-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Us Trump Threatens India Tariff Hike Over Russian Oil Trade
“अगले 24 घंटे में इंडिया पर…”, भारत के जवाब से तिलमिलाए ट्रंप ने दी धमकी
- Written By: अक्षय साहू
Trump Tariff Threat: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दी, रूस से तेल व सैन्य उत्पाद खरीद जारी रखने पर नाराजगी जताई और भारत को अच्छा व्यापारिक साझेदार न मानने की बात कही।

डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया)
Trump Threat to India: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो भारत 25 फीसदी के टैरिफ को अगले 24 घंटों ने बढ़ा सकते हैं। उन्होंने ये बयान भारत की ओर रूस से तेल सैन्य उत्पाद खरीदने को जारी रखने के फैलसे के बाद किया है। ट्रंप ने पहले ही भारत को रूस से व्यापार करने को लेकर चेतावनी दी थी।
ट्रंप ने सीएनबीसी से बात करते हुए कहा, वो रूसी तेल खरीद रहे हैं और युद्ध मशीन को ईंधन दे रहे हैं। अगर वे ऐसा करना जारी रखते हैं, तो मैं इससे खुश नहीं हो सकता। उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि भारत अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा है।।
24 घंटे में बढ़ा दूंगा टैरिफ: ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि, दुनिया में अमेरिकी उत्पादों पर सबसे अधिक टैरिफ भारत लगाता है। उन्होंने कहा, “भारत अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा है। वे हमारे साथ काफी व्यापार करते हैं, लेकिन हम उनके साथ नहीं कर पाते। हमने 25 प्रतिशत टैरिफ पर समझौता किया था, लेकिन मुझे लगता है कि अगले 24 घंटों में मैं इसे और बढ़ा दूंगा।”
सम्बंधित ख़बरें
FTA के बाद पीएम मोदी का न्यूजीलैंड दौरा, प्रवासी भारतीयों में उत्साह; बोले- यह हमारे लिए गर्व का क्षण
18 साल बाद इंसाफ! Ahmedabad Blast के 38 दोषियों की फांसी बरकरार, 56 मौतों के केस में गुजरात हाई कोर्ट का फैसला
Khamenei Funeral: जनाजे में कुरान की आयतों से ईरान की साइलेंट डिप्लोमेसी, भारत को दिया ये खास संदेश
हमारे लिए खोली जाए सरहद… PoK के नेता मांगी पाकिस्तान के खिलाफ हिन्दुस्तान से मदद, VIDEO वायरल
🇺🇸❗🇮🇳 President Trump says he will raise tariffs on India “substantially” over the next 24 hours. pic.twitter.com/6nGF9H7Zou — Molo44 🇮🇹🇺🇦 (@MoloWarMonitor) August 5, 2025
वहीं, रूस ने मंगलवार को ट्रंप की धमकी की कड़ी आलोचना की और कहा कि भारत के खिलाफ ऐसे बयान मास्को के खिलाफ ‘धमकी’ माने जाएंगे। ट्रंप की चेतावनी के जवाब में भारत सरकार ने भी सख्त प्रतिक्रिया दी और अमेरिकी टैरिफ की धमकी को अनुचित और अस्वीकार्य बताया है।
भारत ने दिया करारा जवाब
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बयान जारी करते हुए कहा कि, भारत के तेल आयात का मकसद देश के उपभोक्ताओं को अनुमानित और किफायती दरों पर तेल उपलब्ध कराना है। यह वैश्विक बाजार की स्थिति को देखते हुए एक आवश्यक कदम है। जायसवाल बयान में यह भी कहा कि जो देश भारत की आलोचना कर रहे हैं, वे स्वयं भी रूस के साथ व्यापार कर रहे हैं। जबकि भारत का ऐसा करना रणनीतिक और आवश्यक कारणों से है।
ये भी पढ़ें: रूस की तरफ से युद्ध लड़ रहें पाकिस्तानी, जेलेंस्की के खुलासे से हड़कंप, इन देशों का नाम भी शामिल
ट्रंप ने 1 अगस्त की समय सीमा से पहले ही भारत पर 25% टैरिफ लागू कर दिया। यह निर्णय भारत की ओर से अमेरिकी उत्पादों पर उच्च शुल्क लगाने, रूस के साथ उसके गहरे संबंधों, और ब्रिक्स संगठन में उसकी भागीदारी को आधार बनाकर लिया गया।
Us trump threatens india tariff hike over russian oil trade
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नुसरत भरूचा ने रेड जिम वियर में फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी, बारिश एंजॉय करते हुए शेयर किया मजेदार पोस्ट
Jul 07, 2026 | 08:39 PMसीहोर में लुटेरी दुल्हन का आतंक: शादी के 3 दिन बाद गहने और 2 लाख लेकर फरार, न्याय के लिए भटक रहा परिवार
Jul 07, 2026 | 08:35 PMSTEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
Jul 07, 2026 | 08:33 PMब्लड शुगर कंट्रोल रखना है तो इन सब्जियों से बना लें दूरी, नहीं तो तेजी से बढ़ सकता है ग्लूकोज लेवल
Jul 07, 2026 | 08:27 PMसीहोर में करोड़ों की नई बिल्डिंग पहली ही बारिश में पानी-पानी; अफसरों ने आंखें मूंदकर लिया हैंडओवर
Jul 07, 2026 | 08:22 PMWayanad Landslide: वायनाड भूस्खलन में अब तक 5 लोगों की हुई मौत; 3 अभी भी लापता, रेस्क्यू अभियान जारी
Jul 07, 2026 | 08:21 PMEXCLUSIVE: ‘जल्द होगा सुधार…’, इंदौर के ‘अदृश्य’ अस्पताल पर क्या बोले MP के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला
Jul 07, 2026 | 08:03 PMवीडियो गैलरी

CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM














