जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध यात्री, बैग जांच के दौरान भागा तो CISF ने दौड़ाकर पकड़ा

Delhi Metro Suspicious Person: दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध यात्री पकड़ा गया। तलाशी में अंडरगारमेंट के सिले हिस्से से अज्ञात अर्धठोस पदार्थ मिला।
Delhi Metro
जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्धSource- navbharat
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • XBIS मशीन में संदिग्ध वस्तु दिखने के बाद यात्री ने भागने की कोशिश की।

  • जवानों ने तुरंत कार्रवाई कर यात्री को पकड़ लिया।

  • तलाशी में अज्ञात अर्धठोस पदार्थ मिलने के बाद यात्री को सामान समेत आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया।

Delhi Metro Suspicious Person Apprehended: दिल्ली मेट्रो के जामा मस्जिद स्टेशन पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने एक संदिग्ध यात्री को पकड़ा है। बैगेज चेकिंग के दौरान एक्स-रे मशीन में उसके बैग के अंदर एक संदिग्ध घनी वस्तु दिखाई दी। इसके बाद जांच के दौरान यात्री ने भागने की कोशिश की, लेकिन CISF जवानों ने पीछा कर उसे एग्जिट गेट के पास पकड़ लिया।

अंडरगारमेंट के सिले हुए हिस्से में मिला अर्धठोस पदार्थ

जांच के दौरान यात्री के अंडरगारमेंट के सिले हुए हिस्से में अज्ञात अर्धठोस पदार्थ मिला। यात्री ने खुद को कुआलालंपुर में रहने वाला एनआरआई बताया है। हालांकि, बरामद पदार्थ की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

CISF ने यात्री और उसके सामान को आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस बरामद पदार्थ की प्रकृति और यात्री के पास उसकी मौजूदगी से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

Delhi Metro
लाल किला सुरक्षा में बड़ी चूक, डमी बम के साथ दाखिल हुई स्पेशल सेल की टीम, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की भी जांच

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यात्री के पास मिला पदार्थ क्या है और वह इसे अपने पास क्यों रखे हुए था। साथ ही, उसके किसी तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका समेत अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। फिलहाल, पदार्थ की पहचान और मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

घटना के दौरान मेट्रो स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद यात्रियों को शुरुआत में समझ नहीं आया कि आखिर वहां क्या हुआ है।

Delhi Metro
CJP नेताओं की जमानत मामले में मजिस्ट्रेट को धमकी, दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की; दिपके ने क्या कहा?

यात्री ने स्वयं को एनआरआई बताया। इसके बाद पुलिस ने यात्री और उसके सामान को आगे की जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया। सीआईएसएफ ने कहा कि उनके जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई मेट्रो की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com