-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Donald Trump Claims Iran Ready To Hand Over Enriched Uranium Us
यूरेनियम सौंपने को राजी हुआ ईरान, Trump का दावा समझौते के करीब पहुंचे दोनों देश, बोले- खुद जाऊंगा इस्लामाबाद
- Written By: अक्षय साहू
US-Iran War: व्हाइट हाउस में Donald Trump ने दावा किया कि ईरान यूरेनियम भंडार सौंपने को तैयार है। इस्लामाबाद में होने वाले समझौते के बाद ट्रंप खुद वहां जा सकते हैं, जिससे महाजंग खत्म हो सकती है।

डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Trump Claims Iran Ready to Handover Uranium US: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को खत्म करने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बड़ा दावा किया है। व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ईरान अपने संवर्धित यूरेनियम के भंडार को अमेरिका को सौंपने पर सहमत हो गया है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा कितना सही है इसे लेकर ईरान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ट्रंप ने दावा किया कि, अमेरिका और ईरान के बीच पिछले छह हफ्तों से जारी सैन्य तनाव को समाप्त करने के लिए दोनों देश एक समझौते के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने “न्यूक्लियर डस्ट” शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ईरान इसे वापस देने को तैयार है। आमतौर पर यह शब्द संवर्धित यूरेनियम के लिए इस्तेमाल होता है, जिसे अमेरिका परमाणु हथियार बनाने योग्य मानता है।
ईरान अब समझौके के लिए तैयार: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बताया कि दोनों देशों के बीच अगले दौर की बातचीत इसी हफ्ते के अंत में हो सकती है। हालांकि, उन्होंने मौजूदा युद्धविराम को आगे बढ़ाने की जरूरत पर सवाल उठाए और कहा कि तेहरान अब पहले की तुलना में ज्यादा लचीला रुख दिखा रहा है। उनके मुताबिक, ईरान अब समझौता करने के लिए तैयार है और बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: ईरान ने कर दिया मोसाद वाला कारनामा! इजरायल में खड़ी की जासूसों की फौज, नेतन्याहू की नींद हराम
NEET आंदोलन पर सियासत तेज, BJP नेताओं ने विपक्ष उठाए सवाल, मंत्री बावनकुले ने प्रदर्शन को बताया नौटंकी
PoK में प्रदर्शनकारियों की मौत पर बढ़ा तनाव, JAAC ने 23 जुलाई को बड़े आंदोलन का किया ऐलान
जरूरत पड़ी तो दिल्ली जाऊंगी… ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं TMC प्रमुख
साथ ही, ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर बातचीत असफल रहती है तो संघर्ष फिर से शुरू हो सकता है। वर्तमान युद्धविराम अगले सप्ताह समाप्त होने वाला है और स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि बढ़ते दबाव के कारण ईरान अब उन शर्तों पर सहमत हो रहा है, जिन्हें वह पहले ठुकरा चुका था।
शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद जा सकते हैं ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अगर इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत में समझौता होता है, तो वे खुद वहां जा सकते हैं। उनका दावा है कि ईरान लगभग सभी प्रमुख मुद्दों पर सहमत हो चुका है।
यह भी पढ़ें- हूती नेता का अमेरिका पर तीखा हमला, सीजफायर इजरायल-वॉशिंगटन की नाकामी; ईरान के समर्थन में भरी हुंकार
इस दौरान उन्होंने ईरान के मुद्दे पर पोप लियो XIV से मतभेद का भी जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि पोप को तेहरान से जुड़े खतरों को समझना चाहिए। जहां पोप शांति और संयम की अपील कर रहे हैं, वहीं ट्रंप सख्त रुख अपनाने के पक्ष में नजर आ रहे हैं।
Donald trump claims iran ready to hand over enriched uranium us
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
Jul 22, 2026 | 12:15 AMमंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
Jul 21, 2026 | 11:54 PMअमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
Jul 21, 2026 | 11:50 PMBanke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PMराज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
Jul 21, 2026 | 11:29 PMहिरासत से छूटे राहुल-प्रियंका गांधी, छात्र आंदोलन पर सरकार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा; बोले- फिर उठाएंगे मुद्दा
Jul 21, 2026 | 11:22 PMराहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन; PM मोदी का फूंका पुतला
Jul 21, 2026 | 11:15 PMवीडियो गैलरी

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM














