-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Zelensky Rejects Trump Peace Plan Is Us Abandoning Ukraine
US ने छोड़ा यूक्रेन का साथ? जेलेंस्की ने ठुकराया पीस प्लान, गुस्से में ट्रंप ने कही ये बड़ी बात
- Written By: अक्षय साहू
Ukraine-Russia Peace Plan: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्रंप के शांति प्रस्ताव को देशहित के खिलाफ बताते हुए ठुकराया, जबकि ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को मदद जारी रखना मुश्किल है।

डोनाल्ड ट्रंप, वोलोडिमिर जेलेंस्की (सोर्स- सोशल मीडिया)
Zelensky Rejects US Peace Plan: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने एक बड़ा झटका दिया है। शनिवार, 22 नवंबर को जेलेंस्की ने ट्रंप के शांति प्रस्ताव को ठुकराते हुए कहा कि वे अपने देश से गद्दारी नहीं कर सकते। इसके जवाब में ट्रंप ने भी साफ कहा कि वॉशिंगटन के लिए यूक्रेन की लगातार मदद जारी रखना अब संभव नहीं है।
ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच जंग खत्म करने के लिए एक गोपनीय शांति समझौता तैयार कराया था। इस ड्राफ्ट को उन्होंने जेलेंस्की के पास मंजूरी के लिए भेजा था। हालांकि, इसकी शर्तें सार्वजनिक नहीं की गईं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस प्रस्ताव में कहा गया था कि यूक्रेन को रूस द्वारा कब्जाए गए दोनेत्स्क और लुहांस्क पर अपना दावा हमेशा के लिए छोड़ना होगा।
जेलेंस्की ने ठुकराया पीस प्लान
जानकारी के मुताबिक, अमेरिका ने इसके अलावा यूक्रेन को अपने संविधान में यह बात शामिल करने के लिए कहा गया था कि वह कभी भी नाटो की सदस्यता नहीं लेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रस्ताव पर बातचीत के दौरान ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, हमें लगता है कि हमारे पास शांति की ओर बढ़ने का एक रास्ता है। अब यह इस बात पर निर्भर करता है कि राष्ट्रपति जेलेंस्की इसे मंज़ूर करते हैं या नहीं। वे काफी नजदीक हैं, लेकिन मैं कोई अंदाज़ा नहीं लगाना चाहता।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: मोसाद का एजेंट निकला ईरान का राष्ट्रपति! तख्तापलट की थी साजिश, कैसे फेल हुआ इजरायल का मास्टरप्लान?
वाराणसी में एलिवेटेड कॉरिडोर, रेलवे अपग्रेडेशन…मोदी कैबिनेट ने लिए 7 बड़े फैसले, सेमीकॉन 2.0 को मिली मंजूरी
ओमान जहाज हमले में पुणे के मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर की मौत, रोते हुए ससुर बोले- बस बेटे का शव लौटा दो सरकार
POK में JAAC नेतृत्व पर खतरा! मार्च से पहले बढ़ा तनाव, आसिम मुनीर ने आंदोलन को बलपूर्वक दबाने का दिया निर्देश
उधर, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा था कि उनका देश अपने इतिहास के सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार करना देश के भविष्य पर गहरा असर डाल सकता है। कीव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि वे कभी अपने लोगों के विश्वास के साथ धोखा नहीं करेंगे और राष्ट्रीय एकता बनाए रखना अब सबसे जरूरी है।
यह भी पढ़ें: नाइजीरिया में कैथोलिक स्कूल से 200 से अधिक छात्रों का अपहरण; ईसाइयों के खिलाफ हिंसा जारी
जेलेंस्की ने दी भावुक प्रतिक्रिया
उन्होंने कहा, “यह हमारे इतिहास का सबसे कठिन समय है। हमारे सामने दो रास्ते हैं या तो अपनी गरिमा खो दें या एक शक्तिशाली सहयोगी को खोने का खतरा उठाएं।” अपने भाषण में उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे दिन-रात मेहनत करेंगे ताकि दो बातों की अनदेखी न हो पहली, यूक्रेन की जनता की गरिमा और दूसरी, देश की स्वतंत्रता।
Zelensky rejects trump peace plan is us abandoning ukraine
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पड़ेगी भारी! अब चालान ही नहीं, वाहन भी होगा सीज, पढ़िए पूरी खबर
Jul 15, 2026 | 05:32 PMMouth Ulcers: मुंह के छालों से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय, दर्द और जलन से जल्द मिल सकती है राहत
Jul 15, 2026 | 05:30 PMशरद पवार की एक चाल, मोदी-शाह चारों खाने चित, NDA को भी खुश किया और पार्टी को टूट से भी बचाया
Jul 15, 2026 | 05:30 PMइंदौर: CM मोहन यादव ने जिला चिकित्सालय के नवनिर्मित 300 बिस्तरीय भवन का किया लोकार्पण
Jul 15, 2026 | 05:26 PMICC ने बदल दिए क्रिकेट के सबसे बड़े नियम! अब ऐसे खेले जाएंगे वनडे और टी20 वर्ल्ड कप, हर मैच होगा करो या मरो
Jul 15, 2026 | 05:22 PMCSMT के ऐतिहासिक गुंबद से पानी रिसने की वजह आई सामने, कमजोर हुए 100 साल पुराने पत्थरों के जोड़
Jul 15, 2026 | 05:17 PMExplainer: मोसाद का एजेंट निकला ईरान का राष्ट्रपति! तख्तापलट की थी साजिश, कैसे फेल हुआ इजरायल का मास्टरप्लान?
Jul 15, 2026 | 05:16 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM













