सीहोर की VIT यूनिवर्सिटी में देर रात छात्रों का हंगामा, विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

VIT University Protest : सीहोर की वीआईटी यूनिवर्सिटी में छात्रों ने हंगामा किया है। देर रात ब्लॉक-6 के बाहर सैकड़ों छात्रों की भीड़ जुट गई। छात्रों के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
vit univercity students protest
vit यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामाफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सीहोर की VIT यूनिवर्सिटी में देर रात सैकड़ों छात्रों ने किया हंगामा।

  • ब्लॉक-6 के बाहर जमा होकर छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

  • छात्रों के प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

  • छात्रों के हंगामे की वजह अब तक साफ नहीं।

Sehore VIT University Student Protest : ​सीहोर जिले के आष्टा-भोपाल हाईवे पर स्थित वीआईटी यूनिवर्सिटी एक बार फिर छात्रों के भारी विरोध और हंगामे को लेकर सुर्खियों में आ गई है। बीती रात विश्वविद्यालय परिसर के अंदर स्थित ब्लॉक-6 के बाहर अचानक सैकड़ों की संख्या में छात्र इकट्ठा हो गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दीा।

देर रात अचानक छात्रों की भीड़ और तीखे विरोध प्रदर्शन के चलते पूरे कैंपस में लंबे समय तक तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। छात्रों के प्रदर्शन का कारण सामने नहीं आ सका है।

हॉस्टल से निकलकर ब्लॉक 6 के सामने जमा हुए छात्र

यूनिवर्सिटी में हंगामे के ​प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रात के सन्नाटे के बीच देखते ही देखते हॉस्टल और कैंपस की अन्य इमारतों से बड़ी संख्या में छात्र बाहर निकल आए और ब्लॉक-6 के सामने जमा होकर अपना आक्रोश व्यक्त करने लगे। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में छात्रों का बड़ा हुजूम कैंपस की सड़कों पर मार्च करते हुए ब्लॉक-6 की ओर बढ़ता और जोरदार नारेबाजी करता स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

छात्रों के असंतोष का यह पहला मामला नहीं

सीहोर जिले की वीआईटी यूनिवर्सिटी में छात्रों के असंतोष और विवाद का यह कोई पहला मामला नहीं है। कुछ महीने पहले भी बुनियादी सुविधाओं, नियमों और आंतरिक विवादों को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में इसी तरह का बड़ा बवाल मच चुका है। उस समय भी छात्रों के आक्रोश ने यूनिवर्सिटी प्रशासन की कार्यप्रणाली और संवादहीनता पर गंभीर सवाल खड़े किए थे।

vit univercity students protest
इंदौर: कृष्णबाग कॉलोनी पर सियासत शुरू, पीड़ितों से मिले जीतू पटवारी, कांग्रेस लड़ेगी कानूनी लड़ाई

प्रदर्शन के कारणों का खुलासा नहीं

यूनिवर्सिटी में बीती रात हुए इस हंगामे के पीछे के कारणों का आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है। छात्र किस बात को लेकर नाराज थे और उनकी क्या मांग थी इसका भी खुलासा नहीं हुआ है। मामले की गंभीरता के बावजूद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस पूरे घटनाक्रम पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है और किसी भी अधिकारी का पक्ष सामने नहीं आया है। कैंपस के भीतर बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं ने प्रबंधन की कार्यशैली, सुरक्षा इंतजामों और अनुशासन व्यवस्था को एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है।