T20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, हैरी ब्रूक के शतक के आगे पस्त हुआ पाकिस्तान

England vs Pakistan: इसके साथ ही इंग्लिश टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के खिलाफ हैरी ब्रूक ने 51 गेंद में 100 रन की शतकीय पारी खेली।
England beat Pakistan by 4 Wickets T20 World Cup 2026
पाकिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची इंग्लैंड (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

ENG vs PAK, T20 World Cup 2026: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 45 मैच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला। इस मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट रहते धूल चटाई। इसके साथ ही इंग्लिश टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। पाकिस्तान के द्वारा दिए गए स्कोर को इंग्लिश टीम ने 19.1 ओवर में 2 विकेट रहते हासिल कर लिया। इंग्लैंड की इस जीत में कप्तान हैरी ब्रूक ने अहम भूमिका निभाई।

हैरी ब्रूक ने ठोका ऐतिहासिक शतक 

इस मुकाबले में इंग्लिश टीम की शानदार जीत का पूरा श्रेय कप्तान हैरी ब्रूक को जाता है। उन्होंने मुश्किल वक्त में टीम के लिए विस्फोटक अंदाज में पारी खेली। ब्रूक ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन बनाए। जब तक उनका ये शतक पूरा हुआ उस वक्त तक मैच इंग्लैंड की झोली में आ चुका था। उनकी इस पारी के लिए ब्रूक को 'प्लेयर ऑफ द मैच' के अवॉर्ड से नवाजा गया।

ब्रुक के अलावा इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने 23 गेंदों पर 28 रन छोटी मगर अहम पारी खेली। वहीं, सैम करन ने 16 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, मोहम्मद नवाज और उस्मान खान को 2-2 विकेट मिले।

साहिबजादा फरहान ने ठोकी फिफ्टी

पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 45 गेंदों पर 63 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस अर्धशतकीय पारी में उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। फरहान ने टीम को संभालते हुए मध्यक्रम में रन गति बनाए रखी। उनके अलावा बाबर आजम और फखर जमां ने 25-25 रन का योगदान दिया, जबकि शादाब खान ने 23 रन बनाए। हालांकि सईम अयूब 7 और कप्तान सलमान आगा 5 रन बनाकर सस्ते में आउट हो

इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया। लियाम डॉसन सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने तीन विकेट झटके। जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवरटन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। आदिल रशीद को भी एक सफलता मिली। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से पाकिस्तान की टीम 164 रन तक ही सीमित रही।

सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड

इंग्लैंड टीम के लिए पाकिस्तान के खिलाफ ये जीत कुछ खास रही। इस शानदार जीत के साथ इंग्लैंड की टीम हैरी ब्रूक की अगुवाई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं, पाकिस्तान टीम के लिए ये हार उसके मनोबल को तोड़ने वाली है। सोशल मीडिया में पाकिस्तान के फैंस का जमकर गूस्सा फूटने लगा है। दूसरी तरफ पाकिस्तान के एक्स क्रिकेटर्स का भी सलमान अली आगा की टीम पर गुस्सा फूट रहा है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com