मनोज जरांगे और तुकाराम मुंढे  (सोर्स: एआई फोटो)
मुंबई

Maharashtra Top 10 News: मनोज जरांगे के अनशन से लेकर बॉम्बे HC की FDA को फटकार तक, पढ़ें आज की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 News Updates: मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे पाटिल का अनशन शुरू, बॉम्बे हाईकोर्ट ने FDA को लगाई फटकार, वाढवण पोर्ट प्रोजेक्ट को मिली जमीन, पढ़ें आज की प्रमुख खबरें।

गोरक्ष पोफली

Maharashtra Top 10 Updates: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने जालना के अंतरवाली सराटी में एक बार फिर बेमियादी अनशन शुरू कर दिया है, जिसके समर्थन में समर्थकों ने धुले-सोलापुर हाईवे जाम किया। दूसरी ओर, बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के रेस्टोरेंट लाइसेंस सस्पेंड करने पर महाराष्ट्र FDA को कड़ी फटकार लगाते हुए राहत दी है।

इसके अलावा, पालघर-डहाणू की जमीन वाढवण पोर्ट प्रोजेक्ट को हस्तांतरित की गई, कैब चालकों को मराठी भाषा सीखने के लिए 1 साल का समय मिला, और केन्याई महिला से 547 ग्राम ड्रग्स जब्त हुई। चिंचपोकली के चिंतामणी का पहला रूप भी सामने आ गया है।

मराठा आरक्षण के लिए फिर अनशन पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल

मनोज जरांगे पाटिल

जालना के अंतरवाली सराटी में एक बार फिर मराठा आरक्षण की मांग को लेकर हलचल तेज हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने शनिवार से अपना अनिश्चितकालीन आमरण अनशन फिर से शुरू कर दिया है।

पूरी खबर पढ़ें..

बॉम्बे हाई कोर्ट ने FDA को लगाई फटकार, कानूनी लड़ाई में MCA की जीत

बॉम्बे हाई कोर्ट और तुकाराम मुंढे

बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) परिसर में चल रहे 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि महाराष्ट्र एफडीए की कार्रवाई जल्दबाजी में की गई थी और इसमें व्यावहारिक सोच की कमी थी।

पूरी खबर पढ़ें..

वाढवण पोर्ट प्रोजेक्ट को रफ्तार! पालघर और डहाणू के 4 गांवों की सरकारी जमीन JNPA-NHAI को ट्रांसफर

वाढवण पोर्ट प्रोजेक्ट

महाराष्ट्र के महत्वाकांक्षी वाढवण पोर्ट प्रोजेक्ट को रफ़्तार देने का कार्य हो रहा है। राज्य सरकार ने परियोजना के लिए आवश्यक ग्रीनफील्ड हाईवे और रेलवे लाइन के निर्माण के लिए पालघर और डहाणू तहसील के चार गांवों में करीब 2.25 हेक्टेयर (लगभग साढ़े पांच एकड़) सरकारी जमीन जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (जेएनपीए) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को हस्तांतरित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

पूरी खबर पढ़ें..

बॉम्बे हाईकोर्ट ने निपटाई कैब चालकों की याचिका

बॉम्बे हाईकोर्ट

महाराष्ट्र में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा सीखने को लेकर अब 1 साल की मोहलत मिलने के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी कैब चालकों की याचिका का निपटारा कर दिया है।

पूरी खबर पढ़ें..

मनोज जरांगे के समर्थन में सड़कों पर उतरा मराठा समाज, धुले-सोलापुर हाईवे जाम

भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जरांगे, कोल्हापुर में प्रदर्शन करते मराठा समाज के लोग

मराठा आरक्षण की विभिन्न मांगों के तत्काल क्रियान्वयन की मांग को लेकर आंदोलनकारी नेता मनोज जरांगे पाटिल ने शनिवार से जालना के अंतरवाली सराटी में अपने 11वें आमरण अनशन की शुरुआत कर दी है। जरांगे के आंदोलन के समर्थन में राज्यभर से मराठा समाज के लोग अंतरवाली सराटी पहुंच रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ें..

रोहित पवार की NCP कोर कमेटी मीटिंग से दूरी, क्या कांग्रेस से बढ़ती नजदीकियां हैं वजह?

रोहित पवार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य के सियासी गलियारों में एक बार फिर अटकलों का बाजार बेहद गर्म हो गया है। शनिवार, 29 अगस्त 2026 को मुंबई में आयोजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय कोअर कमेटी की बैठक संपन्न हुई।

पूरी खबर पढ़ें..

नागपुर मेडिकल अस्पताल में बिना लाइसेंस के चल रही थी कैंटीन

नागपुर मेडिकल अस्पताल कैंटीन

अस्पताल परिसर में खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाली कैंटीन और उपाहार गृहों के लाइसेंस की जांच के लिए मेडिकल अस्पताल प्रशासन ने अभियान शुरू किया है। मेयो अस्पताल की कैंटीन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की कार्रवाई के बाद अब मेडिकल अस्पताल में भी कैंटीनों की जांच की जा रही है।

पूरी खबर पढ़ें..

पर्दा हटते ही दिखा चिंचपोकली के चिंतामणी का मनोरम चेहरा

चिंचपोकली के चिंतामणी की मूर्ति

मुंबई के सुप्रसिद्ध सार्वजनिक गणेशोत्सव के इतिहास में एक बेहद सम्मानित और ऐतिहासिक स्थान रखने वाले लालबाग-परल इलाके के चिंचपोकली के चिंतामणी का पहला भव्य रूप आखिरकार देश के सामने आ गया है।

पूरी खबर पढ़ें..

महाराष्ट्र के 106 पर्यटकों को लेकर पटना से रवाना हुई ट्रेन

नेपाल से सुरक्षित वापसी के बाद पटना से ट्रेन से वापसी करते महाराष्ट्र के पर्यटक

नेपाल के भीषण बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे महाराष्ट्र के नागरिकों का एक बड़ा समूह आखिरकार सुरक्षित भारत लौट आया है। मुश्किल हालातों से बचाकर लाए गए ये नागरिक अब अपने गृह राज्य महाराष्ट्र वापस आ रहे हैं। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।

पूरी खबर पढ़ें..

मुंबई में ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, केन्याई महिला से 547 ग्राम ड्रग्स जब्त

मुंबई में केन्याई महिला के पास से जब्त ड्रग्स

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की मुंबई जोनल यूनिट ने नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ एक बड़ा ऑपरेशन चलाते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में चलाए गए इस गुप्त ऑपरेशन के दौरान डीआरआई की टीम ने 547 ग्राम संदिग्ध नशीला पदार्थ जब्त किया। फॉरेंसिक और NDPS फील्ड-टेस्टिंग किट से जांच करने पर जब्त किए गए पदार्थ में कोकीन और मेथाक्वालोन होने की पुष्टि हुई है।

पूरी खबर पढ़ें..

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा