विंस्टन चर्चिल की चोरी हुई तस्वीर दो साल बाद इस देश में बरामद, कनाडा लाई जाएगी वापस

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल की कनाडा के एक होटल से चित्र ‘द रोरिंग लॉयन' चोरी हाे गई थी। ये चोरी चित्र दो साल की तलाश के बाद इटली में मिली, जिसे बीते दिन गुरुवार को कनाडा की राजदूत को सौंप दिया गया। इसकी जानकारी कनाडा और इटली के प्राधिकारियों ने दी।
विंस्टन चर्चिल की चोरी हुई चित्र दो साल बाद इटली से बरामद, कनाडा लाई जाएगी वापस
विंस्टन चर्चिल की चोरी हुई चित्र दो साल बाद बरामद
Published on
Updated on

ओटावा: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल की कनाडा के एक होटल से  ‘द रोरिंग लॉयन' नाम की एक तस्वीर चोरी हाे गई थी। चोरी हुई ये तस्वीर दो साल की तलाश के बाद इटली में मिली। अब इसे बीते दिन गुरुवार को कनाडा के राजदूत को सौंप दिया गया। इसकी जानकारी कनाडा और इटली के जिम्मेदार अधिकारियों ने दी।

इटली की अर्द्धसैन्य पुलिस ने चर्चिल की यह तस्वीर रोम स्थित कनाडाई दूतावास में आयोजित एक समारोह में कनाडा की राजदूत एलिसा गोल्डबर्ग को सौंप दी। एलिसा ने चित्र को खोजने के लिए इटली और कनाडा के जांचकर्ताओं द्वारा किए गए सहयोग की सराहना की।

ओटावा के फोटोग्राफर यूसुफ कर्श ने 1941 में चर्चिल की यह तस्वीर खींची थी, लेकिन इसे ओटावा के ‘फेयरमोंट शैटो लॉरियर' होटल से चुरा लिया गया था। कनाडा पुलिस ने बताया कि तस्वीर 2021 में क्रिसमस और छह जनवरी 2022 के बीच किसी समय होटल से चुरा ली गई थी और उसकी जगह एक नकली चित्र लगा दी गई थी।

चोरी के आरोप में पुलिस ने ओंटारियो के पोवासन से 43 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर चित्र चुराने आर्र इसकी तस्करी करने का आरोप लगाया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com