- Hindi News »
- World »
- When Is World Humor Day Celebrated
जब भी मौका मिले ख़ूब हंसिए, जानिए क्यों हंसना हो गया है ज़रूरी, कब और क्यों हुई World Laughter Day की शुरुआत
हमारे दैनिक जीवन में हास्य और हंसी के महत्व को बताने के उद्देश्य से हर साल मई के पहले रविवार को 'वर्ल्ड लाफ्टर डे' मनाया जाता है। ऐसे में आज आइए जानते हैं विश्व हास्य दिवस से जुड़ी रोचक बातें।
- Written By: सीमा कुमारी

विश्व हास्य दिवस(सौ.सोशल मीडिया)
World Laughter Day 2025: आज 4 मई को पूरी दुनिया में ‘वर्ल्ड लाफ्टर डे’ मनाया जा रहा हैं। हर साल मई के पहले रविवार को वर्ल्ड लाफ्टर डे यानी विश्व हास्य दिवस मनाया जाता हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, मौजूदा समय में लोग इतने स्ट्रेस में रहते हैं कि अगर उनसे पूछा जाए कि आप पिछली बार कब हंसे थे, तो तमाम लोगों को याद भी नहीं आएगा।
आपको बता दें, वैसे तो हंसने के लिए कोई पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन लाइफस्टाइल और काजकाज के बीच बैलेंस बनाने के चक्कर में हम इतना टेंशन ले लेते है कि एक-दूसरे के साथ मिलना-जुलना और हंसना-हंसाना भूल ही गए हैं। ऐसे में हमारे दैनिक जीवन में हास्य और हंसी के महत्व को बताने के उद्देश्य से हर साल मई के पहले रविवार को ‘वर्ल्ड लाफ्टर डे’ (World Laughter Day) मनाया जाता है। ऐसे में आज आइए जानते हैं विश्व हास्य दिवस से जुड़ी रोचक बातें :
जानिए कैसी हुई विश्व हास्य दिवस की शुरुआत
सम्बंधित ख़बरें
Trump Modi Call: ट्रंप और पीएम मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज और पश्चिम एशिया पर हुई चर्चा
Pakistan की मध्यस्थता विफल: ईरान-अमेरिका सीजफायर वार्ता टूटी, होर्मुज में 14 जहाज रोके गए
Facial Hair Tips: थ्रेडिंग-वैक्सिंग का दर्द भूल जाइए! चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए अपनाएं ये नेचुरल तरीके
यूरेनियम सौंपने को राजी हुआ ईरान, Trump का दावा समझौते के करीब पहुंचे दोनों देश, बोले- खुद जाऊंगा इस्लामाबाद
आपको बता दें कि, ‘विश्व हास्य दिवस’ मनाने की शुरुआत सबसे पहले 1998 में हुई थी। इसकी शुरुआत भारत के माया नगरी मुंबई शहर के लाफ्टर क्लब में डॉक्टर मदन कटारिया ने की थी। सबसे पहले इस दिन को 11 जनवरी 1998 में मनाया था। बता दें, डॉक्टर कटारिया एक हंसी चिकित्सक यानी डॉक्टर थे। उनके द्वारा शुरू किया गया दिवस अब दुनिया भर में मनाया जाता है। हंसी मजाक करने से लोग दुख से उभरते हैं और तनाव से दूर रहता है।
हंसने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं जानिए
एक्सपर्ट्स के अनुसार, हंसना शरीर के लिए शारीरिक और मानसिक सेहत दोनों के लिए फायदेमंद होता है। जोर-जोर से हंसने से हमारे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो हमारे शरीर में एंटी बॉडी उत्पादन को बढ़ावा देता है। इससे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है, जो हमारे शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाता है।
इसके अलावा, हंसने से इंसान ऊर्जावान तो रहता है, साथ ही वह कई बीमारियों से बच जाता है। आपको बता दें, हंसना सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी जरूरी होता है। हंसने से इंसान के शरीर में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं यह तनाव चिंता को कम करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। जब भी आप हंसते हैं आपके शरीर में एंडोर्फिन रिलीज होता है, जो आपको अंदर से खुश महसूस कराता है।
लाइफस्टाइल की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
इस दिन को कैसे बनाएं खास जानिए
इस दिन को मनाने के लिए दुनिया भर में कई शहरों में हंसी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिनमें लोग चुटकुले सुनाते हैं, हास्य कविताएं रखते हैं और हंसी से जुड़ी कुछ फिल्में दिखाते है। इस दिन कई लोग हंसी योग और हसने के व्यायाम करते है। हंसी एक नेचुरल दवा है, जो हमारे शरीर में सकारात्मक बदलाव लाती है। आपको कम से कम रोजाना 10 मिनट तक जरुर हंसना चाहिए।
When is world humor day celebrated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sanjay Raut का दावा- सरकार के पास नहीं दो-तिहाई बहुमत, विधेयक पारित मुश्किल
Apr 17, 2026 | 07:54 AMछत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद: 5 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद 83 सदस्यों का निर्विरोध चयन
Apr 17, 2026 | 07:47 AMTrump Modi Call: ट्रंप और पीएम मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज और पश्चिम एशिया पर हुई चर्चा
Apr 17, 2026 | 07:46 AMVidarbha Heatwave: नागपुर 43 तो वर्धा 44 डिग्री पार, विदर्भ में आग बरसा रहा आसमान, लू का ‘येलो अलर्ट’ जारी
Apr 17, 2026 | 07:43 AMसुप्रीम कोर्ट में Nashik TCS मामले की गूंज, यौन शोषण और धर्मांतरण आरोपों के बीच 150 कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम
Apr 17, 2026 | 07:43 AMआज अगर चाणक्य जिंदा होते…गहमागहमी के बीच प्रियंका ने अमित शाह पर कसा तंज, तो ठहाकों से गूंज उठा संसद
Apr 17, 2026 | 07:32 AMPWD Minister शिवेंद्रसिंहराजे भोसले की समीक्षा बैठक: विकास कार्यों में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता
Apr 17, 2026 | 07:30 AMवीडियो गैलरी

नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PM
जब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PM
संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PM
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM













