सीहोर के अहमदपुर थाना क्षेत्र में 20.75 लाख की चोरी का खुलासा, 16 तोला सोना और 250 ग्राम चांदी बरामद

Sehore Theft Case Solved : अहमदपुर पुलिस ने घर में घुसकर आभूषण चोरी करने के मामले में 23 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार; तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से मिली सफलता
Sehore Theft Robbery Case Solved By Police
अहमदपुर पुलिस ने आरोपी से बरामद किए सोने चांदी के आभूषणफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • सीहोर में चोरी की वारदात का खुलासा पुलिस ने 23 वर्षीय ओमप्रकाश को किया गिरफतार।

  • आरोपी के कब्जे से 16 तोला सोना और 250 ग्राम चांदी के आभूषण मिले।

  • इन बरामद आभूषणों की कीमत लगभग 20.75 लाख रुपये है।

Sehore Ahmedpur Police Theft Case Recovery : सीहोर जिले के अहमदपुर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर सोने चांदी के आभूषण चोरी करने की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 16 तोला सोना और 250 ग्राम चांदी बरामद की है। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत 20 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है।

घर से चोरी हुए थे सोने चांदी के आभूषण

पुलिस के मुताबिक 21 अक्टूबर 2026 को नया बाजार मोहल्ला निवासी ललता प्रसाद दांगी ने अहमदपुर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया था कि 20 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे से 21 अक्टूबर की रात 12:30 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति उनके घर में दाखिल हुआ और सोने चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गया। शिकायत पर मप्र पुलिस ने अपराध क्रमांक 250/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305(ए) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विशेष टीम ने जांच के बाद आरोपी को पकड़ा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चोबे तथा एसडीओपी पी.एन. गोयल के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक बी.एल. त्यागी के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े सबूत, तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने अहमदपुर के मेन मार्केट निवासी 23 वर्षीय ओमप्रकाश उर्फ शिब्बू पिता जगदीश शर्मा को गिरफ्तार किया।

20 लाख 75 हजार रुपये के आभूषण बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी गए करीब 16 तोला सोने और 250 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 20 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की विवेचना जारी है।

Sehore Theft Robbery Case Solved By Police
मुरैना की पुरानी गढ़ी हवेली में मिला इतिहास का खजाना, खुदाई में निकली छोटी तोप और 30 गोले

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी बी.एल. त्यागी, उपनिरीक्षक किरण राजपूत, उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह यादव, प्रधान आरक्षक अजय प्रताप सिंह, आरक्षक पवन वर्मा और तकनीकी टीमों का योगदान रहा। पुलिस के मुताबिक, टीम ने साक्ष्यों और तकनीकी जानकारी के आधार पर चोरी की वारदात का खुलासा किया।

Sehore Theft Robbery Case Solved By Police
भोपाल: गन्ने का भाव 600 रुपए क्विंटल करने की मांग पर अड़े किसान, CM हाउस की ओर कूच की चेतावनी