MP : 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले, गृह विभाग ने जारी किए आदेश, 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों को नई जिम्मेदारी

MP Police Transfer : गृह विभाग ने 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें एक IPS और राज्य पुलिस सेवा के 25 अधिकारी शामिल हैं। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत कई जिलों में नई पदस्थापना की गई है।
Madhya Pradesh 26 police officers transfer list
मध्यप्रदेश में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादलेफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

MP Police Transfer List 2026 : एमपी में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने सोमवार देर शाम को 26 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें आईपीएस के एक अधिकारी और राज्य पुलिस सेवा के 25 अधिकारी शामिल हैं। आदेश के तहत अधिकारियों को उनकी मौजूदा पदस्थापना से हटाकर प्रदेश के अलग अलग जिलों और इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईपीएस शुभम सिंह ठाकुर को गोटेगांव भेजा

आईपीएस अधिकारी शुभम सिंह ठाकुर को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा से ट्रांसफर कर गोटेगांव में एसडीओपी पदस्थ किया गया है। वहीं जबलपुर में यातायात डीएसपी रहे संतोष कुमार शुक्ला को नर्मदापुरम में यातायात डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। जबलपुर में महिला सुरक्षा विभाग में पदस्थ आशीष जैन को पन्ना जिले के अजयगढ़ में एसडीओपी बनाया गया है।

भोपाल, इंदौर और अन्य जिलों में भी किए गए बदलाव

राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थापना भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, उज्जैन, रीवा, छतरपुर, मंडला, राजगढ़, देवास और अन्य जिलों में भी की गई है। आदेश के मुताबिक नवीन तिवारी को भोपाल के जहांगीराबाद में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है जबकि सुजीत तिवारी को भोपाल से इंदौर ट्रांसफर किया गया है। अपूर्वा किलेदार को इंदौर में सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।

राज्य पुलिस सेवा के 25 अधिकारियों की नई पदस्थापना

जारी आदेश के अनुसार पुरुषोत्तम मरावी को डिंडोरी से मंडला जिले के निवास, संतोष मिश्रा को नर्मदापुरम से सतना, नम्रता सोंधिया को पुलिस मुख्यालय भोपाल से राजगढ़ जिले के खिलचीपुर और सुनील कुमार वरकडे को छिंदवाड़ा से रीवा जिले के डभौरा भेजा गया है। नीलम कनोज को इंदौर से देवास, अश्विनी कुमार को हरदा से खंडवा जिले के हरसूद और विक्रम रजक को जबलपुर से नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा शिवाली तिवारी को शहडोल से पुलिस मुख्यालय भोपाल वहीं प्रिया सिंह को धार से रीवा जिले के त्योंथर, पूनम थापा को ग्वालियर से भिंड और प्रतिभा शर्मा को पुलिस मुख्यालय भोपाल से विदिशा भेजा गया है।

अजय कुमार रिठोरिया को छतरपुर से पुलिस मुख्यालय, राजीव सिंह भदौरिया को भोपाल से इंदौर, नारायण सिंह कुमरे को रीवा से बालाघाट और सौरभ त्रिपाठी को दमोह से छतरपुर जिले के बिजावर में नई जिम्मेदारी दी गई है।

MP Police Transfer List 2026
गृह विभाग ने 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए फोटो सोर्स - नवभारत

उज्जैन संभाग और अन्य क्षेत्रों में भी तैनाती

अजय तिवारी को मंडला के शाहपुर से नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा, दिनेश प्रजापति को मंदसौर के सीतामऊ से उज्जैन जिले के महिदपुर, विवेक कनोडिया को उज्जैन से तराना और कमल निगवाल को मंदसौर से नागदा भेजा गया है। वहीं ओमप्रकाश आर्य को श्योपुर से गुना जिले के राघौगढ़ में एसडीओपी पदस्थ किया गया है।