विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

Priyanka Gandhi: कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मेगा प्लान तैयार किया है। प्रियंका गांधी उत्तराखंड और गोवा में पार्टी का प्रमुख चेहरा बन सकती हैं, जबकि दिल्ली, यूपी और पंजाब पर भी नजर है।
Congress Election Strategy in UP and Punjab
प्रियंका गांधी वाड्रा(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Congress Election Strategy: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी आलाकमान ने चुनावी राज्यों के लिए एक मेगा प्लान तैयार किया है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस अलग-अलग राज्यों में स्थानीय समीकरणों और मजबूत चेहरों को आगे रखकर चुनावी रणनीति को धार देने की तैयारी में है। इसमें प्रियंका गांधी वाड्रा बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। 

सूत्रों के मुताबिक, उत्तराखंड और गोवा में प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस के प्रमुख चुनावी चेहरों में शामिल हो सकती हैं। पार्टी इन राज्यों में उनकी सभाओं, जनसंपर्क कार्यक्रमों और चुनावी अभियानों को खास तवज्जो देने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि कांग्रेस आगामी चुनावी प्रियंका को आगे करके बीजेपी के वंदन अधिनियम और संगठनात्मक पदों महिलाओं की भागीदारी के जरिए नीति की काट के तौर पर पेश करना चाहती है। 

यूपी और पंजाब पर भी कांग्रेस की पैनी नजर

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की रणनीति सिर्फ उत्तराखंड और गोवा तक सीमित नहीं है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब के सियासी घटनाक्रम पर भी पार्टी की नजर बनी हुई है। इन राज्यों में संगठन को मजबूत करने, स्थानीय नेताओं की भूमिका तय करने और चुनावी मुद्दों को धार देने पर लगातार मंथन चल रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए छात्र आंलोदन, दलितों पर अत्याचार जैसे अलग-अलग मुद्दे उठा रहा है। 

कांग्रेस इस बार चुनावी रणनीति में चेहरे, संगठन और स्थानीय मुद्दों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर जोर दे रही है। पार्टी की कोशिश है कि चुनावी अभियान को समय रहते गति दी जाए और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाए।

Congress Election Strategy in UP and Punjab
प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

प्रियंका के जरिए महिला वोटरों को साधने की तैयारी?

प्रियंका गांधी की सक्रिय भूमिका को कांग्रेस की व्यापक चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके जरिए महिला मतदाताओं खासकर युवाओं और शहरी वोटरों तक अपनी पहुंच मजबूत बनाई जा सकती है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से अभी इस रणनीति और संभावित चुनावी चेहरों को लेकर कोई भी आधिकारिक नहीं की गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पार्टी की बैठकों और कार्यक्रमों से तस्वीर और साफ हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com