Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live (इमेज सोर्स- एआई जनरेटेड)
मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh Top 10 News: आईपीएस तबादले से इंदौर के सब्जी मंडी के विवाद तक, पढ़ें बढ़ी खबरे

MP Top 10 News 24 November: मध्य प्रदेश में पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर, इंदौर जल समस्या पर सीएम मोहन यादव का प्लान, वीआईटी में छात्रों का हंगामा और जानें प्रदेश के मौसम का हाल। पढ़ें बढ़ी खबरें।

सजल रघुवंशी

Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live: मध्य प्रदेश में मंगलवार का दिन अहम रहा, पुलिस अधिकारियों के तबादले से प्रशासनिक महकमे में हलचल रही, गर्मी में इंदौर की जल समस्या को लेकर सीएम मोहन यादव ने खुद मोर्चा संभाला, सीहोर की वीआईटी यूनिवर्सिटी में देर रात छात्रों ने हंगामा किया और मध्य प्रदेश में बारिश का दौर थमा। यहां पढ़िए प्रदेश की 10 प्रमुख खबरें, विस्तार से।

26 पुलिस अधिकारियों के तबादले, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

मध्यप्रदेश में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले

एमपी में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने सोमवार देर शाम को 26 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें आईपीएस के एक अधिकारी और राज्य पुलिस सेवा के 25 अधिकारी शामिल हैं। आदेश के तहत अधिकारियों को उनकी मौजूदा पदस्थापना से हटाकर प्रदेश के अलग अलग जिलों और इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

गर्मी में इंदौर को पानी की किल्लत से बचाने के लिए सीएम ने खुद संभाली कमान, जनप्रतिनिधियों के साथ बनाया प्लान

इंदौर के लिए गर्मियों में पानी की व्यवस्था को लेकर बैठक करते सीएम

मानसून में सामान्य से करीब 40 फीसदी कम बारिश होने के बाद इंदौर में आगामी गर्मी के मौसम में जलसंकट की आशंका बढ़ गई है। गर्मी शुरू होने से पहले ही नगर निगम और राज्य सरकार ने पानी की कमी से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

सीहोर की VIT यूनिवर्सिटी में देर रात छात्रों का हंगामा, विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

vit यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा

सीहोर जिले के आष्टा-भोपाल हाईवे पर स्थित वीआईटी यूनिवर्सिटी एक बार फिर छात्रों के भारी विरोध और हंगामे को लेकर सुर्खियों में आ गई है। बीती रात विश्वविद्यालय परिसर के अंदर स्थित ब्लॉक-6 के बाहर अचानक सैकड़ों की संख्या में छात्र इकट्ठा हो गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

इंदौर के फूटी कोठी चौराहे पर सब्जी मंडी का विवाद बरकरार, विक्रेता बोले- दूसरी जगह जाने से छिन सकता है रोजगार

सब्जी मंडी हटाने को लेकर विवाद ग्राउंड पर पहुंचा नवभारत लाइव

इंदौर शहर के फूटी कोठी चौराहे पर सब्जी मंडी हटाने को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर निगम की कार्रवाई के बावजूद सब्जी और फल विक्रेता अपनी पुरानी जगह छोड़ने को तैयार नहीं हैं। मंगलवार सुबह एक बार फिर विक्रेताओं ने चौराहे के पास टाट-पट्टी बिछाकर दुकानें लगा लीं। वहीं अब स्थानीय रहवासी भी सामने आ गए हैं और चौराहे के पास मंडी दोबारा लगने पर आपत्ति जता रहे हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

ग्वालियर के 417 साल पुराने कार्तिकेय मंदिर के साल में एक बार खुलते हैं पट, कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़े श्रद्धालु

ग्वालियर के कार्तिकेय मंदिर के साल में एक बार खुलते हैं पट

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में आस्था और परंपरा अद्भुत संगम देखने को मिला। जीवाजी गंज में 417 साल वर्षों पुराने ऐतिहासिक और पौराणिक भगवान कार्तिकेय मंदिर के पट कार्तिक पूर्णिमा पर आधी रात करीब 12 बजे खोल दिए गए।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर के प्रति विदेशों में भी बढ़ी आस्था, चढ़ावे में अर्पित किए जा रहे डॉलर-यूरो

उज्जैन खड़े हनुमान मंदिर

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को लेकर इन दिनों एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, मंदिर के प्रति भक्तों की आस्था अब केवल भारत तक सीमित नहीं रही है बल्कि विदेशों में रहने वाले श्रद्धालु भी मंदिर के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। मंदिर के पुजारी के मुताबिक, हाल के दिनों में यूरोप, जर्मनी, दुबई और अमेरिका समेत कई देशों से एनआरआई श्रद्धालु और छात्र भगवान के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंच रहे हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

सीहोर के अहमदपुर थाना क्षेत्र में 20.75 लाख की चोरी का खुलासा, 16 तोला सोना और 250 ग्राम चांदी बरामद

अहमदपुर पुलिस ने आरोपी से बरामद किए सोने चांदी के आभूषण

सीहोर जिले के अहमदपुर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर सोने चांदी के आभूषण चोरी करने की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 16 तोला सोना और 250 ग्राम चांदी बरामद की है। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत 20 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

'12 बजे सोया करो हमारे साथ', 12वीं की छात्रा को शिक्षक ने किया अश्लील मैसेज, वाट्सएप चैट वायरल

छात्रा को अश्लील मैसेज भेजता था शिक्षक

गुना के पीएमश्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैंट में पदस्थ एक शिक्षक पर 12वीं की छात्रा को अश्लील वाट्सएप मैसेज भेजने और अकेले मिलने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा है। छात्रा का आरोप है कि शिक्षक परीक्षा में नंबर काटने की धमकी देकर उसे अपनी बात मानने के लिए मजबूर करता था।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

MP विधानसभा में पहली बार होगा 'संविधान दिवस उत्सव 2026', सेंट्रल हॉल में खुलेगी स्थायी संविधान गैलरी

मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित होगा संविधान दिवस उत्सव 2026

मध्यप्रदेश विधानसभा में 26 नवंबर को पहली बार विशेष रूप से संविधान दिवस उत्सव 2026 आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विधानसभा परिसर के सेंट्रल हॉल में स्थायी संविधान गैलरी का उद्घाटन होगा। गैलरी में संविधान सभा का समूह चित्र और भारतीय संविधान के निर्माण में मध्य प्रदेश से जुड़े योगदानकर्ताओं के चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

मध्य प्रदेश में थमा बारिश का दौर, अब ठंड पकड़ेगी रफ्तार

मध्य प्रदेश में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मध्य प्रदेश में चक्रवाती तूफान अकवान के कारण हो रही बारिश का दौर अब थम गया है और अब राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में कई शहरों में पारा 10 डिग्री से भी नीचे पहुंचने का अनुमान है। विभाग का कहना है कि आगामी 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

रामदेव के पाखंडी वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब, बोले- उनकी निंदा भी हमारे लिए आशीर्वाद

Kal Ka Mausam: मौसम का बदलेगा मिजाज, 5 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; इन इलाकों में छाएगा घना कोहरा

पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीन के सैटेलाइट्स ने 37 बार बदली चाल, क्या आतंकियों की मदद कर रहा था ड्रैगन?

ट्रेन में अब नहीं मिलेगी पहले जैसी खाने की थाली, 8-10 की जगह परोसेंगे सिर्फ 4 आइटम; जानें नया मेन्यू

महिला कलेक्टर से कथित दुर्व्यवहार, TVK विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग; DMK सांसद ने उठाया CM विजय पर सवाल