मुंबई में ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, केन्याई महिला से 547 ग्राम ड्रग्स जब्त, नाइजीरियाई तस्कर भी अरेस्ट

Drug Dmuggling Network Busted: डीआरआई की मुंबई यूनिट ने मीरा रोड में बड़ी कार्रवाई की। इंदौर से आई केन्याई महिला और नाइजीरियाई नागरिक को 547 ग्राम कोकीन-मेथाक्वालोन ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।
Drugs Seized in Mumbai
मुंबई में केन्याई महिला के पास से जब्त ड्रग्ससोर्स: IANS
Published on
Updated on

Kenyan Woman And Nigerian Dmuggler Arrested: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की मुंबई जोनल यूनिट ने नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ एक बड़ा ऑपरेशन चलाते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में चलाए गए इस गुप्त ऑपरेशन के दौरान डीआरआई की टीम ने 547 ग्राम संदिग्ध नशीला पदार्थ जब्त किया। फॉरेंसिक और NDPS फील्ड-टेस्टिंग किट से जांच करने पर जब्त किए गए पदार्थ में कोकीन और मेथाक्वालोन होने की पुष्टि हुई है।

बस से इंदौर से मुंबई आ रही थी केन्याई महिला

राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि केन्या की एक महिला बस से इंदौर से मुंबई आ रही है और नाइजीरिया के एक व्यक्ति को नशीले पदार्थों की खेप पहुंचाने वाली है। डीआरआई अधिकारियों ने केन्याई महिला और नाइजीरियाई व्यक्ति को रोका, जो संदिग्ध ड्रग्स की खेप लेने के लिए मीरा रोड पहुंचे थे।

केन्याई महिला के बैग मिला ड्रग्स

DRI के अधिकारियों ने जब केन्याई महिला के बैग की तलाशी ली तो 'एलवी' निशान वाले दो पैकेट मिले। इन पैकेटों में सफेद रंग का क्रिस्टल जैसा पदार्थ था, जिसका कुल वजन 547 ग्राम था। डीआरआई ने बताया कि एडीपीएस फील्ड-टेस्टिंग किट से जांच करने पर इस पदार्थ में कोकीन व मेथाक्वालोन होने की पुष्टि हुई।

बरामद पदार्थ को जब्त कर लिया गया है और दोनों लोगों को नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एडीपीएस) एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। एजेंसी ने कहा कि मामले की आगे की जांच चल रही है।

ड्रग तस्करी के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार

डीआरआई ने अपने बयान में कहा कि यह ऑपरेशन नशीली दवाओं और साइकोट्रोपिक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ इंटेलिजेंस-आधारित कार्रवाई के लिए डीआरआई की लगातार प्रतिबद्धता को दिखाता है। इससे ड्रग तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने और नशीले पदार्थों के खतरे से सार्वजनिक स्वास्थ्य और समाज की रक्षा करने में मदद मिलती है।

एजेंसी ने कहा कि ऐसे ऑपरेशन का मकसद नशीली दवाओं और साइकोट्रोपिक पदार्थों की गैर-कानूनी आवाजाही और वितरण में शामिल संगठित नेटवर्क की पहचान करना और उन्हें रोकना है। इंटेलिजेंस-आधारित निगरानी, ​​अवैध ड्रग तस्करी को रोकने और नशीले पदार्थों के प्रसार पर अंकुश लगाने की कोशिशों का एक अहम हिस्सा है।

Drugs Seized in Mumbai
समृद्धि एक्सप्रेसवे पर आधी रात को लूटपाट, सिन्नर में कीलें बिछाकर गाड़ी की पंचर, फिर परिवार से 18 लाख की लूट

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत की जा रही कार्रवाई

डीआरआई ने इस हालिया कार्रवाई को ड्रग के दुरुपयोग और अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ सरकार के बड़े अभियान से भी जोड़ा। एजेंसी ने कहा कि लगातार की जा रही कार्रवाई से नशीली दवाओं की उपलब्धता और अवैध प्रसार को कम करके सरकार के 'नशा मुक्त भारत अभियान' के विजन को पूरा करने में मदद मिलती है।

मीरा रोड पर यह जब्ती ऐसे समय में हुई है, जब प्रवर्तन एजेंसियां ​​राज्य और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर काम कर रहे ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ अपनी कोशिशें तेज कर रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com