सही नहीं थी तुकाराम मुंढे की कार्रवाई... बॉम्बे हाई कोर्ट ने FDA को लगाई फटकार, कानूनी लड़ाई में MCA की जीत

MCA Restaurants License Suspended: बॉम्बे हाई कोर्ट ने FDA की जल्दबाजी में की गई कार्रवाई पर फटकार लगाते हुए MCA परिसर के 5 रेस्टोरेंट के सस्पेंडेड लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। जानिए पूरी खबर।
bombay high court fda mca restaurant license cancellation tukaram mundhe
बॉम्बे हाई कोर्ट और तुकाराम मुंढे(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bombay High Court On FDA MCA: बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) परिसर में चल रहे 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड को रद्द कर दिया है।

कोर्ट ने कहा कि महाराष्ट्र एफडीए की कार्रवाई जल्दबाजी में की गई थी और इसमें व्यावहारिक सोच की कमी थी।

सस्पेंशन का आदेश रद्द

बॉम्बे हाई कोर्ट ने शनिवार को सुनवाई करते हुए कहा कि महाराष्ट्र एफडीए ने पिछले दिनों जो कार्रवाई की थी, वो सही नहीं थी और इसमें सोच की कमी दिखाई देती है, इसलिए फ़ूड स्टॉल के लाइसेंस सस्पेंड करने के उसके आदेश को रद्द किया जाता है।

bombay high court fda mca restaurant license cancellation tukaram mundhe
आला आला चिंचपोकलीचा चिंतामणी आला... पर्दा हटते ही दिखा बप्पा का मनोरम चेहरा, VIDEO देख खुशी से भर आई आंखें

FDA की 24 अगस्त की कार्रवाई

बता दें कि 24 अगस्त को महाराष्ट्र एफडीए ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) परिसर में चल रहे 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए था। इन पर फूड सेफ्टी और साफ-सफाई के नियमों के गंभीर उल्लंघन का आरोप था।

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन की प्रेस रिलीज में कहा गया था कि यह कार्रवाई एमसीए में मौजूद परमिट रूम, पैविलियन, मेडिटेरेनियन, ओरिएंटल स्विंग और क्लबवे एंड पेस्ट्री काउंटर के खिलाफ की गई है। जांच के दौरान इन सभी जगहों पर फूड सेफ्टी के कई नियमों का उल्लंघन पाया गया था। इसके साथ ही रेस्टोरेंट में साफ-सफाई की भारी कमी थी और खाने को रखने और संभालने के गलत तरीके अपनाए जा रहे थे।

जांच में मिलीं गड़बड़ियां

जांच के दौरान FDA अधिकारियों को सड़ा हुआ कच्चा खाना, किचन में गंदगी और फ्रीजिंग टेम्परेचर कंट्रोल में बड़ी गड़बड़ी मिली। कई जगहों पर खाने की सामग्री को तय तापमान पर नहीं रखा जा रहा था, जिससे उसके खराब होने का खतरा था।

एफडीए ने इस कार्रवाई का वीडियो और तस्वीरें भी जारी की हैं, जिसमें किचन की खराब स्थिति और नियमों के उल्लंघन को साफ देखा जा सकता है।

bombay high court fda mca restaurant license cancellation tukaram mundhe
साहब, पत्नी ने बासी चावल खिलाया... तुकाराम मुंढे को मिलीं अजब-गजब शिकायतें, पोर्टल पर अब तक 7,005 कंप्लेंट्स

मिड-डे मील कैंटीन पर गाज

इसके साथ ही एफडीए ने कुर्ला में 'संकल्प महिला औद्योगिक उत्पादक सहकारी सोसाइटी लिमिटेड' का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया है। यह सोसाइटी मिड-डे मील कैंटीन चलाती थी। अधिकारियों ने यहां भी साफ-सफाई और हाउसकीपिंग की खराब हालत पाई। जांच में स्ट्रक्चर और साफ-सफाई से जुड़ी कई कमियां सामने आईं, जिसके बाद लाइसेंस पर रोक लगाई गई।

कैफे कैडेल का लाइसेंस भी रद्द

इसके अलावा एफडीए ने दादर के चर्चित 'कैफे कैडेल' का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया है। इस कैफे पर वेंटिलेशन, पेस्ट कंट्रोल और फूड इक्विपमेंट स्टैंडर्ड से जुड़े नियमों के उल्लंघन का आरोप है। अधिकारियों को पानी की टेस्टिंग के रिकॉर्ड में भी कमी मिली, जो फूड सेफ्टी के लिहाज से जरूरी होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com