मौत के मुंह से सुरक्षित निकले महाराष्ट्र के 106 पर्यटकों को लेकर पटना से रवाना हुई ट्रेन, CM फडणवीस ने की बात

Maharashtra Tourists Rescued: नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्रियों की सुरक्षित घर वापसी हो गई है। CM देवेंद्र फडणवीस की पहल पर उन्हें पटना लाया गया, जहां से नागपुर के लिए ट्रेन रवाना हुई।
Maharashtra Tourists Patna To Nagpur Train
नेपाल से सुरक्षित वापसी के बाद पटना से ट्रेन से वापसी करते महाराष्ट्र के पर्यटकसोर्स: एक्स/@CMOMaharashtra
Published on
Updated on

Maharashtra Tourists Patna To Nagpur Train: नेपाल के भीषण बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे महाराष्ट्र के नागरिकों का एक बड़ा समूह आखिरकार सुरक्षित भारत लौट आया है। मुश्किल हालातों से बचाकर लाए गए ये नागरिक अब अपने गृह राज्य महाराष्ट्र वापस आ रहे हैं। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुश्किल हालात में फंसे महाराष्ट्र के नागरिकों को अधिकारियों की कोशिशों के बाद वहां से निकाला गया। सुरक्षित भारत पहुंचने के बाद, उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की और तुरंत मदद और सहयोग के लिए राज्य सरकार का आभार जताया।

पटना से नागपुर के लिए विशेष व्यवस्था

पटना पहुंचने के बाद सभी 100 तीर्थयात्रियों के महाराष्ट्र लौटने के लिए आगे का रेल टिकट और यात्रा का इंतजाम किया गया। आज सुबह 7:36 बजे सभी यात्री पटना रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 17609 (पटना-पूर्णा एक्सप्रेस) से नागपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। रेल यात्रा के दौरान भी यात्रियों की खान-पान और चिकित्सा संबंधी जरूरतों का ध्यान रखा जा रहा है।

सीएम फडणवीस ने वीडियो कॉल पर की बात

मौत के मुंह से वापस लौटे नागरिकों ने महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री कार्यालय को उनकी सुरक्षित वापसी के लिए तेजी से कार्रवाई, तालमेल और लगातार कोशिशों के लिए धन्यवाद दिया। वर्चुअल बातचीत के दौरान, उन्होंने नेपाल बाढ़ के कारण में फंसे रहने के बाद भारत वापस आने पर राहत भी जाहिर की।

CM फडणवीस बोले- PM मोदी और विदेश मंत्रालय का अहम योगदान

नेपाल से सुरक्षित वापसी के बाद फंसे हुए नागरिकों से बात करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की कोशिशों से ही उन्हें समय पर वहां से निकाला जा सका और वे वापस आ पाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि प्रभावित नागरिकों तक तुरंत मदद पहुंचे और उनकी सुरक्षित यात्रा के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएं।

Maharashtra Tourists Patna To Nagpur Train
Milk Price Hike: त्योहारों से ठीक पहले 9 महंगा हुआ दूध, जानिए मुंबई में 1 सितंबर से क्या होंगे नए रेट

महाराष्ट्र सीएमओ ने एक्स पर एक पोस्ट कर बताया कि नागरिक सुरक्षित भारत लौट आए हैं और महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहे हैं। कार्यालय ने बचाव अभियान में शामिल राज्य सरकार और अधिकारियों के बीच तालमेल पर भी जोर दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com