- Hindi News »
- World »
- Nigeria Catholic School 200 Students Kidnapped Christian Violence
नाइजीरिया में कैथोलिक स्कूल से 200 से अधिक छात्रों का अपहरण; ईसाइयों के खिलाफ हिंसा जारी
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Christian Violence in Nigeria: नाइजीरिया में ईसाइयों के खिलाफ हिंसा के बीच एक प्राइवेट कैथोलिक स्कूल के 200 से अधिक छात्रों और 12 शिक्षकों का हथियारबंद लोगों ने अपहरण कर लिया है।

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Nigeria Kidnapping Case: नाइजीरिया में ईसाइयों के खिलाफ तनावपूर्ण और अराजक हालात बने हुए हैं। ताजा घटनाक्रम में, हथियारबंद लोगों ने एक निजी कैथोलिक स्कूल के 200 से अधिक स्टूडेंट्स का अपहरण कर लिया है। हालांकि कुछ छात्र बचकर सुरक्षित लौट आए, लेकिन इस घटना ने देश में सुरक्षा संकट को गहरा दिया है।
नाइजीरिया में ईसाइयों के खिलाफ हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। क्रिश्चियन एसोसिएशन ऑफ नाइजीरिया (सीएएन) की ओर से जानकारी दी गई है कि इस घटना में कुल 215 स्टूडेंट्स और 12 टीचरों का अपहरण हुआ है। यह अपहरण एक प्राइवेट कैथोलिक स्कूल से किया गया। किडनैपिंग के बाद कुछ छात्र सुरक्षित वापस आ गए हैं।
माता-पिता परेशान, स्कूल कर रहा प्रयास
अपहृत बच्चों के माता-पिता बेहद परेशान हैं और अपने बच्चों को वापस पाने के लिए स्कूल में ही इंतजार कर रहे हैं। सीएएन के नाइजर स्टेट चैप्टर के चेयरमैन, मोस्ट रेव बुलस डाउवा योहाना ने पीड़ित माता-पिता को आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि स्कूल अपने बच्चों को वापस लाने के लिए सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘तुरंत घर छोड़ो…’ इजरायल की चेतावनी से लेबनान में मचा हड़कंप, एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत
US-ईरान जंग से डरा चीन? न्यूक्लियर अड्डों के पास बना रहा विशाल मिलिट्री बेस, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला राज
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
म्यांमार-भारत दोस्ती में नया अध्याय! राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग आज से 5 दिवसीय राजकीय दौरे पर
इसके पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले
नाइजीरिया में ईसाइयों के खिलाफ हिंसा का यह अकेला मामला नहीं है। इस हफ्ते की शुरुआत में, नाइजीरिया के क्वारा राज्य में बंदूकधारियों ने एक चर्च पर हमला किया था, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई थी। सोमवार को, उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया के केब्बी राज्य में भी एक सेकेंडरी स्कूल पर हमला हुआ था, जिसके बाद 25 लड़कियों का अपहरण कर लिया गया था और स्कूल के वाइस प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
केब्बी स्कूल में क्या हुआ
केब्बी राज्य में हुए सेकेंडरी स्कूल हमले को लेकर पुलिस जनसंपर्क अधिकारी (पीपीआरओ) नफीउ अबुबकर कोटारकोशी ने सोमवार को एक बयान जारी किया था। उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक हथियारों से लैस हमलावरों ने सुबह लगभग 4:00 बजे स्कूल पर धावा बोला और कैंपस में घुसते ही गोलीबारी शुरू कर दी।
पीपीआरओ ने पुष्टि की कि स्कूल में तैनात पुलिस की सामरिक इकाइयों ने हमलावरों से मुठभेड़ की। दुर्भाग्य से, ये हथियारबंद लोग पहले ही स्कूल की बाड़ फांदकर घुस चुके थे और 25 छात्रों को उनके छात्रावास से अगवा करके किसी अज्ञात स्थान पर ले गए थे। इस हमले में एक कर्मचारी, हसन मकुकू की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरे कर्मचारी, अली शेहू के दाहिने हाथ में गोली लगी है।
सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी
पीपीआरओ अबु बकर ने बताया कि कमांड ने तुरंत आतंकवादियों की गतिविधियों पर नजर रखने और अपहृत लड़कियों को बचाने के लिए सैन्य कर्मियों के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस सामरिक दस्तों को तैनात किया। पुलिस अपहृत छात्राओं को बचाने और दोषियों को गिरफ्तार करने के उद्देश्य से डाकुओं के रास्तों और आस-पास के जंगलों की तलाशी ले रही है। राज्य सरकार की ओर से राज्यपाल के मुख्य प्रेस सचिव अहमद इदरीस ने भी घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रही है और अपहृत छात्रों की सही संख्या की पुष्टि अभी भी की जा रही है।
यह भी पढ़ें: SIR के लिए कैसे भरें फॉर्म 6, 7 और 8? कौन से 12 दस्तावेज हैं जरूरी, चुनाव आयोग ने बताया पूरा प्रोसेस
संकट से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम रद्द
इन घटनाओं के बाद, नाइजर राज्य सरकार ने कई स्कूलों को बंद कर दिया है। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला तिउबू ने इस संकट से निपटने के लिए जोहान्सबर्ग में होने वाले जी20 समिट में शामिल होने सहित कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।
Nigeria catholic school 200 students kidnapped christian violence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
May 30, 2026 | 06:32 PMभोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
May 30, 2026 | 06:31 PMगुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
May 30, 2026 | 06:30 PMदिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन
May 30, 2026 | 06:28 PMनर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
May 30, 2026 | 06:26 PMपहली बार लाइव सिंगिंग करेंगी हेमा मालिनी, Dream Girl Diamond Jubilee Concert में दिखेगा नया अंदाज
May 30, 2026 | 06:24 PM‘तुरंत घर छोड़ो…’ इजरायल की चेतावनी से लेबनान में मचा हड़कंप, एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत
May 30, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













