कटनी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत
Two MP Youths Die In Satya Niketan Building Collapse: दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन में हुई इमारत गिरने की दर्दनाक घटना ने मध्य प्रदेश के दो परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। इस हादसे में देवास के 21 वर्षीय अर्पित जाज और कटनी के 19 वर्षीय अक्षत यादव की मौत हो गई। दोनों युवा दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीकॉम की पढ़ाई कर रहे थे और बेहतर भविष्य के सपने लेकर राजधानी पहुंचे थे, लेकिन एक पल में उनके सपने मलबे के नीचे दब गए।

6 सितंबर की दोपहर करीब 1:30 बजे सत्य निकेतन इलाके में करीब 40 साल पुरानी एक इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में कई लोग मलबे में दब गए। राहत और बचाव दल ने घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन इस त्रासदी ने मध्य प्रदेश के दो होनहार छात्रों की जिंदगी छीन ली।

रक्षाबंधन मनाकर एक दिन पहले ही दिल्ली लौटा था अर्पित

देवास के कैलादेवी क्षेत्र के पास जय बजरंग नगर निवासी अर्पित जाज दिल्ली यूनिवर्सिटी के आत्माराम कॉलेज में बीकॉम सेकेंड ईयर का छात्र था। उसके पिता भूपेंद्र जाज देवास में ट्रैवल एजेंसी संचालित करते हैं। अर्पित रक्षाबंधन का त्योहार मनाने घर आया था और 5 सितंबर को ही वापस दिल्ली लौटा था। मां पुष्पा जाज ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी बेटे से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। इसके बाद दो बजे उन्होंने दोबारा फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। परिवार को लगा कि लंबा सफर तय कर दिल्ली पहुंचने के बाद वह आराम कर रहा होगा। उन्हें क्या पता था कि उनका बेटा एक भीषण हादसे का शिकार हो चुका है।

कटनी का अक्षत भी नहीं लौटा घर

इस हादसे में कटनी के दुबे कॉलोनी निवासी अक्षत यादव की भी जान चली गई। 19 वर्षीय अक्षत दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीकॉम ऑनर्स का छात्र था। परिवार और पड़ोसियों के मुताबिक वह पढ़ाई में बेहद मेधावी था और परिवार का नाम रोशन करने का सपना लेकर दिल्ली गया था। राहत दल ने घंटों की मशक्कत के बाद उसे मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही कटनी में उसके घर पर मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। पड़ोसी विनय चतुर्वेदी ने बताया कि अक्षत भी रक्षाबंधन त्योहार के दौरान घर आया था और कुछ ही दिन पहले दिल्ली लौटा था। किसी ने नहीं सोचा था कि पढ़ाई के लिए गया बेटा इस तरह वापस आएगा।

दिल्ली में सत्य निकेतन बिल्डिंग गिरने का CCTV सामने आया। इस हादसे में अब तक 6 छात्रों की मौत हो चुकी है, करीब 5 घायल हैं।

> बिल्डिंग मालिक आदित्य बंसल है। उस पर गैर इरादतन हत्या और लापरवाही की FIR हुई है।
> 2022 से 25 तक दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की 1133 घटनाएं, इसमें 98 मौतें… pic.twitter.com/u8Epvylu9A
— Sachin Gupta (@Sachingupta) September 7, 2026

दो परिवारों के सपने एक साथ टूट गए

देवास और कटनी, दोनों शहरों में इन युवकों की मौत की खबर ने लोगों को झकझोर दिया है। एक ओर अर्पित के माता-पिता अपने बेटे के लौटने का इंतजार कर रहे थे, तो दूसरी ओर अक्षत के परिवार ने उसके उज्ज्वल भविष्य के कई सपने संजो रखे थे। लेकिन सत्य निकेतन की यह त्रासदी उन सपनों को हमेशा के लिए खत्म कर गई। मध्य प्रदेश के यह दोनों युवा उच्च शिक्षा हासिल कर अपने परिवारों का सहारा बनना चाहते थे। रक्षाबंधन की खुशियां मनाकर लौटे इन दो बेटों की असमय मौत ने न केवल उनके परिवारों को बल्कि पूरे प्रदेश को गमगीन कर दिया है। अब दोनों परिवार अपने बच्चों की यादों के सहारे ही जिंदगी बिताने को मजबूर हैं।

