- Hindi News »
- Health »
- Empty Stomach Bread Health Warning
खाली पेट ब्रेड खाने वालों को ख़बरदार करने वाली ख़बर, तुरंत पढ़िए और हो जाएं सावधान
Bread On Empty Stomach: खाली पेट ब्रेड खाने से आपके पाचन तंत्र और सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। यह खबर आपको सचेत करती है कि ब्रेड को सही समय और तरीके से ही खाने की आदत डालें।
- Written By: सीमा कुमारी

ब्रेड (सौ.सोशल मीडिया)
Empty Stomach Bread: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ब्रेड-बटर या सैंडविच सबसे आसान और झटपट बनने वाला नाश्ता बन चुका है। स्कूल जाने वाले बच्चे हों या फिर ऑफिस जाने वाले लोग, ज्यादातर घरों में सुबह की शुरुआत ब्रेड से ही होती है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि खाली पेट सिर्फ ब्रेड खाना शरीर पर क्या असर डालता है?
आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों मानते हैं कि सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है। ऐसे में अगर नाश्ता संतुलित न हो तो शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
खाली पेट ब्रेड खाने के क्या हैं नुकसान
-
डायबिटीज मरीजों के लिए नुकसानदायक
आयुर्वेद और विज्ञान दोनों का कहना है कि खाली पेट सिर्फ ब्रेड खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खाली पेट ब्रेड खाने से पहला असर शुगर लेवल बढ़ता है। ब्रेड में ज्यादातर कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो जल्दी पचकर शुगर में बदल जाते हैं। अगर आप इसे खाली पेट खाते हैं तो आपका ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है। यह उन लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है जिन्हें डायबिटीज का खतरा है।
-
कमजोरी और थकान महसूस
आयुर्वेद में माना जाता है कि सुबह जल्दी शुगर को बढ़ाने वाली चीज खाने से पित्त और कफ में असंतुलन हो सकता है, जिससे शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होती है।
-
कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है
सुबह खाली पेट ब्रेड खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। इसमें विटामिन और फाइबर की कमी होती है। ब्रेड को अक्सर सफेद आटे से बनाया जाता है, जिसमें जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन ई, मिनरल्स और फाइबर बहुत कम होते हैं।
ये पोषक तत्व पेट की सफाई, खून की सफाई और मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी हैं। अगर रोजाना ब्रेड को खाया जाए तो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है और हृदय संबंधी समस्या होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Chanakya Niti: पुरुषों की अहमियत कम होने के ये हैं 6 बड़े कारण, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?
गर्मियों में खो गई है चेहरे की चमक? ये 5 सुपरफ्रूट्स लौटाएंगे नेचुरल ग्लो, टैनिंग भी होगी छूमंतर!
महिलाओं और पुरुषों के लिए 40 के बाद फिट रहने का सबसे असरदार तरीका, आज ही अपनाएं ये आदतें
डायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
-
कब्ज की समस्या
ब्रेड वजन और कब्ज की समस्या को बढ़ाता है। खाली पेट ब्रेड खाने से पेट भरा हुआ महसूस नहीं होता, लेकिन कार्ब्स शरीर में फैट में बदलने लगते हैं। इसके अलावा, ब्रेड में फाइबर की कमी होने से पाचन धीमा हो जाता है, जिससे कब्ज की परेशानी होने लगती है। पाचन में समस्या होने पर मेटाबॉलिक रेट भी धीरे-धीरे कम हो जाता है और वजन बढ़ने लगता है।
यह भी पढ़ें-खून की कमी कैसे करें दूर? एनीमिया से बचाना हो जान, तो शुरू कर दीजिए ये चीज़ें
-
हार्ट हेल्थ के लिए खतरा
बाजार में मिलने वाली ब्रेड में लंबे समय तक ताजा रखने के लिए ढेर सारे प्रिजर्वेटिव्स और नमक का इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादा सोडियम ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है और लंबे समय में दिल की बीमारियों का कारण बन सकता है।
Empty stomach bread health warning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक मनपा का बड़ा फैसला, 2 दिन का मेगा वॉटर शटडाउन, 4-5 अप्रैल को पानी सप्लाई बंद
Apr 04, 2026 | 08:53 AMWeather Alert: मौसम विभाग ने जारी किया डबल अलर्ट! इन 22 राज्यों में तूफानी बारिश और ओले गिरने की दी चेतावनी
Apr 04, 2026 | 08:48 AMसंभाजीनगर में देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश, होटल नंदिनी पर क्राइम ब्रांच ने मारा छापा; संचालक फरार, जांच तेज
Apr 04, 2026 | 08:43 AM90 के दशक में टीवी पर किया राज, अब पल्लवी जोशी सामाजिक मुद्दों पर बना रहीं दमदार फिल्में
Apr 04, 2026 | 08:41 AMBJP Foundation Day 2026: फडणवीस की राज्यभर में जनसंवाद योजना, 5 से 12 अप्रैल तक होंगे विशेष कार्यक्रम
Apr 04, 2026 | 08:41 AMनागपुर में कारोबारी की हत्या से मचा हड़कंप, कत्ल कर सबूत मिटाने की कोशिश? निर्वस्त्र हालत में फेंका शव
Apr 04, 2026 | 08:38 AMवालूज पुलिस की कार्रवाई, संभाजीनगर में LPG चोरी गिरोह का भंडाफोड़; 1.26 करोड़ का माल जब्त
Apr 04, 2026 | 08:33 AMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














