- Hindi News »
- World »
- Yemen Houthi Attack Sinks Ship Red Sea First Casualty This Year Video
VIDEO: जहाज पर कब्जा कर समंदर में डुबोया, लाल सागर में हूतियों की खौफनाक हरकत
- Written By: अमन उपाध्याय
हूती विद्रोहियों ने लाइबेरिया के झंडे वाले एक यूनानी कंपनी के जहाज 'इटरनिटी सी' पर हमला किया, जिसमें चालक दल के चार सदस्यों की मौत हो गई। इसके साथ ही, चरमपंथियों ने एक अन्य जहाज पर भी हमला कर उसे...

हूतियों ने डूबोया जहाज, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
यमन के हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। सोमवार को किए गए हमले में लाइबेरिया के झंडे वाले, ग्रीक शिपिंग कंपनी के स्वामित्व वाले जहाज इटरनिटी सी पर चार क्रू मेंबरों की जान चली गई। यूरोपीय संघ की नौसेना ने मंगलवार को इस घटना की पुष्टि की है।
इसके अलावा हूती समूह ने एक अन्य जहाज को कब्जे में लेकर उसे डुबोने का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है। इस साल समुद्री हमलों में किसी जहाज के चालक दल के मारे जाने की यह पहली घटना है। इससे पहले जून 2024 में ऐसे हमले में मौतें हुई थीं।
विस्फोटकों से लैस ड्रोन के जरिए हमला
यह हमला संभवतः लाल सागर के समुद्री मार्ग को बाधित करने की एक नई मुहिम की शुरुआत का संकेत देता है, जहां हाल के हफ्तों में जहाजों की आवाजाही बढ़ गई थी। सोमवार रात जब यह जहाज स्वेज नहर की ओर उत्तर दिशा में बढ़ रहा था, तभी उस पर छोटी नावों और विस्फोटकों से लैस ड्रोन के जरिए हमला किया गया। जहाज पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने भी हथियारों से जवाब दिया। इस घटना की जानकारी यूरोपीय संघ के ऑपरेशन एस्पाइड्स और निजी सुरक्षा एजेंसी एम्ब्रे ने दी है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, आगरा में करेंगी ताजमहल का दीदार; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
चीन की ‘स्मार्ट कारों’ से डरा अमेरिका! राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अब रोक लगाने की तैयारी, पेश हुआ नया बिल
रोमानिया की रिहायशी इमारत पर गिरा रूसी ड्रोन, नाटो तक पहुंची यूक्रेन युद्ध की आग; दुनिया में बढ़ी टेंशन
शेख हसीना का बड़ा आरोप- ‘मेरे नेताओं की हो रही है सोची-समझी हत्या’, यूनुस और BNP सरकार पर फूटा गुस्सा
देखें VIDEO –
⚡️BREAKING Yemeni Forces released footage of raiding and blowing up the bulk carrier MAGIC SEAS for violating the blockade imposed on Israel pic.twitter.com/aBsTSugmpl — Iran Observer (@IranObserver0) July 8, 2025
हमले की नहीं ली जिम्मेदारी
हालांकि इस हमले की जिम्मेदारी हूतियों ने औपचारिक रूप से नहीं ली है, लेकिन यमन की निर्वासित सरकार और यूरोपीय संघ की सेना ने इसके लिए हूती विद्रोहियों को दोषी ठहराया है। यूरोपीय बलों ने बताया कि हमले में एक चालक दल सदस्य गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे अपना एक पैर गंवाना पड़ा। बाकी सदस्य अब भी जहाज पर फंसे हैं, जो लाल सागर में बगैर नियंत्रण के बह रहा है।
ये भी पढ़े: New Mexico में कुदरत का कहर, बहते घर… तैरती दुकानें, VIDEO देख सहम जाएगा दिल
लाल सागर में डूब गया जहाज
रविवार को हूती विद्रोहियों ने लाइबेरिया के झंडे वाले और यूनानी स्वामित्व वाले बल्क कैरियर ‘मैजिक सीज’ पर ड्रोन, मिसाइल, रॉकेट-लॉन्चर और छोटे हथियारों से हमला किया। इस हमले के चलते चालक दल के 22 सदस्यों को जहाज छोड़ना पड़ा। बाद में हूतियों ने दावा किया कि यह जहाज लाल सागर में डूब गया। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि हथियारों से लैस हमलावर जहाज पर चढ़ते हैं और विस्फोट के बाद जहाज समुद्र में डूब जाता है।
इन दोनों हमलों और सोमवार को विद्रोहियों पर हुए इजरायली हवाई हमले के चलते यह आशंका बढ़ गई है कि हूती विद्रोही एक बार फिर जहाजों को निशाना बनाने की मुहिम शुरू कर सकते हैं। ऐसी परिस्थिति में अमेरिका और पश्चिमी देशों की सेनाएं फिर से इस क्षेत्र में सक्रिय हो सकती हैं।
Yemen houthi attack sinks ship red sea first casualty this year video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संडे को घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल, मेन और हार्बर लाइन पर घंटों ठप रहेगी सेवा
May 29, 2026 | 08:30 PMसीएम की कुर्सी छोड़ी…लेकिन सत्ता पर कंट्रोल चाहते हैं सिद्धारमैया, इस मांग ने बढ़ाई DK शिवकुमार की टेंशन!
May 29, 2026 | 08:28 PMट्रेन के टॉयलेट में धुल रहे थे खाने के बर्तन! वायरल वीडियो पर FSSAI ने IRCTC को भेजा नोटिस
May 29, 2026 | 08:27 PMMP बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वी में बेसिक मैथ्स वाले भी 11वीं में चुन सकेंगे गणित; जानें क्यों लिया गया ये निर्णय
May 29, 2026 | 08:24 PMमरीन लाइन्स स्टेशन पर मेजर ब्लॉक: आज रात चर्चगेट जाने वाली कई लोकल ट्रेनें रद्द, चेक करें शेड्यूल
May 29, 2026 | 08:18 PMउत्तराखंड में विदेशी पर्यटक ने दिखाई मिसाल, जंगल और मंदिर के आसपास घंटों तक उठाता रहा कचरा
May 29, 2026 | 08:17 PMTET Exam: देशभर के लाखों शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, बढ़ाई TET पास करने की डेडलाइन
May 29, 2026 | 08:12 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