कटनी CSP नेहा पच्चीसिया पर सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन, जमीन विवाद के बाद सीधा निलंबन; FIR भी दर्ज
CM Mohan Yadav Big Action Against CSP Neha Pachisia: कटनी जिले की सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। करीब 1 करोड़ रुपये की जमीन के कथित विवाद में विभागीय जांच के बाद उनके खिलाफ गंभीर आरोप सामने आए हैं। भोपाल सतर्कता शाखा की शिकायत और जबलपुर जोन के निर्देश पर कटनी के कुठला थाने में सीएसपी नेहा पच्चीसिया समेत क्षितिज राज बारापत्रे और मारूफ अहमद हनफी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 61, 198, 199, 308(7) और 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोप है कि कुठला थाना क्षेत्र की खसरा नंबर 2618/1 की बेशकीमती जमीन को पुलिसिया दबाव और पद के कथित दुरुपयोग के जरिए नियम विरुद्ध तरीके से दूसरे व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड कराया गया। शिकायतकर्ता आकाश उर्फ रमेश लोधी का आरोप है कि उनके पिता की जमीन का सौदा करीब 1 करोड़ रुपये में तय था, लेकिन 15 अप्रैल 2026 को महज 18.20 लाख रुपये में रजिस्ट्री करा दी गई।

विभागीय जांच में सामने आई गड़बड़ी, बैंक खातों की भी जांच

मामले की शिकायत भोपाल सतर्कता शाखा तक पहुंची थी, जिसे आगे जबलपुर जोन भेजा गया। एडीजीपी/आईजीपी जबलपुर के निर्देश पर एएसपी अनु बेनीवाल ने सीएसपी से जुड़े बैंक खातों, दस्तावेजों और लेनदेन की बिंदुवार जांच कर रिपोर्ट तैयार की। इसके आधार पर 18 अगस्त 2026 को जबलपुर जोन कार्यालय ने कटनी एसपी को वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद कुठला थाने में एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस अब जमीन के नामांतरण, रजिस्ट्री प्रक्रिया, बैंक लेनदेन और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

पहले भी कार्रवाई को लेकर विवादों में रही थीं सीएसपी

नेहा पच्चीसिया इससे पहले भी विभागीय कार्रवाई को लेकर चर्चा में रही हैं। जुलाई में वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रांसपोर्टर से 30 हजार रुपये मांगने के आरोप लगे थे। इसके बाद उनके ड्राइवर को निलंबित किया गया और सीएसपी से तीन थानों का प्रभार वापस ले लिया गया। वहीं कुठला थाने के हत्या मामले में समय पर चालान पेश नहीं होने के कारण मुख्य आरोपी को डिफॉल्ट जमानत मिलने पर भी वरिष्ठ अधिकारियों ने नाराजगी जताई थी। अपना प्रशासनिक कार्यक्षेत्र कम किए जाने के खिलाफ एसपी ने कटनी एसपी के विरुद्ध हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन उन्हें वहां से भी राहत नहीं मिली।

कटनी में सामने आए गंभीर प्रकरण को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव को संबंधित CSP के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव या पद के…
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 21, 2026

सीएम मोहन यादव ने लिया तत्काल एक्शन, निलंबन के निर्देश

कटनी में सामने आए इस मामले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लिया है। सीएम ऑफिस ने आज ही इस मामले पर कार्रवाई की जानकारी देते हुए मुख्य सचिव को संबंधित एसपी के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव या पद के दुरुपयोग को स्वीकार नहीं किया जाएगा। सीएम ऑफिस के मुताबिक मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। एफआईआर के बाद अब पुलिस की जांच के साथ मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई तेज होने की संभावना है।

भोपाल: हमनें सरकार बनाई, हम मिटा भी सकते हैं...शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि को लेकर भूख हड़ताल पर शिक्षक

एयर होस्टेस से CSP बनीं नेहा पच्चीसिया पर गंभीर आरोप, वसूली कांड में SP का बड़ा एक्शन; चालक आरक्षक निलंबित
CSP Neha Pachisiya Bribery Case: कभी एयर होस्टेस की ग्लैमरस नौकरी छोड़कर पुलिस सेवा में आकर मिसाल कायम करने वाली कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) नेहा पच्चीसिया अब गंभीर विवादों और आरोपों के घेरे में आ गई हैं। एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी से कथित तौर पर अवैध वसूली (रिश्वत) का मामला सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कटनी पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनय विश्वकर्मा ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है।

