-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Indian Railway Qr Code Id For Vendors Food Safety Measures News
ट्रेन में खाने की शुद्धता की गारंटी! अब वेंडरों के पास होगा QR कोड, अवैध फेरीवालों पर रेलवे कसेगा शिकंजा
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने
Railway Food Safety: भारतीय रेलवे अब ट्रेनों में अवैध वेंडिंग रोकने के लिए QR कोड आधारित आईडी कार्ड और डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम ला रहा है। यात्रियों की सेहत के लिए रेल मंत्रालय ने कड़े कदम उठाए हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Indian Railway QR Code ID: रेलवे प्लेटफॉर्म से लेकर ट्रेनों में अवैध रूप से बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थों और वेंडरों को रोकने के लिए मंत्रालय नए कदम उठाने जा रहा है। अब रेलवे में अधिकृत वेंडरों को क्यूआर कोड पर आधारित पहचान पत्र दिए जाएंगे। इसके अलावा डिजिटल रूप से ट्रेस करने योग्य खाद्य पैकेटों का उपयोग किया जाएगा।
यात्रियों का स्वास्थ्य व सुरक्षा खतरे में
भारतीय रेलवे के कार्यक्षेत्र में अनाधिकृत रूप से सामान बेचना और फेरी लगाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद प्लेटफॉर्म से लेकर ट्रेनों तक अवैध विक्रेताओं की भरमार हो गई है। इससे रेल यात्रियों का स्वास्थ्य एवं उनकी सुरक्षा खतरे में है। इस गंभीर मुद्दे पर लोकसभा में चर्चा के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ट्रेनों में अधिकृत विक्रेताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए, ट्रेन में खानपान सेवाओं के प्रबंधन हेतु तैनात प्रत्येक विक्रेता/सहायक/कर्मचारी के नाम पर क्यूआर कोड युक्त पहचान पत्र जारी करना अनिवार्य कर दिया गया है। यह क्यूआर कोड विक्रेता का नाम, आधार नंबर, मेडिकल फिटनेस, पुलिस सत्यापन विवरण आदि प्रदर्शित कर कर्मचारी की प्रामाणिकता को प्रमाणित करता है।
खाद्य पैकेटों पर भी क्यूआर कोड
अनधिकृत बिक्री पर अंकुश लगाने के अन्य उपायों में खाद्य पैकेटों पर क्यूआर कोड लगाना शामिल है, जिसमें रसोई का नाम और निर्माण तिथि आदि प्रदर्शित होती है। ट्रेनों में फेरीवालों के प्रवेश को रोकने के लिए नामित अधिकारियों और रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा नियमित निरीक्षण किए जाने का निर्देश भी है। रेलवे परिसर में अनाधिकृत बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे और IRCTC के अधिकारियों द्वारा विशेष अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वित्त मंत्री पद का ऑफर? देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर क्या बोले जयंत पाटिल, बताया क्या है आगे का प्लान
मुंबई के 3 मशहूर होटलों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस निलंबित, रसोई में मिली गंभीर गंदगी
एक मौका तो देकर देखिए! व्यावसायिक शिक्षा में छात्राओं का दबदबा, कई प्रोफेशनल कोर्सेज में लड़कों को पछाड़ा
रायगड के कशेड़ी घाट में भारी भूस्खलन, मुंबई-गोवा हाईवे पर थमी रफ्तार; मुंबई जाने वाली एक लेन बंद, देखें VIDEO
थर्ड पार्टी ऑडिट की व्यवस्था
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा में सुधार के लिए कई उपाय किए गए हैं। इनमें आधुनिक रसोई, अनिवार्य FSSAI प्रमाणन, सीसीटीवी निगरानी, अचानक निरीक्षण और थर्ड पार्टी ऑडिट शामिल है। यात्रियों को स्वच्छ और उच्च गुणवत्ता वाले भोजन उपलब्ध कराने निर्धारित बेस किचन से भोजन की आपूर्ति।चिन्हित स्थानों पर आधुनिक बेस किचन की स्थापना।
यह भी पढ़ें:- CM फडणवीस ने नागपुर में मनाया गुड़ी पड़वा, केसरिया रंग में रंगा शहर, शोभा यात्रा में हुए शामिल, देखें VIDEO
भोजन तैयार करने की प्रक्रिया की बेहतर निगरानी के लिए बेस किचन में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। खाना पकाने के तेल, आटा, चावल, दालें, मसाला सामग्री, पनीर, डेयरी उत्पाद आदि जैसे लोकप्रिय और ब्रांडेड कच्चे माल का चयन और खाद्य उत्पादन के लिए उनका उपयोग। खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता प्रथाओं की निगरानी के लिए मुख्य रसोईघरों में खाद्य सुरक्षा पर्यवेक्षकों के साथ ट्रेनों में IRCTC के पर्यवेक्षकों की तैनाती। बेस किचन और पैंट्री कारों में नियमित रूप से गहन सफाई और समय-समय पर कीट नियंत्रण। खाद्य सुरक्षा मानदंडों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए, प्रत्येक खानपान इकाई के नामित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) का प्रमाणन अनिवार्य कर दिया गया है।
Indian railway qr code id for vendors food safety measures news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मथुरा में 254 एकड़ अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमवीडीए की बड़ी कार्रवाई से भूमाफियाओं में मचा हड़कंप
Jul 15, 2026 | 01:28 PMमध्यप्रदेश में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान शुरू, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
Jul 15, 2026 | 01:27 PMJagannath Rath Yatra: हर साल नए बनाए जाते हैं प्रभु जगन्नाथ के रथ, जानिए 58 दिनों तक चलने वाली अद्भभुत परंपरा
Jul 15, 2026 | 01:16 PMवित्त मंत्री पद का ऑफर? देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर क्या बोले जयंत पाटिल, बताया क्या है आगे का प्लान
Jul 15, 2026 | 01:09 PMSeoni News: आईटीआई छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jul 15, 2026 | 01:07 PMUS Strikes Iran: हॉर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, सात घंटे चली सैन्य कार्रवाई
Jul 15, 2026 | 01:07 PMकल्याण रेलवे स्टेशन सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ठाणे पुलिस ने बंगाल में 4 दिन चलाया अंडरकवर ऑपरेशन
Jul 15, 2026 | 12:50 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM













