महाराष्ट्र की आज की 10 बड़ी खबरें डिजाइन फोटो, सोर्स: AI
महाराष्ट्र

Maharashtra Top 10 News: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नेपाल बाढ़ में लापता पर्यटकों तक, जानें आज की प्रमुख खबरें

Maharashtra Top 10 News Updates: वोटर लिस्ट से गायब नाम, मराठा आंदोलन का अल्टीमेटम और नागपुर के स्कूलों में बम की धमकी। जानिए महाराष्ट्र की राजनीति, अपराध और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी 10 बड़ी खबरें।

आकाश मसने

Maharashtra Top 10 News 31 August: महाराष्ट्र में आज कई बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी खबरें सामने आई हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राज्य के 2 करोड़ 7 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम गायब पाए गए हैं। वहीं दूसरी ओर मनोज जरांगे ने सरकार को मुंबई कूच का अल्टीमेटम दे दिया है। वहीं, एक दुखद खबर नेपाल से आई है। 26 अगस्त को आई बाढ़ के बाद मुंबई के प्रसिद्ध पर्वतारोही डॉ. मिलिंद चितले और उनकी पत्नी समेत कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गया 61 सदस्यीय दल लापता है। आइए जानते है महाराष्ट्र की आज की 10 बड़ी खबरों के बारे में।

महाराष्ट्र की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 2 करोड़ से ज्यादा नाम गायब

महाराष्ट्र में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 2.07 करोड़ नाम बाहर

भारतीय चुनाव आयोग ने सोमवार, 31 अगस्त को नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में महाराष्ट्र के 2 करोड़ 7 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम दर्ज नहीं हैं। आयोग ने 31 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर...

नेपाल की बाढ़ में मुंबई के प्रसिद्ध डॉक्टर समेत 61 सदस्यीय समूह लापता

नेपाल बाढ़ का दृश्य, डॉ. मिलिंद चितले व उनकी पत्नी

26 अगस्त को नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद मुंबई के अंधेरी निवासी डॉ. मिलिंद चितले और उनकी पत्नी समेत 61 सदस्यीय कैलाश मानसरोवर यात्रा दल लापता है। 'हिल्स एंड ट्रेल्स' के संस्थापक डॉ. चितले के सकुशल मिलने की उम्मीदें अब धुंधली पड़ रही हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

मराठा आरक्षण: मनोज जरांगे का सरकार को 12 सितंबर का अल्टीमेटम

मनोज जरांगे

जालना के अंतरवाली सराटी में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के तीसरे दिन मनोज जरांगे पाटिल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 12 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं, तो मराठा समुदाय 'गुरिल्ला रणनीति' से मुंबई की ओर कूच करेगा।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

नौसेना में शामिल हुआ INS निपुण, बढ़ी समंदर की ताकत

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ INS निपुण

मुंबई स्थित नेवल डॉकयार्ड में आयोजित भव्य समारोह में निस्तार-क्लास का दूसरा डाइविंग सपोर्ट वेसल INS निपुण भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने इसे डीप-वॉटर ऑपरेशन्स के लिए बेहद अहम बताया।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

RSS चीफ मोहन भागवत के बयान पर उद्धव ठाकरे गुट का सामना का तीखा हमला

उद्धव ठाकरे व RSS प्रमुख मोहन भागवत

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) के मुखपत्र सामना ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर दिए गए बयानों पर तंज कसा है। सामना ने कहा कि भागवत का विदेशों में सहिष्णुता और 'वसुधैव कुटुंबकम' का संदेश भारत के मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक माहौल से बिल्कुल अलग है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

समृद्ध महामार्ग पर 18 लाख की लूट का 48 घंटे में पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार

समृद्धि महामार्ग पर 18 लाख की लूट के 7 आरोपी गिरफ्तार

नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर नासिक के सिन्नर इलाके में हुई 18 लाख रुपये की लूट की गुत्थी नासिक पुलिस ने सुलझा ली है। 48 घंटे के भीतर धाराशिव जिले के 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 5 फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

पुणे में 900 करोड़ रुपये की लागत से 662 किमी सड़कों का होगा कायाकल्प

रोड पर साइकिल चला रहा लड़का

'पुणे ग्रैंड टूर' के दूसरे चरण के तहत जिले की 11 तहसीलों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का खाका तैयार किया गया है। लगभग 900 करोड़ रुपये की लागत से 662 किलोमीटर लंबी सड़कों का नवनिर्माण और मरम्मत की जाएगी।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

नागपुर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, छुट्टी घोषित

सेंटर पॉईंट स्कूल

31 अगस्त को नागपुर शहर के कई निजी स्कूलों को बम से उड़ाने का ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। एहतियातन छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई, हालांकि शिक्षकों और कर्मचारियों को उपस्थित रहने का आदेश देने से कर्मचारियों में असमंजस रहा।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

पुणे बाजार में सब्जियों के दाम 10 से 20 प्रतिशत तक गिरे

बाजार में सजे ताजे फल और हरी सब्जियों

पुणे के गुलटेकड़ी स्थित मार्केट यार्ड में मांग सुस्त रहने के कारण भिंडी, टमाटर, हरी मिर्च, बैंगन और मटर जैसी सब्जियों के भाव में 10-20% की गिरावट दर्ज की गई। स्थानीय आवक के अलावा पड़ोसी राज्यों से करीब 90 ट्रक हरी सब्जियां बाजार पहुंचीं।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

सोयगांव के बोगस रजिस्ट्री मामले में प्रभारी सब रजिस्ट्रार निलंबित

संदिपान भुमरे

छत्रपति संभाजीनगर जिले के सोयगांव स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में नियमबाह्य दस्तों की नोंदणी और छुट्टी के दिन कार्यालय खोलकर नोंदणी प्रक्रिया चलाने के गंभीर मामले में प्रभारी सब रजिस्ट्रार तथा कनिष्ठ लिपिक दीपक एच. रावलकर को निलंबित कर दिया गया है। निबंधन महानिरीक्षक एवं मुद्रांक नियंत्रक, महाराष्ट्र राज्य, पुणे ने 31 अगस्त को निलंबन का आदेश जारी किया।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

राहुल गांधी या सीएम विजय... 2029 में प्रधानमंत्री का चेहरा कौन? तमिलनाडु में कांग्रेस और टीवीके आमने-सामने

सऊदी अरब से दिल्ली जा रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, टिशू पेपर पर बम धमाके की मिली धमकी

भारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार, 7.8% रही GDP ग्रोथ, PM मोदी ने बताया निराशावादी लोगों की हार

अखिलेश यादव ने फूंका चुनावी बिगुल! सपाइयों को दिया जीत का महामंत्र, कल से बूथ लेवल पर प्रचार करेंगे कार्यकर्ता

SCO Summit: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन से युद्ध के बाद पहली बार मिले PM मोदी, क्या हुई बात?