कटनी के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी महेंद्र कुमार जैन ने एसपी को दी गई अपनी लिखित शिकायत में बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार 21 जुलाई की रात चेकिंग के दौरान उनकी हाईवा गाड़ी को रोका गया और छोड़ने के एवज में 30,000 रुपये की मांग की गई। व्यवसायी का दावा है कि 25,000 रुपये मौके पर ही दे दिए गए थे, जबकि बाकी 5,000 रुपये अगले दिन सीएसपी के चालक के माध्यम से पहुँचाने की बात तय हुई थी।शिकायतकर्ता ने अपने दावों को सही साबित करने के लिए पुलिस को कुछ अहम दस्तावेज़ और साक्ष्य भी सौंपे हैं और मामले में निष्पक्ष जाँच की माँग की है।

एसपी की त्वरित कार्रवाई- चालक निलंबित, 3 थानों का प्रभार छिना

शिकायत मिलते ही एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने प्राथमिक जाँच कराई और तत्काल प्रभाव से कड़े कदम उठाए सीएसपी नेहा पच्चीसिया के चालक आरक्षक केशव सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। नया कार्य विभाजन आदेश जारी करते हुए सीएसपी से तीन महत्वपूर्ण थानों—कुठला, माधवनगर और रंगनाथ नगर—का प्रभार वापस ले लिया गया। इन तीनों थानों की कमान अब डीएसपी शिवा पाठक को सौंप दी गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई जांच की कमान

पूरे प्रकरण की विस्तृत जाँच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य को सौंपी गई है। एएसपी कमल मौर्य ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उन्होंने पुष्टि की कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चालक को निलंबित किया गया है और कार्य विभाजन बदला गया है। जाँच पूरी होते ही रिपोर्ट एसपी को सौंपी जाएगी।

यह भी पढ़ें: मुरैना: खाद समय पर न मिलने से नाराज किसान, सरकार को जगाने कृषि मंडी में मजीरा बजाकर गाई रामधुन

हत्या के मामले में 'डिफॉल्ट जमानत' से भी बढ़ीं मुश्किलें

नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें केवल वसूली के आरोपों तक ही सीमित नहीं हैं। एक अन्य गंभीर मामले में भी विभागीय जाँच जारी है। आरोप है कि हत्या के एक मामले में 90 दिनों के भीतर चालान (चार्जशीट) पेश नहीं किया गया, जिसके चलते मुख्य आरोपी को अदालत से 'डिफॉल्ट जमानत' मिल गई। इस मामले में आरोपी ने कोर्ट में परिवाद दायर कर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसकी अलग से विभागीय जांच चल रही है।

https://youtu.be/rWC00MKTpGQ?si=S62NyKFcv8sW30aU

संजय पाठक परिवार की कंपनियों में 1000 करोड़ की धोखाधड़ी; मुख्य आरोपी महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार
Mahendra Goenka Arrested In Delhi: विजयराघवगढ़ (कटनी) से भाजपा विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनियों में लगभग 1000 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। कोलकाता पुलिस ने रायपुर के प्रमुख कारोबारी महेंद्र गोयनका को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

आरोप है कि महेंद्र गोयनका ने पाठक परिवार की कंपनी यूरो प्रतीक इस्पात (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड में फर्जी हस्ताक्षर, जाली दस्तावेजों और कंपनी रिकॉर्ड में कथित बदलाव करके संपत्तियों और वित्तीय कामकाज पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश की थी।

शिकायत के बाद मामला कोलकाता में दर्ज किया

यूरो प्रतीक का रजिस्टर्ड ऑफिस कोलकाता में स्थित है, इसलिए कंपनी के प्रतिनिधि हरनीत लांबा की शिकायत पर यह मामला कोलकाता में दर्ज किया गया था। कोलकाता पुलिस अगस्त 2025 से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में गोयनका की लगातार तलाश कर रही थी। हालांकि, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कई बार दबिश देने के बावजूद वह पुलिस की पकड़ से बाहर था, लेकिन आखिरकार एक साल की लंबी तलाश के बाद उसकी गिरफ्तारी हो पाई।

कभी था कारोबारी समूह का अहम चेहरा

मूल रूप से अनूपपुर जिले के कोतमा का रहने वाला महेंद्र गोयनका कभी भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजय पाठक के कारोबारी समूह के प्रमुख अधिकारियों में शामिल था। वह यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधकीय पद पर कार्यरत था और लंबे समय तक समूह के कारोबारी संचालन से जुड़ा रहा। इसी दौरान उसे कंपनी के वैधानिक रिकॉर्ड, दस्तावेजों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं तक पूरी पहुंच हासिल हुई थी।

जांच के दायरे में रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन

जांच में सामने आया है कि गोयनका ने फर्जी दस्तावेजों और हस्ताक्षरों के जरिए कंपनी का प्रबंधन बदलने का प्रयास किया। शिकायत के अनुसार, वैध निदेशकों और शेयरधारकों को हटाकर नए लोगों को प्रबंधन में शामिल किया गया ताकि कंपनियों के संचालन और संपत्तियों पर अवैध नियंत्रण पाया जा सके। इसके अलावा फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी), अचल संपत्तियों, वित्तीय लेनदेन और बिके हुए माल में भी भारी अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं।

कंपनी के नियंत्रण और दस्तावेजों को लेकर शुरू हुआ विवाद

यह पूरा विवाद शुरुआत में कंपनी के नियंत्रण और दस्तावेजों को लेकर शुरू हुआ था, जो बाद में राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) तक जा पहुंचा और साथ ही आपराधिक शिकायत भी दर्ज कराई गई। एनसीएलटी की कार्रवाई 9 मई 2025 को एनसीएलटी की मुंबई पीठ के एक आदेश में गोयनका और उनकी पत्नी मीनू से जुड़े वित्तीय गबन के आरोपों का स्पष्ट उल्लेख किया गया था। इसके साथ ही गोयनका की दूसरी कंपनी निसर्ग इस्पात के वित्तीय लेनदेन भी जांच के दायरे में आ गए हैं।

यह भी पढ़ें: एमपी विधानसभा में UCC बिल पेश, कार्यसूची विवाद को लेकर कांग्रेस का भारी हंगामा; कार्यवाही स्थगित

चार अन्य आरोपी अभी भी फरार

इस मामले में महेंद्र गोयनका के चार अन्य रायपुर निवासी सहयोगियों— हिमांशु श्रीवास्तव, सन्मति जैन, सुनील अग्रवाल और एक अन्य—के खिलाफ भी धोखाधड़ी व फर्जीवाड़े के दो मामले दर्ज हैं। इन सभी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक अग्रिम जमानत पाने की कोशिश की, लेकिन अदालत ने उनकी याचिकाएं खारिज कर दीं। इसके बावजूद ये चारों आरोपी एक साल से पुलिस की पकड़ से दूर और फरार चल रहे हैं।

https://youtu.be/o4RxGSjXpWo?si=FIXp1KJVZWv2bPem

परिजनों की दहशत ने ली प्रेमी जोड़े की जान: कटनी की युवती और दमोह के युवक का तालाब में मिला शव, भिड़े परिजन
Damoh Lovers Suicide Case: दमोह में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी युगल ने कथित तौर पर परिजनों के विरोध और दहशत के चलते तालाब में कूदकर अपनी जान दे दी। दमोह देहात थाना अंतर्गत राजनगर तालाब से दोनों के शव बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान कटनी निवासी युवती सत्या निषाद और दमोह सिटी कोतवाली निवासी युवक अनमोल मुड़ा के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनाव का माहौल है और वे एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों को आखिरी बार एक स्कूटी पर इस इलाके की ओर जाते देखा गया था। बीते दिन राजनगर तालाब के किनारे उनकी चप्पलें और स्कूटी लावारिस हालत में मिलीं। स्कूटी में रखे दस्तावेजों और मोबाइल फोन के जरिए पुलिस ने उनकी शिनाख्त की और परिजनों को सूचित किया। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें कल शाम पहले प्रेमिका सत्या का शव बरामद हुआ और आज सुबह प्रेमी अनमोल का शव भी तालाब से निकाल लिया गया।

मंदिर में रचाई थी शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें आईं सामने

मृतकों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिली तस्वीरों से यह साफ होता है कि दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे और हाल ही में उन्होंने एक मंदिर में शादी भी रचाई थी। शादी की तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे। पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि शादी के बाद परिजनों के भारी विरोध, सामाजिक लोक-लाज और दहशत के कारण इस युवा जोड़े ने मौत को गले लगाना बेहतर समझा।

मर्चुरी के बाहर भिड़े परिजन, पुलिस जांच में जुटी

इस घटना ने उस समय और उग्र रूप ले लिया जब दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया। वहां मौजूद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर मारपीट और झड़प हुई। लड़की के परिजन लड़के पक्ष पर और लड़के के परिजन लड़की पक्ष पर हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : वियतनाम घुमाने का सपना दिखाकर ठगी, फेसबुक विज्ञापन के झांसे में आया परिवार, गंवा दिए 3.50 लाख रुपये

युवक और युवती की दर्ज थी गुमशुदगी रिपोर्ट

दमोह पुलिस में युवक की और कटनी पुलिस में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले से दर्ज थी। दमोह पुलिस के मुताबिक, दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टया यह मामला परिजनों के डर से की गई खुदकुशी का लग रहा है, लेकिन दोनों पक्षों के आरोपों को देखते हुए मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

कटनी में भीषण सड़क हादसा: हाईवा से टकराकर पलटी यात्री बस, 3 की मौत, 19 घायल
Katni Bus Accident: कटनी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 19 यात्री घायल हो गए। यह हादसा कुठला थाना क्षेत्र के लमतरा फाटक ब्रिज के पास हुआ, जहां कटनी से विजयराघवगढ़ जा रही एक यात्री बस सामने से आ रहे हाईवा से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, गुप्ता बस सर्विस की बस यात्रियों को लेकर कटनी से विजयराघवगढ़ की ओर जा रही थी। जैसे ही बस इंडस्ट्रियल एरिया के समीप लमतरा फाटक ब्रिज के पास पहुंची, सामने से तेज रफ्तार में आ रहे हाईवा से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। आसपास मौजूद लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की और पुलिस तथा प्रशासन को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

कटनी कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है और 19 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें : ग्वालियर में कांग्रेस का प्रदर्शन: स्मार्ट मीटर और NEET घोटाले के विरोध में निकाला मशाल जुलूस, इस्तीफे की मांग

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और टक्कर की वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हाईवा चालक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Katni News: उदयनिधि स्टालिन को BJP विधायक संजय पाठक ने भेजी रामायण और श्रीमद भागवत गीता; कही यह बड़ी बात
BJP Mla Sanjay Pathak Statement: विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने अपने वादे के अनुसार सनातन को समझने के लिए तमिलनाडु के डीएमके नेता उदय निधि स्टालिन को रामायण और श्रीमद भागवत गीता' निःशुल्क भेजी है। बता दे कि संजय पाठक ने रामायण और श्रीमद भागवत गीता इसलिए भेजी हैं क्योंकि पहले कई बार उदय निधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिए हैं।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजय पाठक द्वारा एक शिकायती पत्र भी लिखा गया था। जिसे नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक और ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजू शर्मा द्वारा कटनी के पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया था।

विधायक ने की थी उदयनिधि स्टालिन पर कार्रवाई की मांग

जिसमें तमिलनाडु के डीएमके नेता पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र एवं विधायक उदयनिधि स्टालिन द्वारा 12 मई को अपने बयान में एक बार फिर सनातन धर्म को खत्म करने की मांग करने पर एवं उनके द्वारा पूर्व में सनातन धर्म की तुलना डेंगू मलेरिया एवं अन्य संक्रामक बीमारी से करने पर आपत्ति जताते हुए विधायक संजय पाठक द्वारा उदयनिधि स्टालिन के दावे कि सनातन धर्म लोगों को बांटता है को अत्यंत आपत्तिजनक, भड़काऊ एवं असंवैधानिक बतातें हुए पुलिस अधीक्षक कटनी को कार्यवाही की मांग की थी

संजय पाठक द्वारा भेजी गई रामायण और श्रीमद भागवत गीता

इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजय पाठक द्वारा उदयनिधि स्टालिन को सनातन धर्म को समझने के लिए रामायण श्रीमद भागवत भेंट करने लिए बोला था। इसी क्रम में विधायक श्री संजय पाठक द्वारा अमेज़न इंडिया ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से रामायण और श्रीमद भागवत गीता की एक-एक प्रति उदय निधि स्टालिन के निवास पर प्रेषित कर दी है।

सनातन धर्म के विरुद्ध विषवमन करने वाले उदयनिधि स्टालिन पर कठोर कानूनी कार्रवाई (FIR) की मांग के बाद, अब मैं उन्हें डाक के माध्यम से पवित्र 'रामायण' और 'श्रीमद्भगवद्गीता' की प्रतियां भेज रहा हूँ। जो सनातन अनादि और अनंत है, उसी की जड़ों से निकलकर उसे ही मिटाने का दुस्साहस केवल… pic.twitter.com/x0pe7DWHUZ
— Sanjay Satyendra Pathak (@SanjayPathak3) May 14, 2026

यह भी पढ़ें: इंतजार में थे दूल्हे लेकिन नहीं आई दुल्हन, देवास में सामूहिक विवाह के नाम पर फर्जीवाड़ा; 42 लोगों को ठगा

विधायक संजय पाठक ने पत्र में क्या लिखा?

