प्रेम है। इसके अलावा वह महिला सशक्तिकरण के श्रेत्र में काफी जागरूक हैं। आनंदमयी के दो भाई दो भाई युगादिकृत (20) और विश्वरूप (17) हैं।  युगादिकृत फिलहाल पढ़ाई कर रहे हैं और अगले दो सालों में वह कंपनी के बोर्ड में शामिल होंगे, जबकि विश्वरूप HR कॉलेज के स्टूडेंट हैं और पोलो चैंपियन भी हैं।

कई सेक्टर में फैला है कंपनी का कारोबार

आपको बता दें कि लगभग 100 साल पुरानी कंपनी बजाज ग्रुप का कारोबार सुगर, इथेनॉल, बिजली और पर्सनल केयर जैसे कई अलग-अलग सेगमेंट में फैला हुआ है। 1930 में जमनालाल बजाजन ने इस कंपनी को शुरू किया था, जो आज 12,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार दे रहा है। फिलहाल कुशाग्र बजाज, राजीव बजाज और संजीव बजाज के हाथों कंपनी की कमान है।

बजाज परिवार की नई पीढ़ी

राजीव और संजीव, कुशाग्र के चचेरे भाई हैं। राजीव बजाज के बेटे ऋषभ बजाज Bajaj Auto में डिविजनल मैनेजर (Product Strategy) के रूप में काम कर रहे हैं. जबकि संजीव की बेटी संजलि बजाज फिनसर्व में काम करने के बाद वर्तमान में हार्वर्ड से एमबीए कर रही हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com