उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर के प्रति विदेशों में भी बढ़ी आस्था, चढ़ावे में अर्पित किए जा रहे डॉलर-यूरो

Ujjain Khade Hanuman Madir: खड़े हनुमान मंदिर में विदेशी श्रद्धालुओं की आस्था बढ़ी। चढ़ावे में डॉलर, यूरो समेत विदेशी करेंसी मिली। पुजारी ने प्रशासन से जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की रखी मांग।
Dollars And Euros Donation Ujjain Khade Hanuman
उज्जैन खड़े हनुमान मंदिर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर में यूरोप, जर्मनी, दुबई और अमेरिका से पहुंच रहे श्रद्धालु।

  • नेपाल से 200-300 भक्तों का जत्था पहुंचा।

  • पहली बार चढ़ावे में मिले डॉलर, यूरो और दीनार।

Dollars And Euros Donation Ujjain Khade Hanuman: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को लेकर इन दिनों एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, मंदिर के प्रति भक्तों की आस्था अब केवल भारत तक सीमित नहीं रही है बल्कि विदेशों में रहने वाले श्रद्धालु भी मंदिर के प्रति आकर्षित हो रहे हैं।

मंदिर के पुजारी के मुताबिक, हाल के दिनों में यूरोप, जर्मनी, दुबई और अमेरिका समेत कई देशों से एनआरआई श्रद्धालु और छात्र भगवान के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंच रहे हैं।

नेपाल से आए श्रद्धालु, दान में अर्पित किए जा रहे डॉलर और दीनार

उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर के दर्शन करने के लिए पड़ोसी देश नेपाल से करीब 200 से 300 श्रद्धालुओं का एक जत्था मंदिर में दर्शन करने आया। मंदिर के प्रति बढ़ती आस्था का अंदाजा यहां मिलने वाले दान और चढ़ावे से भी लगाया जा सकता है। पुजारी के मुताबिक, मंदिर में पहली बार यूरो, अमेरिकन डॉलर, नेपाली करेंसी और जॉर्डन का एक दीनार चढ़ावे के रूप में अर्पित किया गया है।

मंदिर के भविष्य को लेकर बना हुआ है असमंजस

एक तरफ जहां धार्मिक नगरी उज्जैन के मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और आस्था बढ़ रही है तो वंही दूसरी तरफ मंदिर के भविष्य को लेकर असमंजस बना हुआ है। मंदिर परिसर को लेकर प्रशासनिक लेवल पर जांच प्रक्रिया जारी है। पुजारी के मुताबिक अलग-अलग टीमें मंदिर परिसर में जांच करने के लिए आती हैं।

Dollars And Euros Donation Ujjain Khade Hanuman
ग्वालियर के 417 साल पुराने कार्तिकेय मंदिर के साल में एक बार खुलते हैं पट, कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़े श्रद्धालु

पुजारी ने की मंदिर की जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग

मंदिर के पुजारी ने प्रशासन के सामने मांग रखी है कि मंदिर को लेकर अब तक की गई सभी जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, जिससे मंदिर की वास्तविक स्थिति और प्रशासन की आगे की योजना साफ हो सके। उनका कहना है कि जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता होनी चाहिए और मंदिर से जुड़े लोगों को भी इसकी जानकारी दी जानी चाहिए। फिलहाल मंदिर की स्थिति पहले जैसी बनी हुई है और आगे की कार्रवाई को लेकर कोई नई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।

Dollars And Euros Donation Ujjain Khade Hanuman
क्या चुनाव से घबराई बीजेपी? MP सहकारी चुनाव एक साल टले, जमीनी लोकतंत्र और संस्थाओं के चुनावों पर उठे सवाल