विधायक संजय पाठक ने उदय निधि स्टालिन को पत्र के माध्यम से अपने संदेश में लिखा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पाठ पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक वैज्ञानिक और दार्शनिक पद्धति है। आप को भेजी दोनों पुस्तक केवल सामान्य पुस्तकें नहीं हैं, बल्कि यह सनातन धर्म के पवित्र महाग्रंथ और साक्षात् ज्ञान का स्वरूप हैं। इनमें संपूर्ण मानव जीवन, धर्म, कर्तव्य और मोक्ष का दर्शन समाहित है। इनमें हिन्दू धार्मिक परम्पराओं तथा नैतिक शिक्षाओं का ज्ञान भी शामिल है।

Katni News: सरकारी स्कूलों के बंद पड़े 99 स्मार्ट बोर्ड्स का 'स्मार्ट' इस्तेमाल; QR कोड से पढ़ाई की अनूठी पहल
Katni QR Code Smart Board Education Model: मध्य प्रदेश के कटनी जिले ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। यहां के सरकारी स्कूलों में तकनीक के उपयोग से पढ़ाई को अधिक सरल और प्रभावी बनाया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को भी अब शहरी स्तर की आधुनिक शिक्षा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

जिला शिक्षा संस्थान ने इसके लिए एक विशेष डिजिटल मॉडल विकसित किया है। इस योजना के तहत स्कूलों में उपलब्ध स्मार्ट बोर्ड का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। अब तक जिन स्मार्ट बोर्ड्स का उपयोग कम हो रहा था, वह अब शिक्षण प्रक्रिया का अहम हिस्सा बनकर छात्रों को रोजाना नई और रोचक सीख प्रदान करेंगे।

शैक्षणिक वीडियो के तैयार किए गए क्यूआर कोड

डाइट कटनी ने कक्षा 6 से 8 तक के प्रमुख विषयों की एक विस्तृत सूची तैयार की है, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे मूलभूत विषय शामिल हैं। इस पहल के तहत विशेषज्ञों ने प्रत्येक अध्याय के लिए उच्च गुणवत्ता वाले शैक्षणिक वीडियो चयनित किए हैं और उनके क्यूआर कोड तैयार किए गए हैं। शिक्षक और विद्यार्थी इन कोड को स्मार्ट बोर्ड पर आसानी से स्कैन कर सकेंगे।

स्कैन करते ही संबंधित पाठ का वीडियो स्क्रीन पर

स्कैन करते ही संबंधित पाठ का वीडियो तुरंत स्क्रीन पर चलने लगेगा, जिससे विजुअल माध्यम के जरिए कठिन विषय भी सरल और समझने योग्य बन जाएंगे। इस डिजिटल मॉडल की खासियत इसकी सहज और सरल भाषा शैली है, जो छात्रों के लिए सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाती है।

स्थानीय शिक्षकों ने खुद भी तैयार किए वीडियो

जिन पाठों के वीडियो इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं थे, उनके लिए स्थानीय शिक्षकों ने स्वयं वीडियो तैयार किए हैं। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर अनुभवी शिक्षकों ने आगे आकर सरल और स्थानीय भाषा में वीडियो लेक्चर रिकॉर्ड किए हैं। इस पहल का सबसे बड़ा लाभ ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा, जिन्हें अब कठिन तकनीकी शब्दावली से जूझना नहीं पड़ेगा और वे आसानी से विषयों को समझ सकेंगे।

यह भी पढ़ें: भोजशाला में जुम्मे के दिन हुई भव्य पूजा, पहली बार नहीं पढ़ी गई नमाज; भक्तों ने जताया शासन-प्रशासन का आभार

99 बंद स्मार्ट बोर्ड्स का स्मार्ट तरीके से होगा इस्तेमाल

जिले के 45 सरकारी स्कूलों और 9 हॉस्टलों में लगाए गए 99 स्मार्ट बोर्ड लंबे समय से उपयोग में नहीं आ पा रहे थे। उचित प्रशिक्षण और उपयुक्त शैक्षणिक सामग्री की कमी के कारण इनका प्रभावी इस्तेमाल नहीं हो सका था। कलेक्टर की इस नई पहल ने इन निष्क्रिय संसाधनों को फिर से सक्रिय कर दिया है और उनमें नई ऊर्जा का संचार किया है। अब जिले के हर क्षेत्र में विद्यार्थियों को समान रूप से गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।