-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Us Tariff Blow To India Trump Targets Pharmaceuticals
ट्रंप का भारत को एक और झटका, इस सेक्टर में लगाने जा रहे हैं 250 फीसदी टैरिफ
- Written By: अक्षय साहू
US Tariff: अमेरिका में दवाओं के घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने के लिए ट्रंप ने आयातित दवाओं पर शुल्क 250% तक बढ़ाने की बात कही, जिससे भारत की फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री पर असर पड़ सकता है।

डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया)
Trump Tariff on India: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि अमेरिका में दवाओं का निर्माण बढ़ावा देने के लिए आयातित दवाओं पर शुल्क धीरे-धीरे बढ़ाकर 250 प्रतिशत तक किया जा सकता है। अगर ट्रंप ऐसा करते हैं तो इसका असर भारत की फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री पर पड़ेगा।
ट्रंप ने कहा, “हम शुरुआत में फार्मास्युटिकल उत्पादों पर मामूली शुल्क लगाएंगे, लेकिन एक साल या डेढ़ साल के भीतर यह 150 प्रतिशत तक पहुंचेगा और फिर 250 प्रतिशत तक बढ़ सकता है, क्योंकि हम चाहते हैं कि दवाएं अमेरिका में बनें।” फिलहाल भारत अमेरिका के सबसे दवा निर्यातकों में से एक है।
फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री को बढ़ाना मकसद
डोनाल्ड ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है जब वे अमेरिका में फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री को घरेलू उत्पादन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में दवा आपूर्तिकर्ता कंपनियों से दवाओं की कीमतों में भारी कटौती की मांग की थी और चेतावनी दी थी कि ऐसा नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
मैक्रों के सीरिया दौरे के बीच दमिश्क में धमाके, होटल के बाहर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी
धू-धू कर जल रहा पुर्तगाल! 30 हजार हेक्टेयर इलाका तबाह, सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी लगाई
PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर ‘महामंथन’, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
18 साल बाद इंसाफ! Ahmedabad Blast के 38 दोषियों की फांसी बरकरार, 56 मौतों के केस में गुजरात हाई कोर्ट का फैसला
इसके साथ ही ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिका आने वाले हफ्तों में विदेशी सेमीकंडक्टर्स और चिप्स पर भी टैरिफ लगाने की योजना बना रहा है, हालांकि इस बारे में उन्होंने विस्तृत जानकारी नहीं दी।
24 घंटे में बढ़ सकता है टैरिफ
ट्रंप ने भारत के खिलाफ भी कड़ा व्यापारिक रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत पर अगले 24 घंटों में आयात शुल्क को पहले घोषित 25 प्रतिशत से काफी अधिक बढ़ा देगा। उन्होंने भारत पर रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीदने और उसे लाभ के लिए पुनः बेचने का आरोप लगाया।
भारत ने ट्रंप के आरोपों को “अनुचित और बेबुनियाद” बताया है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। इसके अलावा रूस ने भी ट्रंप की टिप्पणी की आलोचना की है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि संप्रभु देशों को यह अधिकार है कि वे अपने व्यापारिक और आर्थिक साझेदार स्वयं तय करें और अमेरिका की दबाव नीति अवैध है।
यह भी पढ़ें: कनाडा में खुला खालिस्तान का फर्जी दूतावास, निज्जर का गुरुद्वारा ‘रिपब्लिक ऑफ खालिस्तान’
ट्रंप के फैसले का भारत पर असर
भारत फार्मास्युटिकल उत्पाद के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश। भारत ने 2024 में अमेरिका को करीब 8 बिलियन डॉलर की दवाइयाँ निर्यात की थी। ऐसे में अगर ट्रंप दवाओं पर 250 प्रतिशत का टैरिफ लगाते हैं तो इससे अमेरिका में भारतीय दवाएं मंहगी हो जाएगी साथ ही भारतीय कंपनियों को इससे भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
Us tariff blow to india trump targets pharmaceuticals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Luxury Wedding Trend: क्या वॉटर बार बनने जा रहा है भारतीय शादियों का अगला बड़ा ट्रेंड?
Jul 07, 2026 | 03:29 PMनागपुर में कांग्रेस का भाजपा को अल्टीमेटम, ओबीसी जनगणना पर भाजपा नेता 15 दिन में रुख स्पष्ट करें
Jul 07, 2026 | 03:29 PMगड़चिरोली: खरीफ 2026 राज्यस्तरीय फसल प्रतियोगिता, विजेता किसानों को मिलेगा ₹50 हजार का पुरस्कार
Jul 07, 2026 | 03:28 PMभोपाल: सोशल मीडिया पर चर्चित पुलिस अफसर संतोष कुमार पटेल ने संभाला भोपाल एसीपी कोतवाली का कार्यभार
Jul 07, 2026 | 03:27 PMपुणे में बाढ़-भूस्खलन का संकट: सुनेत्रा पवार की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश
Jul 07, 2026 | 03:22 PMभारत अब ईंधन आयात नहीं, निर्यात करेगा! नितिन गडकरी ने नवभारत कॉन्क्लेव में बताया देश का पैसा बचाने का प्लान
Jul 07, 2026 | 03:21 PMChandrashekhar Vaidya Birthday:13 साल में दूल्हा बने, 7वीं के बाद छूटी पढ़ाई, ‘रामायण’ ने बदली किस्मत
Jul 07, 2026 | 03:21 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM














